LOADING...
रणजी ट्रॉफी 2025-26: मयंक अग्रवाल ने फाइनल में जम्मू-कश्मीर के खिलाफ लगाया शतक
मयंक अग्रवाल ने फाइनल में लगाया शतक (तस्वीर: एक्स/@BCCI)

रणजी ट्रॉफी 2025-26: मयंक अग्रवाल ने फाइनल में जम्मू-कश्मीर के खिलाफ लगाया शतक

Feb 26, 2026
03:56 pm

क्या है खबर?

इस समय जारी रणजी ट्रॉफी 2025-26 के फाइनल मैच में जम्मू-कश्मीर क्रिकेट टीम ने अपनी पहली पारी में सभी विकेट खोकर 584 रन बनाए। जवाब में कर्नाटक क्रिकेट टीम के प्रमुख बल्लेबाज मयंक अग्रवाल ने शतक लगाया। यह उनके प्रथम श्रेणी करियर का 21वां शतक है। इसके साथ-साथ मौजूदा सीजन में यह उनके बल्ले से निकलने वाली दूसरी शतकीय पारी है। आइए मयंक की पारी और आंकड़ों पर एक नजर डालते हैं।

पारी 

मयंक अग्रवाल ने लगाया संघर्षपूर्ण पारी 

कर्नाटक ने अपनी पहली पारी में निरंतर विकेट गंवाए और एक समय स्कोर 57/4 हो गया। लगातार गिर रहे विकेटों के बीच अग्रवाल ने एक छोर संभाले रखा। इस सलामी बल्लेबाज ने तीसरे दिन के तीसरे सत्र के दौरान 153 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। इस बीच उन्होंने श्रेयस गोपाल के साथ मिलकर 5वें विकेट के लिए 105 रन की साझेदारी की। गोपाल 83 गेंद में 27 रन बनाकर आउट हुए।

जानकारी

अग्रवाल ने रणजी ट्रॉफी 2025-26 में दूसरा शतक लगाया 

रणजी ट्रॉफी 2026 में अग्रवाल का यह दूसरा शतक रहा। उन्होंने 10 मैचों की 16 पारियों में 600 से अधिक रन बनाए हैं। उन्होंने इस संस्करण में 4 अर्धशतक भी लगाए हैं।

Advertisement

आंकड़े 

शानदार है मयंक अग्रवाल का प्रथम श्रेणी करियर 

अग्रवाल ने अब तक 124 प्रथम श्रेणी मुकाबले खेले हैं, जिसमें लगभग 45 की औसत से 8,800 से अधिक रन बनाए हैं। इस दौरान कर्नाटक के इस बल्लेबाज के बल्ले से 21 शतक के अलावा 48 अर्धशतक भी निकले हैं। इस प्रारूप में उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 304 रन रहा है। उन्होंने 2013 में कर्नाटक के लिए झारखंड क्रिकेट टीम के खिलाफ मैच से अपना प्रथम श्रेणी डेब्यू किया था।

Advertisement

टेस्ट करियर 

ऐसा है अग्रवाल का टेस्ट करियर 

अग्रवाल ने टेस्ट क्रिकेट में अपना पहला मैच साल 2018 में ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के खिलाफ खेला था। उन्होंने अब तक भारत के लिए 21 टेस्ट मैच खेले हैं और इसकी 36 पारियों में 41.33 की औसत से 1,488 रन बनाए हैं। उनके बल्ले से 4 शतक और 6 अर्धशतक निकले हैं। मयंक का सर्वश्रेष्ठ स्कोर 243 रन रहा है। उन्होंने अपना आखिरी टेस्ट मैच साल 2022 में श्रीलंका क्रिकेट टीम के खिलाफ खेला था।

Advertisement