Loading...
रणजी ट्रॉफी 2026-27: आयुष बडोनी ने लगातार दूसरे मैच में जड़ा दोहरा शतक, ये बनाए रिकॉर्ड्स 
आयुष बडोनी कमाल के फॉर्म में चल रहे हैं (फाइल तस्वीर)

रणजी ट्रॉफी 2026-27: आयुष बडोनी ने लगातार दूसरे मैच में जड़ा दोहरा शतक, ये बनाए रिकॉर्ड्स 

Oct 27, 2026
01:37 pm

क्या है खबर?

रणजी ट्रॉफी 2026-27 में दिल्ली क्रिकेट टीम के कप्तान आयुष बडोनी ने झारखंड क्रिकेट टीम के खिलाफ अपनी पहली पारी में शानदार दोहरा शतक (210*) जड़ा। यह उनके प्रथम श्रेणी करियर का कुल चौथा दोहरा शतक साबित हुआ। इस खिलाड़ी ने लगातार दूसरे मैच में दोहरा शतक लगाया है। इससे पहले उन्होंने गुजरात क्रिकेट टीम के खिलाफ 217 रन की पारी खेली थी। ऐसे में आइए उनकी पारी और आंकड़ों पर एक नजर डालते हैं।

पारी

ऐसी रही बडोनी की पारी और साझेदारी 

बडोनी ने अपनी शानदार बल्लेबाजी से दिल्ली की पारी को मजबूती दी। उन्होंने 228 गेंदों पर नाबाद 210 रन बनाए, जिसमें 19 चौके और 3 छक्के शामिल रहे।

उनकी स्ट्राइक रेट 92.11 की रही। दिल्ली के कप्तान ने सुमित माथुर के साथ मिलकर 452 गेंदों में 334 रन की विशाल साझेदारी की।

दोनों बल्लेबाजों की दमदार पारियों के दम पर दिल्ली ने पहली पारी 515/5 के विशाल स्कोर पर घोषित कर दी।

रिकॉर्ड

बडोनी ने ये बड़ा रिकॉर्ड किया अपने नाम 

बडोनी ने लगातार 2 मैचों में दोहरा शतक जड़कर प्रथम श्रेणी क्रिकेट के एक बड़े रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है।

उन्होंने गुजरात और झारखंड के खिलाफ लगातार मैचों में यह उपलब्धि हासिल की।

बडोनी ऐसा करने वाले दिल्ली के सिर्फ तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं। उनसे पहले सिर्फ गौतम गंभीर और विराट कोहली ही यह कारनामा कर चुके हैं।

वहीं, बडोनी लगातार पारियों में 2 दोहरे शतक लगाने वाले 21वें भारतीय बल्लेबाज भी बने हैं।

ADVERTISEMENT

कब-कब

बडोनी ने कब-कब लगाए हैं दोहरे शतक 

बडोनी ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में अब तक 4 दोहरे शतक लगाए हैं। दिल्ली के इस बल्लेबाज ने 2024 में झारखंड के खिलाफ नाबाद 205 रन की पारी खेली थी।

इसके बाद 2025 में ईस्ट जोन के खिलाफ नाबाद 204 रन बनाए थे। 2026 में गुजरात के खिलाफ बडोनी ने 217 रन की पारी खेलकर प्रथम श्रेणी क्रिकेट में अपना तीसरा दोहरा शतक पूरा किया था।

अब झारखंड के खिलाफ इस स्टार बल्लेबाज का चौथा दोहरा शतक आया है।

ADVERTISEMENT

करियर

ऐसा रहा है बडोनी का प्रथम श्रेणी करियर 

बडोनी ने 26 प्रथम श्रेणी मुकाबले खेले हैं और इसकी 42 पारियों में लगभग 58 की औसत से 2,426 रन बनाए हैं उनके बल्ले से 6 शतक और 11 अर्धशतक भी निकले हैं।

217 रन बडोनी के प्रथम श्रेणी करियर का सर्वश्रेष्ठ स्कोर है।

लिस्ट-A क्रिकेट में इस खिलाड़ी ने 30 मैचों की 25 पारियो में 33.27 की औसत से 732 रन बनाए हैं। उनके बल्ले से एक शतक और 5 अर्धशतक निकले हैं।

ADVERTISEMENT