NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    इंडियन प्रीमियर लीग
    विराट कोहली
    क्रिकेट समाचार
    फुटबॉल समाचार
    बैडमिंटन
    राष्ट्रमंडल खेल
    IPL 2023
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / रणजी ट्रॉफी, फाइनल: यश और शुभम ने लगाए शतक, मध्य प्रदेश बढ़त की ओर
    खेलकूद

    रणजी ट्रॉफी, फाइनल: यश और शुभम ने लगाए शतक, मध्य प्रदेश बढ़त की ओर

    रणजी ट्रॉफी, फाइनल: यश और शुभम ने लगाए शतक, मध्य प्रदेश बढ़त की ओर
    लेखन अंकित पसबोला
    Jun 24, 2022, 05:13 pm 1 मिनट में पढ़ें
    रणजी ट्रॉफी, फाइनल: यश और शुभम ने लगाए शतक, मध्य प्रदेश बढ़त की ओर
    शुभम और यश ने लगाए शतक (तस्वीर: ट्विटर/@BCCIdomestic)

    एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले जा रहे रणजी ट्रॉफी 2021-22 के फाइनल में मध्य प्रदेश ने अपनी पहली पारी में तीसरे दिन के खेल की समाप्ति तक 368/3 का स्कोर बना लिया है और मुंबई के पहली पारी में बनाए 374 के जवाब में फिलहाल सिर्फ छह रनों से पीछे है। तीसरे दिन के स्टम्प्स तक मध्य प्रदेश से रजत पाटीदार (67*) और आदित्य श्रीवास्तव (11*) क्रीज पर बने हुए हैं। आज के खेल पर नजर डालते हैं।

    यश और शुभम ने लगाए शतक

    कल के स्कोर 123/1 से आगे खेलने उतरी मध्य प्रदेश के बल्लेबाजों ने कमाल का प्रदर्शन किया। कल के नाबाद बल्लेबाज रहे यश दूबे और शुभम शर्मा ने अपने-अपने शतक पूरे करके दूसरे विकेट के लिए 222 रनों की बड़ी साझेदारी की। मध्य प्रदेश को दूसरा झटका 269 के स्कोर पर शुभम के रूप में लगा। वह 215 गेंदों में 116 रन बनाकर आउट हुए। वहीं यश ने 14 चौकों की मदद से 133 रन बनाए।

    पाटीदार ने लगाया अर्धशतक

    दो विकेट के पतन के बाद बल्लेबाजी के लिए आए रजत पाटीदार ने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी 44 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया। उन्होंने तीसरे दिन के आखिरी सत्र में टीम को कोई और नुकसान नहीं होने दिया। पाटीदार ने 106 गेंदों का सामना करते हुए 13 चौकों की मदद से 67 रन बना लिए हैं। दूसरी तरफ कप्तान श्रीवास्तव ने 11 रन बनाकर मोर्चा संभाला हुआ है।

    पहले सत्र में मध्य प्रदेश ने बिना विकेट खोए बनाए 105 रन

    तीसरे दिन का पहला सत्र पूरी तरह से मध्य प्रदेश के नाम रहा। उन्होंने यश और शुभम की शानदार पारियों की बदौलत लंच तक एक विकेट के नुकसान पर 228 रन बना लिए। दूसरे सत्र में मध्य प्रदेश ने शुभम के विकेट के नुकसान पर 73 रन जोड़े। चायकाल की घोषणा तक मध्य प्रदेश का स्कोर 301/2 रन हो गया। तीसरे सत्र में मध्य प्रदेश से सिर्फ यश का विकेट गिरा और टीम ने 67 रन जोड़े।

    मुंबई के गेंदबाजों ने किया निराश

    आज के पूरे खेल में मुंबई के गेंदबाज सिर्फ दो विकेट ही हासिल कर सके। मुंबई के मोहित अवस्थी ने आज पहली सफलता दिलाई। उन्होंने शतक लगा चुके शुभम को विकेटकीपर हार्दिक तमोरे के हाथों कैच आउट कराया। वहीं शम्स मुलानी ने 133 रन बना चुके यश दुबे को अपना शिकार बनाया। इनके अलावा टीम के मुख्य तेज गेंदबाज धवल कुलकर्णी और तुषार देशपांडे आज कोई विकेट नहीं ले सके।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    क्रिकेट समाचार
    रणजी ट्रॉफी
    रजत पाटीदार

    ताज़ा खबरें

    निराश महिला कर्मचारी ने किया बॉस से बात करने से इनकार, रिप्लाई देखकर हुई अचंभित ट्विटर
    संसद में विपक्ष का हंगामा, लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही फिर स्थगित लोकसभा
    कर्नाटक में 10 मई को होगा मतदान, 13 मई को जारी होंगे नतीजे  कर्नाटक चुनाव
    अशनीर ग्रोवर के पिता का 69 साल की उम्र में निधन, साझा किया पोस्ट शार्क टैंक इंडिया

    क्रिकेट समाचार

    महिला एशेज: कौन हैं 19 साल की फोएबे लिचफील्ड जो बनेंगी दिग्गज रिचेल हेंस का विकल्प?  ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम
    वेस्टइंडीज के खिलाफ दक्षिण अफ्रीका का घर में शर्मनाक रिकॉर्ड रहा बरकरार, जानिए दिलचस्प आंकड़े  वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम
    IPL 2023: जानिए दिल्ली कैपिटल्स के दिलचस्प आंकड़े और अहम बातें  दिल्ली कैपिटल्स
    IPL 2023: जानिए रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के दिलचस्प आंकड़े और अहम बातें रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर

    रणजी ट्रॉफी

    ईरानी कप: शेष भारत ने मध्य प्रदेश को बड़े अंतर से हराया, बने ये रिकॉर्ड  ईरानी कप
    रणजी ट्रॉफी 2022-23: दूसरी बार विजेता बना सौराष्ट्र, जानिए इस सीजन के जरुरी आंकड़े सौराष्ट्र क्रिकेट टीम
    रणजी ट्रॉफी 2022-23: सौराष्ट्र ने जीता खिताब, फाइनल में बंगाल को हराया सौराष्ट्र क्रिकेट टीम
    रणजी ट्रॉफी फाइनल: हार टालने के लिए बंगाल का संघर्ष जारी, ऐसा रहा तीसरा दिन सौराष्ट्र क्रिकेट टीम

    रजत पाटीदार

    IPL 2023: रजत पाटीदार ने शेयर किया ट्रेनिंग का वीडियो, पूरी तरह फिट नजर आए इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: RCB के लिए बुरी खबर, रजत पाटीदार समेत इन खिलाड़ियों का खेलना मुश्किल इंडियन प्रीमियर लीग
    रणजी ट्रॉफी, पहला सेमीफाइनल: मध्य प्रदेश बनाम बंगाल मुकाबले का प्रीव्यू और अहम आंकड़े  रणजी ट्रॉफी
    कौन हैं रजत पाटीदार, जिन्हें श्रेयस अय्यर की जगह भारतीय टीम में किया गया शामिल? क्रिकेट समाचार

    खेलकूद की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Sports Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू IPL 2023
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023