NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / रणजी ट्रॉफी सेमीफाइनल: हिमांशु मंत्री ने जड़ा शतक प्रथम श्रेणी करियर का छठा शतक, जानिए आंकड़े
    अगली खबर
    रणजी ट्रॉफी सेमीफाइनल: हिमांशु मंत्री ने जड़ा शतक प्रथम श्रेणी करियर का छठा शतक, जानिए आंकड़े
    हिमांशु मंत्री ने जड़ा छठा प्रथम श्रेणी शतक (तस्वीर: एक्स/@BCCIdomestic)

    रणजी ट्रॉफी सेमीफाइनल: हिमांशु मंत्री ने जड़ा शतक प्रथम श्रेणी करियर का छठा शतक, जानिए आंकड़े

    लेखन भारत शर्मा
    संपादन अंकित पसबोला
    Mar 03, 2024
    04:18 pm

    क्या है खबर?

    रणजी ट्रॉफी 2023-24 में खेले जा रहे सेमीफाइनल मैच में मध्य प्रदेश क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज हिमांशु मंत्री ने विदर्भ क्रिकेट टीम के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी करते हुए शतक (126) जड़ा।

    यह उनके प्रथम श्रेणी क्रिकेट करियर का छठा शतक रहा, जिसे उन्होंने 212 गेंदों में पूरा किया।

    उनकी बल्लेबाजी के कारण ही मध्य प्रदेश की टीम विदर्भ के खिलाफ पहली पारी में अहम बढ़त हासिल करने में कामयाब हुई।

    आइए उनकी पारी और आंकड़ों पर नजर डालते हैं।

    पारी

    मंत्री ने खेली सूझबूझ भरी पारी

    मध्य प्रदेश के पहली पारी में 20 रन के कुल स्कोर पर पहला झटका लग गया था। ऐसे में हिमांशु ने जिम्मेदारी भरी पारी खेलते हुए एक छोर थाने रखा और साथी बल्लेबाजों के साथ स्कोर को आगे बढ़ाया।

    उन्होंने हर्ष गवली (25) के साथ दूसरे विकेट के लिए 61 और सागर सोलंकी (25) के साथ 52 रन की अहम साझेदारी निभाई।

    वह 265 गेंदों में 12 चौके और 1 छक्के की मदद से 126 रन बनाकर आउट हुए।

    करियर

    कैसा रहा है मंत्री का प्रथम श्रेणी करियर?

    मंत्री ने दिसंबर 2019 में बड़ौदा क्रिकेट टीम के खिलाफ अपने प्रथम श्रेणी करियर का आगाज किया था।

    वह 28 मैच की 46 पारियों में 38 की औसत से 1,837 रन बना चुके हैं।

    इस दौरान उन्होंने 6 शतकों के अलावा 6 अर्धशतक भी जड़े हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 165 रन का रहा है।

    वह लिस्ट-A क्रिकेट में भी 3 मैचों में 1 शतक और 2 अर्धशतक की मदद से 260 रन बना चुके हैं।

    रन

    इस सीजन में मध्य प्रदेश से सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं मंत्री 

    मंत्री के लिए ये सीजन अच्छा रहा है। उन्होंने 8 मैचों की 13 पारियों में 600 से अधिक रन बनाए हैं। वह मध्य प्रदेश की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे हैं।

    इससे पहले उन्होंने ओडिशा क्रिकेट टीम के खिलाफ 119 रन बनाए थे।

    इसके अलावा बड़ौदा के खिलाफ उन्होंने 111 रन की पारी खेली थी। उन्होंने पुडुचेरी और जम्मू और कश्मीर के खिलाफ भी 1-1 अर्धशतक लगाए थे।

    लेखा-जोखा

    मध्य प्रदेश ने हासिल की बढ़त 

    सेमीफाइनल मैच में विदर्भ ने अपनी पहली पारी में सभी विकेट खोकर 170 रन बनाए। विदर्भ से करुण नायर ने सर्वाधिक 63 रन बनाए, जबकि मध्य प्रदेश से आवेश खान ने 4 विकेट चटकाए।

    विदर्भ को सस्ते में समेटने के बाद मध्य प्रदेश ने दूसरे दिन के चायकाल के बाद तक 245/8 का स्कोर बना लिया है और बढ़त बना ली है।

    मध्य प्रदेश के लिए यह बढ़त मैच में काफी निर्णायक साबित हो सकती है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    रणजी ट्रॉफी
    मध्य प्रदेश क्रिकेट टीम
    विदर्भ क्रिकेट टीम
    घरेलू क्रिकेट

    ताज़ा खबरें

    IPL: किसी एक सीजन में 30 या उससे अधिक छक्के देने वाले गेंदबाज इंडियन प्रीमियर लीग
    भाजपा का कर्नल सोफिया कुरैशी और व्योमिका सिंह को प्रचार अभियान में शामिल करने से इनकार भाजपा समाचार
    बांग्लादेश के सुप्रीम कोर्ट ने जमात-ए-इस्लामी का पंजीकरण बहाल किया, चुनाव लड़ने का रास्ता साफ बांग्लादेश
    महिंद्रा की SUV बिक्री में 21 फीसदी की बढ़ोतरी, जानिए कितनी बिकीं  महिंद्रा एंड महिंद्रा

    रणजी ट्रॉफी

    रणजी ट्रॉफी 2024: चेतेश्वर पुजारा ने जड़ा प्रथम श्रेणी क्रिकेट करियर का 62वां शतक, जानिए आंकड़े चेतेश्वर पुजारा
    रणजी ट्रॉफी: महाराष्ट्र और दिल्ली की पारी सस्ते में सिमटी, ऐसा रहा पहले दिन का खेल क्रिकेट समाचार
    रणजी ट्रॉफी 2023-24: शेल्डन जैक्सन ने लगाया अपने प्रथम श्रेणी करियर का 21वां शतक, जानिए आंकड़े सौराष्ट्र क्रिकेट टीम
    रणजी ट्रॉफी 2024: करुण नायर ने लगाया अपने प्रथम श्रेणी करियर का 18वां शतक, जानिए आंकड़े करुण नायर

    मध्य प्रदेश क्रिकेट टीम

    रणजी ट्रॉफी, क्वार्टर फाइनल: मध्यप्रदेश ने आंध्र प्रदेश को हराकर सेमीफाइनल में किया प्रवेश  रणजी ट्रॉफी
    रणजी ट्रॉफी, सेमीफाइनल: मध्य प्रदेश को हराकर बंगाल ने किया फाइनल में प्रवेश  रणजी ट्रॉफी
    ईरानी कप: अभिमन्यु ईश्वरन ने लगाया मध्य प्रदेश के खिलाफ शानदार शतक अभिमन्यु ईश्वरन
    ईरानी कप: यशस्वी जायसवाल ने लगाया शतक, घरेलू क्रिकेट में पूरे किए 4,000 रन यशस्वी जायसवाल

    विदर्भ क्रिकेट टीम

    रणजी ट्रॉफी: अथर्व तायडे ने लगाया करियर का पहला फर्स्ट-क्लास शतक रणजी ट्रॉफी
    दिल्ली के ध्रुव शौरी इस सीजन में विदर्भ के लिए खेलेंगे, VCA अध्यक्ष ने की पुष्टि  घरेलू क्रिकेट
    करुण नायर अगले घरेलू क्रिकेट सत्र में विदर्भ क्रिकेट टीम के लिए खेलेंगे  करुण नायर
    रणजी ट्रॉफी 2024: सातवें दौर के मुकाबले खत्म, इन टीमों ने बनाई क्वार्टर फाइनल में जगह रणजी ट्रॉफी

    घरेलू क्रिकेट

    रणजी ट्रॉफी 2024: शिवम दुबे ने लगाया शानदार शतक, ऐसा रहा तीसरे दिन का खेल रणजी ट्रॉफी
    रणजी ट्रॉफी 2023-24: दिल्ली ने दर्ज की अपनी पहली जीत, जानिए चौथे दौर के प्रमुख परिणाम रणजी ट्रॉफी
    सरफराज खान ने प्रथम श्रेणी में लगभग 70 की औसत से बनाए हैं रन, जानिए आंकड़े सरफराज़ खान
    रजत पाटीदार बनाम सरफराज खान: प्रथम श्रेणी क्रिकेट में कैसा है दोनों बल्लेबाजों का प्रदर्शन? रजत पाटीदार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025