NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    नरेंद्र मोदी
    राहुल गांधी
    एशियाई खेल
    #NewsBytesExclusive
    #NewsBytesExplainer
    वनडे विश्व कप 2023
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / रणजी ट्रॉफी 2021-22, फाइनल: सरफराज ने लगाया सीजन का चौथा शतक, ऐसा रहा दूसरा दिन
    रणजी ट्रॉफी 2021-22, फाइनल: सरफराज ने लगाया सीजन का चौथा शतक, ऐसा रहा दूसरा दिन
    1/5
    खेलकूद 0 मिनट में पढ़ें

    रणजी ट्रॉफी 2021-22, फाइनल: सरफराज ने लगाया सीजन का चौथा शतक, ऐसा रहा दूसरा दिन

    लेखन Neeraj Pandey
    Jun 23, 2022
    06:01 pm
    रणजी ट्रॉफी 2021-22, फाइनल: सरफराज ने लगाया सीजन का चौथा शतक, ऐसा रहा दूसरा दिन
    सरफराज ने लगाया इस सीजन का चौथा शतक (तस्वीर: ट्विटर/@BCCIdomestic)

    रणजी ट्रॉफी फाइनल के दूसरे दिन मध्य प्रदेश ने शानदार खेल दिखाया है। दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक वे अभी भी मुंबई से 251 रनों से पीछे हैं। मुंबई को पहली पारी में 374 के स्कोर पर रोकने के बाद मध्य प्रदेश ने एक विकेट के नुकसान पर 123 रन बना लिए हैं। दिन का खेल समाप्त होने तक मध्य प्रदेश के लिए यश दुबे (44*) और शुभम शर्मा (41*) क्रीज पर बने हुए हैं।

    2/5

    मुंबई को लगे लगातार झटके

    दूसरे दिन का खेल शुरु होते ही मुंबई को छठा झटका लग गया था। शम्स मुलानी 12 रनों के स्कोर पर आउट हुए थे। इसके बाद सरफराज और तनुश कोटियान (15) के बीच 40 रनों की साझेदारी हुई थी। पुछल्ले बल्लेबाजों के साथ मिलकर सरफराज ने लगातार पारी को आगे बढ़ाया और टीम के स्कोर को 300 के पार ले गए। 314 के स्कोर पर मुंबई को आठवां झटका लगा था।

    3/5

    सरफराज ने लगाया सीजन का चौथा शतक

    पहले दिन का खेल समाप्त होने तक 248/5 का स्कोर बनाने वाली मुंबई ने दूसरे दिन भी शानदार बल्लेबाजी की। टीम के लिए पहले दिन नाबाद 40 रन बनाने वाले सरफराज खान ने दूसरे दिन इस सीजन का अपना चौथा शतक पूरा किया। आखिरी तीन विकेट के लिए मुंबई ने 88 रन बनाए थे जिसमें से 14 रन ही सरफराज के दूसरे छोर वाले बल्लेबाजों ने बनाए थे।

    4/5

    ऐसी रही मध्य प्रदेश की गेंदबाजी

    मध्य प्रदेश के लिए गौरव यादव सबसे सफल गेंदबाज रहे जिन्होंने 35.4 ओवर्स फेंकते हुए सबसे अधिक चार विकेट हासिल किए। अब तक लगातार शानदार प्रदर्शन करते आ रहे कुमार कार्तिकेय को 41 ओवर्स फेंकने के बावजूद केवल एक ही विकेट मिला। अनुभव अग्रवाल ने 29 ओवरों में तीन और सारांश जैन ने 20 ओवरों में दो विकेट हासिल किए। मध्य प्रदेश ने चार गेंदबाजों के दम पर ही पूरी पारी चलाई।

    5/5

    ऐसी रही मध्य प्रदेश की बल्लेबाजी

    मध्य प्रदेश ने 47 के स्कोर पर अपना पहला विकेट हिमांशु मंत्री के रूप में खोया था। मंत्री को तुषार देशपांडे ने आउट किया। इसके बाद दुबे और शर्मा ने मध्य प्रदेश की पारी को संभाला। दुबे 131 गेंदों में नाबाद 44 और शर्मा 65 गेंदों में नाबाद 41 रन बना चुके हैं। आउट होने वाले बल्लेबाज मंत्री ने 50 गेंदों में ही 31 रन बना डाले।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    क्रिकेट समाचार
    रणजी ट्रॉफी
    सरफराज़ खान

    क्रिकेट समाचार

    The 6IXTY: वेस्टइंडीज क्रिकेट आयोजित करेगा 60 गेंद वाला टूर्नामेंट, जानें अहम बातें टी-10 क्रिकेट
    तीसरे वनडे में इंग्लैंड ने नीदरलैंड को हराकर 3-0 से जीती सीरीज, बने ये रिकॉर्ड्स इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    श्रीलंका दौरे के लिए पाकिस्तान ने अपनी टेस्ट टीम घोषित की, यासिर शाह की हुई वापसी पाकिस्तान क्रिकेट टीम
    रणजी ट्रॉफी 2021-22, फाइनल: यशस्वी जायसवाल ने लगाया अर्धशतक, ऐसा रहा पहला दिन रणजी ट्रॉफी

    रणजी ट्रॉफी

    रणजी ट्रॉफी 2021-22: मध्य प्रदेश और मुंबई के बीच होगा फाइनल, जानिए महत्वपूर्ण आंकड़े क्रिकेट समाचार
    रणजी ट्रॉफी 2021-22: उत्तर प्रदेश से ड्रॉ खेलने के बावजूद फाइनल में पहुंची मुंबई क्रिकेट समाचार
    रणजी ट्रॉफी 2021-22: पहले सेमीफाइनल में मध्य प्रदेश ने बंगाल को हराया, फाइनल में किया प्रवेश क्रिकेट समाचार
    रणजी ट्रॉफी 2021-22: सेमीफाइनल में यशस्वी जायसवाल ने दोनों पारियों में लगाए शतक क्रिकेट समाचार

    सरफराज़ खान

    रणजी ट्रॉफी 2021-22: सेमीफाइनल में पहुंची टीमों का सफर और महत्वपूर्ण जानकारी क्रिकेट समाचार
    फर्स्ट-क्लास क्रिकेट में रनों के अंतर से सबसे बड़ी जीत दर्ज करने वाली टीम बनी मुंबई रणजी ट्रॉफी
    रणजी ट्रॉफी में सरफराज खान का शानदार फॉर्म जारी, चार मैचों में तीसरा शतक लगाया क्रिकेट समाचार
    रणजी ट्रॉफी: पिछली 10 पारियों में 1,258 रन बना चुका है यह युवा भारतीय बल्लेबाज क्रिकेट समाचार
    अगली खबर

    खेलकूद की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Sports Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023