रणजी ट्रॉफी: मुशीर खान ने शतक के साथ झटके 5 विकेट, रवि शास्त्री की बराबरी की
क्या है खबर?
मुंबई क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर मुशीर खान ने हरियाणा के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करते हुए रणजी ट्रॉफी में खास उपलब्धि हासिल की। वह एक ही मुकाबले में शतक लगाने और 5 विकेट लेने वाले मुंबई के छठे खिलाड़ी बन गए हैं। 21 वर्षीय मुशीर ने इस कारनामे के साथ मुंबई के उन चुनिंदा खिलाड़ियों की सूची में जगह बनाई, जिसमें पूर्व भारतीय कप्तान रवि शास्त्री भी शामिल हैं। शास्त्री ने 1990-91 सत्र में यह उपलब्धि हासिल की थी।
पारी
ऐसी रही मुशीर की पारी
मुंबई के लिए पहली पारी में मुशीर ने 185 गेंदों का सामना किया और 109 रन बनाने में सफल रहे।
उनके बल्ले से 12 चौके और एक छक्का निकला। उनकी स्ट्राइक रेट 58.92 की रही।
इस खिलाड़ी ने अंगकृष रघुवंशी के साथ मिलकर 324 गेंदों में 208 रन की साझेदारी निभाई। रघुवंशी ने 180 गेंदों में का सामना किया और 114 रन बनाकर आउट हुए।
मुंबई की पहली पारी 130.3 ओवर में 430 रन पर समाप्त हुई।
गेंदबाजी
ऐसी रही मुशीर की गेंदबाजी, आंकड़े भी जानिए
हरियाणा क्रिकेट टीम की पहली पारी सिर्फ 270 रन पर समाप्त हो गई।
मुशीर ने 31 ओवर गेंदबाजी की और 7 मेडन के साथ सिर्फ 85 रन खर्च करते हुए 6 विकेट अपने नाम किए। उनकी इकॉनमी रेट 2.70 की रही।
मुशीर के प्रथम श्रेणी करियर का यह सिर्फ दूसरा 5 विकेट हॉल साबित हुआ। इस मैच से पहले उनका सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन 5/79 का रहा था।
बतौर बल्लेबाज उन्होंने प्रथम श्रेणी क्रिकेट का यह 5वां शतक रहा।
मुंबई
मुंबई के लिए शतक और 5 विकेट लेने वाले खिलाड़ी
रणजी ट्रॉफी में मुंबई के लिए एक ही मैच में शतक लगाने और 5 विकेट लेने का कारनामा अब तक 6 खिलाड़ी कर चुके हैं।
इस सूची में मदन रायजी (1947-48), दत्तू फडकर (1948-49), वीनू मांकड़ (1953-54), पॉली उमरीगर (1957-58), शास्त्री (1990-91) और मुशीर (2026-27) शामिल हैं।
शास्त्री ने मध्य प्रदेश क्रिकेट टीम के खिलाफ इंदौर के मैदान पर यह उपलब्धि हासिल की थी। मुशीर ने पिछले संस्करण में भी 13 विकेट झटके थे।