LOADING...
रणजी ट्रॉफी: अर्जुन तेंदुलकर ने राजस्थान के खिलाफ अपने डेब्यू मैच में लगाया शतक
अर्जुन तेंदुलकर ने अपने पहले रणजी मैच में शतक लगाया (तस्वीर: ट्विटर/@BCCI Domestic)

रणजी ट्रॉफी: अर्जुन तेंदुलकर ने राजस्थान के खिलाफ अपने डेब्यू मैच में लगाया शतक

Dec 14, 2022
04:11 pm

क्या है खबर?

पूर्व दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर ने रणजी ट्रॉफी में धमाकेदार शुरुआत की है। उन्होंने मंगलवार को गोवा की ओर से राजस्थान के खिलाफ अपने डेब्यू मैच में बल्लेबाजी करते हुए शानदार शतक जड़ दिया है। सातवें नंबर पर बल्लेबाजी करने आए अर्जुन ने 178 गेंद में अपना शतक पूरा किया और इस दौरान 12 चौके और 2 शानदार छक्के भी लगाए। इस पारी में उनका स्ट्राइक रेट 56 का रहा है।

सचिन तेंदुलकर

सचिन ने भी डेब्यू मैच में मारा था शतक

अर्जुन के पिता सचिन तेंदुलकर ने भी रणजी डेब्यू मैच में शतक जड़ा था। उन्होंने 1988 में मुंबई के लिए खेलते हुए गुजरात के खिलाफ शतक लगाया था। उस दौरान उनकी उम्र 15 साल और 231 दिन थी। वहीं, अर्जुन की उम्र 23 साल 81 दिन है। अर्जुन बतौर ऑलराउंडर खेलते हैं और तेज गेंदबाजी के लिए जाने जाते हैं, लेकिन अब उन्होंने बल्ले से धमाल मचाया है। वह इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हैं।

रोहित शर्मा

रोहित शर्मा सहित ये खिलाड़ी भी बना चुके हैं डेब्यू मैच में शतक

इस लिस्ट में सचिन के अलावा रोहित शर्मा, पृथ्वी शॉ, यश ढुल, अमोल मजूमदार, प्रियम गर्ग जैसे नाम भी शामिल हैं। अर्जुन इससे पहले मुंबई टीम का हिस्सा थे, लेकिन उन्हें डेब्यू का मौका नहीं मिला था। बाद में उन्होंने गोवा टीम से खेलने का फैसला किया और उन्हें रणजी ट्रॉफी डेब्यू का मौका मिल गया। वह टीम का 5वां विकेट गिरने के बाद मैदान पर उतरे और दो बार की रणजी चैंपियन राजस्थान के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी की।

Advertisement

IPL

अर्जुन तेंदुलक के आंकड़े

अर्जुन ने अभी तक 7 प्रथम श्रेणी मैच खेले हैं और 32.37 की औसत से 8 विकेट झटके हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन (2/32) है। इस दौरान उनके बल्ले से 25 रन निकले हैं। वहीं, टी-20 मैचों की बात करें तो अर्जुन ने 9 मैच में 16.50 की औसत से 12 विकेट झटके हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन (4/10) है। वहीं, उनके बल्ले से 20 रन निकले हैं। अर्जुन को अभी IPL में डेब्यू का मौका नहीं मिला है।

Advertisement

अनिकेत चौधरी

सुयश प्रभु ने भी लगाया शतक

गोवा की ओर से सुयश प्रभु देसाई ने शतक जड़ा है। सुयश ने 150 से ज्यादा रन बना लिए हैं। दोनों के बीच छठे विकेट के लिए 150 से ज्यादा रन की साझेदारी हो चुकी है। इससे पहले स्नेहल कौथंकर ने 104 गेंदों पर 59 रन बनाए थे। राजस्थान की ओर से अनिकेत चौधरी ने 2 विकेट लिए हैं। वहीं, कमलेश नागरकोटी, अरफत खान, मानव सुथर को 1-1 सफलता मिली है।

Advertisement