LOADING...
रणजी ट्रॉफी 2025-26: मोहम्मद शमी ने जम्मू-कश्मीर के खिलाफ पारी में चटकाए 8 विकेट 
मोहम्मद शमी ने पारी में चटकाए 8 विकेट (तस्वीर: एक्स/@BCCI)

रणजी ट्रॉफी 2025-26: मोहम्मद शमी ने जम्मू-कश्मीर के खिलाफ पारी में चटकाए 8 विकेट 

Feb 17, 2026
04:00 pm

क्या है खबर?

भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने रणजी ट्रॉफी 2025-26 के दूसरे सेमीफाइनल में घातक गेंदबाजी की। 35 साल के इस तेज गेंदबाज के बंगाल क्रिकेट टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए जम्मू और कश्मीर के खिलाफ पारी में 8 विकेट चटकाए। यह उनके प्रथम श्रेणी करियर का सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन दर्ज हो गया। उनकी घातक गेंदबाजी के चलते बंगाल की टीम को पहली पारी के आधार पर बढ़त मिली। आइए शमी की गेंदबाजी के बारे में जानते हैं।

आंकड़े 

अविश्वसनीय रही शमी की गेंदबाजी

शमी ने 22.1 ओवर गेंदबाजी की, जिसमें 90 रन देते हुए 8 विकेट लिए। उन्होंने 3 ओवर मेडन भी किए। उनके अलावा मुकेश कुमार ने 2 विकेट अपने नाम किए। शमी के करियर का यह पहला आठ विकेट हॉल था। प्रथम श्रेणी क्रिकेट में उनका पिछला सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 7/79 था। शमी ने रणजी ट्रॉफी 2025-26 में 7 मैचों में 36 विकेट लिए हैं। उन्होंने अब तक 3 पारियों में 5 विकेट भी लिए हैं।

बढ़त 

पहली पारी के आधार पर बंगाल ने बनाई बढ़त 

रणजी ट्रॉफी के दूसरे सेमीफाइनल मैच में बंगाल ने अपनी पहली पारी में सभी विकेट खोकर 328 रन बनाए थे। बंगाल की टीम से सुदीप घरामी ने 146 रन की पारी खेली। इसके बाद जम्मू-कश्मीर ने अपनी पारी में सभी विकेट खोकर 302 रन बनाए। शमी ने घातक गेंदबाजी करते हुए जम्मू-कश्मीर को बढ़त बनाने से रोका। बंगाल ने पहली पारी के आधार पर 26 रन की बढ़त हासिल की।

Advertisement

ट्विटर पोस्ट

Twitter Post

Advertisement

आंकड़े 

ऐसा है शमी का प्रथम श्रेणी करियर 

शमी का प्रथम श्रेणी करियर शानदार रहा है। उन्होंने अब तक 97 प्रथम श्रेणी मैच खेले हैं, जिसकी 182 पारियों में 375 से अधिक विकेट लिए हैं। इस बीच उन्होंने 15 पारियों में 5 विकेट हॉल भी लिए हैं। भारतीय टीम से शमी ने अब तक 64 टेस्ट खेले हैं, जिसमें 27.71 की औसत के साथ कुल 229 विकेट चटकाए हैं। इस बीच 56 रन देते हुए 6 विकेट लेना उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा है।

Advertisement