NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / रणजी ट्रॉफी 2024: हैदराबाद ने दूसरे ही दिन दर्ज की जीत, ऐसा रहा दिन का खेल
    अगली खबर
    रणजी ट्रॉफी 2024: हैदराबाद ने दूसरे ही दिन दर्ज की जीत, ऐसा रहा दिन का खेल
    हैदराबाद ने दूसरे दिन शानदार जीत दर्ज की (तस्वीर: ट्विटर/ @BCCIdomestic)

    रणजी ट्रॉफी 2024: हैदराबाद ने दूसरे ही दिन दर्ज की जीत, ऐसा रहा दिन का खेल

    लेखन आदर्श कुमार
    Jan 27, 2024
    07:38 pm

    क्या है खबर?

    रणजी ट्रॉफी 2024 में चौथे चरण के दूसरे दिन कई रोचक मुकाबले देखने को मिले। कई खिलाड़ियों ने अपनी बल्लेबाजी से कमाल दिखाया तो कुछ खिलाड़ियों की गेंदबाजी शानदार रही।

    मुंबई के 198 रन के जवाब में उत्तर प्रदेश ने 324 रन बना दिए। हैदराबाद ने सिर्फ 2 दिन में अरुणाचल प्रदेश को हरा दिया।

    तमिलनाडु ने चंडीगढ़ के खिलाफ 610 रन बनाने के बाद पारी घोषित कर दी।

    आइए दूसरे दिन के खेल पर नजर डालते हैं।

    परिणाम

    हैदराबाद ने 2 दिन में जीत दर्ज की 

    हैदराबाद ने अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ सिर्फ 2 दिन में मुकाबला अपने नाम कर लिया। उसने पारी और 187 रन से मुकाबला जीता।

    अरुणाचल की पहली पारी सिर्फ 172 रन पर खत्म हो गई थी। जवाब में हैदराबाद ने 4 विकेट खोकर 615 रन बना दिए।

    तन्मय अग्रवाल ने 366 रन की धमाकेदार पारी खेली। राहुल सिंह ने भी (185) शतक लगाया।

    अरुणाचल की टीम दूसरी पारी में कुछ खास नहीं कर पाई और 256 रन पर ऑलआउट हो गई।

    बढ़त

    उत्तर प्रदेश ने पहली पारी में बनाए 324 रन 

    मुंबई और उत्तर प्रदेश क्रिकेट टीम के बीच खेले जा रहे मुकाबले में उत्तर प्रदेश ने अपनी पहली पारी में 324 रन बनाए।

    नितीश राणा ने मैच में 120 गेंद का सामना करते हुए और 106 रन की पारी खेली। उनके बल्ले से 12 चौके और 5 छक्के निकले।

    इससे पहले मुंबई ने अपनी पहली पारी में 198 रन बनाए थे। दूसरी पारी में मुंबई ने 24 रन बना लिए हैं और अभी भी 102 रन से पीछे हैं।

    जवाब

    रोमांचक हुआ हरियाणा और महाराष्ट्र के बीच मुकाबला 

    हरियाणा क्रिकेट टीम ने महाराष्ट्र के खिलाफ मुकाबले में पहली पारी में सिर्फ 195 रन बनाए थे। जवाब में महाराष्ट्र की 194 रन बनाने के बाद पवेलियन लौट गई। अभी भी टीम 1 रन से पीछे है।

    महाराष्ट्र के धनराज शिंदे (50) को छोड़कर कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल पाया। धनराज ने सिर्फ 37 गेंद का सामना करते हुए 135.14 की शानदार स्ट्राइक रेट से 50 रन बनाए।

    उनके बल्ले से 5 चौके और 3 छक्के निकले।

    मुकाबला

    मनोज तिवारी ने जड़ा शतक 

    बंगाल और आसाम के बीच मुकाबले में बंगाल ने पहली पारी में 405 रन बनाए।

    मनोज तिवारी (100) और अनुस्तुप मजूमदार (125) ने शतकीय पारी खेली। जवाब में आसाम ने 99 रन पर ही अपने 8 विकेट खो दिए।

    एक अन्य मुकाबले में कर्नाटक के 241 रन के जवाब में त्रिपूरा के 9 बल्लेबाज 198 रन पर पवेलियन लौट गए हैं।

    केरल के 227 रन के जवाब में बिहार ने 5 विकेट खोकर 270 रन बना लिए हैं।

    बढ़त

    तमिलनाडु ने बनाए 610 रन 

    चंडीगढ़ और तमिलनाडु के बीच खेले जा रहे मुकाबले में तमिलनाडु ने चंडीगढ़ के 111 रन के जवाब में 610 रन बना दिए।

    नारायण जगदीशन ने मैच में 403 गेंद का सामना करते हुए ताबड़तोड़ 321 रन बना दिए। उनके बल्ले से 23 चौके और 5 छक्के निकले।

    उनके अलावा प्रदोष रंजन पॉल ने 151 गेंद में 105 रन की पारी खेली। बाबा इंद्रजीत ने भी 144 गेंद का सामना किया और 123 रन बनाए।

    मुकाबले 

    अन्य मुकाबलों में क्या हुआ 

    सर्विसेज ने सौराष्ट्र के खिलाफ 6 विकेट खोकर 466 रन बनाए हैं। मणिपुर के 159 रन के जवाब में राजस्थान ने पहली पारी में 399 रन बना दिए। दूसरी पारी में मणिपुर ने 21 रन बना लिए हैं।

    गोवा की पहली पारी 104 रन पर खत्म हुई। जवाब में पंजाब ने 190 रन बनाए। गोवा दूसरी पारी में भी कुछ खास नहीं कर पाई और 179 रन पर ऑलआउट हो गई।

    पंजाब को जीत के लिए 79 रन चाहिए।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    रणजी ट्रॉफी
    क्रिकेट समाचार
    हैदराबाद क्रिकेट टीम

    ताज़ा खबरें

    रेखा की फिल्म 'उमराव जान' सिनेमाघरों में दोबारा हो रही रिलीज, जानिए कब देख पाएंगे रेखा
    ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर बोले- सेना युद्ध लड़ने की तैयारी की ओर बढ़ रही है ब्रिटेन
    2030 तक AI संभालेगा इन मानवीय कार्यों की जिम्मेदारी, रिपोर्ट में दावा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    IPL 2025 में कैसा रहा MI के कप्तान हार्दिक पांड्या का प्रदर्शन? जानिए उनके आंकड़े  मुंबई इंडियंस

    रणजी ट्रॉफी

    रणजी ट्रॉफी 2024: हैदराबाद सहित इन टीमों ने बनाई मजबूत पकड़, जानिए पहले दिन का हाल  क्रिकेट समाचार
    रणजी ट्रॉफी 2024: मनीष पांडे ने जड़ा प्रथम श्रेणी करियर का 24वां शतक, जानिए आंकड़े घरेलू क्रिकेट
    रणजी ट्राॅफी 2024: देवदत्त पडिक्कल ने खेली प्रथम श्रेणी क्रिकेट करियर की सर्वश्रेष्ठ पारी, जानिए आंकड़े  देवदत्त पडिक्कल
    रणजी ट्रॉफी 2024: हैदराबाद ने 2 दिन में दर्ज की जीत, जानिए दूसरे दिन का हाल  हैदराबाद क्रिकेट टीम

    क्रिकेट समाचार

    शुभमन गिल और जसप्रीत बुमराह को मिला पॉली उमरीगर पुरस्कार, जानिए BCCI पुरस्कारों की सूची BCCI
    भारत बनाम इंग्लैंड: टेस्ट सीरीज में बन सकते हैं ये प्रमुख रिकॉर्ड्स भारतीय क्रिकेट टीम
    भारत बनाम इंग्लैंड: पहले टेस्ट मैच की संभावित टीम, प्रीव्यू और अन्य अहम आंकड़े भारतीय क्रिकेट टीम
    वेस्टइंडीज के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम घोषित, मिचेल मार्श को बनाया गया कप्तान ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम

    हैदराबाद क्रिकेट टीम

    रणजी ट्रॉफी 2022-23: नागालैंड हार के करीब, जडेजा को मिला सिर्फ एक विकेट रणजी ट्रॉफी
    विजय हजारे ट्रॉफी 2023: तन्मय अग्रवाल ने लिस्ट-A करियर का 7वां शतक लगाया, जानिए उनके आंकड़े  विजय हजारे ट्रॉफी
    राहुल सिंह गहलौत ने जड़ा रणजी ट्रॉफी इतिहास का दूसरा सबसे तेज दोहरा शतक,  जानिए रिकॉर्ड्स  रणजी ट्रॉफी
    रणजी ट्रॉफी 2024: हैदराबाद ने दर्ज की शानदार जीत, जानिए दूसरे दिन का हाल रणजी ट्रॉफी
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025