LOADING...
रणजी ट्रॉफी 2025-26 फाइनल: प्रसिद्ध कृष्णा ने चौथी बार लिया 5 विकेट हॉल, जानिए आंकड़े
प्रसिद्ध कृष्णा ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में चौथी बार लिया 5 विकेट हॉल

रणजी ट्रॉफी 2025-26 फाइनल: प्रसिद्ध कृष्णा ने चौथी बार लिया 5 विकेट हॉल, जानिए आंकड़े

Feb 26, 2026
01:00 pm

क्या है खबर?

रणजी ट्रॉफी 2025-26 के फाइनल मुकाबले में कर्नाटक क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा ने जम्मू-कश्मीर क्रिकेट टीम के खिलाफ शानदार गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट अपने नाम किए। यह उनके प्रथम श्रेणी क्रिकेट करियर का चौथा ही 5 विकेट हॉल रहा। हालांकि, उनकी शानदार गेंदबाजी के बाद भी जम्मू की टीम अपनी पहली पारी में 584 रन का स्कोर खड़ा करने में सफल रही। आइए कृष्णा की गेंदबाजी और आंकड़ों पर नजर डालते हैं।

गेंदबाजी

कैसी रही कृष्णा की गेंदबाजी?

कृष्णा ने जम्मू-कश्मीर टीम को 18 रन के कुल स्कोर पर कामरान इकबाल (6) के रूप में पहला झटका देते हुए पारी में अपने विकेटों का खाता खोला था। इसके बाद भी उनकी शानदार गेंदबाजी जारी रही, लेकिन दूसरे छोर से उन्हें साथ नहीं मिली। हालांकि, उन्होंने पूरी पारी में यावेर हसन (88), अब्दुल समद (61), आबिद मुश्ताक (28) और औकीब नबी (2) को भी अपना शिकार बनाया। उन्होंने 34.1 ओवर में 7 मेडन के साथ 95 रन खर्च किए।

करियर

कैसा रहा है कृष्णा का प्रथम श्रेणी करियर?

कृष्णा ने साल 2015 में बांग्लादेश-A के खिलाफ अपने प्रथम श्रेणी करियर का आगाज किया था। वह अब तक 34 मैच खेल चुके हैं, जिसकी 61 पारियों में 24 की औसत और 3.40 की इकॉनमी से 124 विकेट चटकाने में सफल रहे हैं। वह 4 बार 5 विकेट हॉल लेने के साथ 6 बार 4 विकेट हॉल भी चटका चुके हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 6/35 का रहा है। वह मैच में एक बार 10 विकेट भी चटका चुके हैं।

Advertisement

अंतरराष्ट्रीय

भारत के लिए 6 टेस्ट मैच खेल चुके हैं कृष्णा

कृष्णा भारतीय क्रिकेट टीम के लिए 6 टेस्ट मैच भी खेल चुके हैं, जिसकी 11 पारियों में वह 34.36 की औसत और 4.72 की इकॉनमी से 22 विकेट चटकाने में सफल रहे हैं। इस दौरान उन्होंने 2 बार 4 विकेट हॉल भी लिए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 62 रन देकर 4 विकेट लेना रहा है। इसके अलावा वह 23 वनडे मैचों में 27.55 की औसत से 40 और 5 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 8 विकेट भी चटका चुके हैं।

Advertisement

बल्लेबाजी

कैसी रही जम्मू की पहली पारी?

जम्मू-कश्मीर टीम ने फाइनल में शानदार प्रदर्शन किया। उसके शीर्ष 7 बल्लेबाजों में से 6 ने कम से कम 60 रन बनाए। शुभम पुंडीर 121 की शानदार शतकीय पारी खेली। उनके अलावा कप्तान पारस डोगरा (70), यावर हसन (88), अब्दुल समद (61), कन्हैया वधवान (70) और साहिल लोटरा (72) ने अर्धशतक बनाकर अहम योगदान दिया। उनके सामूहिक प्रयासों की बदौलत ही जम्मू-कश्मीर की टीम पहली पारी में विशाल स्कोर खड़ा करने में सफल रही।

Advertisement