रणजी ट्रॉफी 2026-27: मुंबई के तीसरे राउंड के मैच से भी बाहर हुए शार्दुल ठाकुर
क्या है खबर?
मुंबई क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर रणजी ट्रॉफी 2026-27 के तीसरे राउंड के मैच से भी चोट के कारण बाहर हो गए हैं। वह चोट के चलते ही मुंबई के शुरुआती 2 मैचों में उपलब्ध नहीं थे। मुंबई को BKC कॉम्प्लेक्स में हरियाणा के खिलाफ सोमवार से अपना अगला मैच खेला है, जिसमें मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (MCA) ने अपनी टीम में कोई बदलाव नहीं किया है। आइए इस खबर पर एक नजर डालते हैं।
चोट
ठाकुर की उंगली है चोटिल
रणजी ट्रॉफी के पहले राउंड से पहले ट्रेनिंग के दौरान ठाकुर की दाहिने हाथ की बीच वाली उंगली में चोट लगी थी।
दरअसल, उनकी उंगली में फ्रैक्चर है और शुरुआती जानकारी के अनुसार वह कम से कम पहले 2 उंड से बाहर रहने वाले थे। उस समय मुंबई कैंप को उम्मीद थी कि ठाकुर तीसरे मैच तक ठीक हो जाएंगे, लेकिन वह अभी भी मैच खेलने के लिए फिट नहीं हैं।
वह मुंबई टीम के साथ ट्रेनिंग कर रहे हैं।
मैच
अगस्त के बाद से कोई मैच नहीं खेले हैं ठाकुर
ठाकुर आखिरी बार अगस्त में दलीप ट्रॉफी के क्वार्टर फाइनल में वेस्ट जोन की ओर से नॉर्थ जोन के खिलाफ खेले थे।
उस मैच में भारतीय टीम से बाहर चल रहे इस ऑलराउंडर ने 14 ओवर की गेंदबाजी में एक विकेट लिया और अपनी इकलौती पारी में 10 रन बनाए थे।
दूसरी पारी में उन्होंने कोई गेंद नहीं खेली और 0 रन पर नाबाद रहे थे। इस मुकाबले में नॉर्थ जोन ने 54 रनों से जीत दर्ज की थी।