LOADING...
रणजी ट्रॉफी 2025-26, फाइनल: जम्मू-कश्मीर का स्कोर 500 के पार, ऐसा रहा दूसरा दिन 
जम्मू-कश्मीर के नाम रहा दूसरा दिन (तस्वीर: एक्स/@lal__kal)

रणजी ट्रॉफी 2025-26, फाइनल: जम्मू-कश्मीर का स्कोर 500 के पार, ऐसा रहा दूसरा दिन 

Feb 25, 2026
04:51 pm

क्या है खबर?

रणजी ट्रॉफी 2025-26 के फाइनल के दूसरे दिन भी जम्मू-कश्मीर क्रिकेट टीम के बल्लेबाजों ने कमाल का प्रदर्शन किया। कर्नाटक क्रिकेट टीम के खिलाफ हुबली में खेले जा रहे खिताबी मैच में दूसरे दिन के खेल की समाप्ति तक जम्मू-कश्मीर ने 527/6 का स्कोर बनाया। बारिश और खराब रोशनी के कारण दिन जल्दी समाप्त हो गया। फिलहाल क्रीज पर साहिल लोत्रा ​​(57) और आबिद मुश्ताक (20) बने हुए हैं। आइए आज के खेल पर एक नजर डालते हैं।

बल्लेबाजी 

दूसरे दिन ऐसी रही जम्मू-कश्मीर की बल्लेबाजी 

पहले दिन के स्कोर 284/2 से आगे खेलने उतरी जम्मू-कश्मीर का 303 के स्कोर पर तीसरा और 307 के स्कोर पर चौथा विकेट गिरा। पहले दिन के शतकवीर शुभम पुंडीर 121 रन बनाकर और अब्दुल समद 61 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद कप्तान पारस डोगरा ने अर्धशतक (70) लगाया। इसके बाद कन्हैया वधावन (70) और साहिल लोत्रा ने भी अर्धशतक लगाते हुए टीम का स्कोर 500 के पार पहुंचाया।

डोगरा 

कप्तान पारस डोगरा ने खेली संघर्षपूर्ण पारी 

पहले दिन डोगरा 9 रन बनाकर रिटायर्ड हर्ट हुए थे। वह बल्लेबाजी के दौरान प्रसिद्ध कृष्णा की बाउंसर पर घायल हुए थे। उन्होंने दूसरे दिन बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक लगाया। वह 166 गेंदों का सामना करते हुए 70 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने अपनी अर्धशतकीय पारी में 8 चौके लगाए। यह डोगरा के प्रथम श्रेणी करियर का कुल 37वां अर्धशतक साबित हुआ। बता दें कि डोगरा रणजी ट्रॉफी में 10,000 से अधिक रन बना चुके हैं।

Advertisement

अर्धशतक 

कन्हैया वधावन और साहिल लोत्रा ने भी दिया उपयोगी योगदान 

विकेटकीपर बल्लेबाज वधावन ने 109 गेंदों में 9 चौकों की मदद से 70 रन बनाए। 24 वर्षीय इस बल्लेबाज का यह प्रथम श्रेणी करियर में छठा अर्धशतक साबित हुआ। वधावन ने कप्तान डोगरा के साथ मिलकर 110 रन की अच्छी साझेदारी भी की। वहीं, लोत्रा फिलहाल 93 गेंदों में 57 रन बनाकर नाबाद रहे। उन्होंने अपनी पारी में 7 चौके लगाए। यह लोत्रा के प्रथम श्रेणी करियर का चौथा अर्धशतक है।

Advertisement

गेंदबाजी 

ऐसी रही कर्नाटक की गेंदबाजी 

कृष्णा अपनी टीम से सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने 29 ओवर में 90 रन देते हुए 3 विकेट लिए। उन्होंने 7 ओवर मेडन किए। श्रेयस गोपाल ने 33 ओवर में 130 रन देते हुए एक विकेट चटकाया। शिखर शेट्टी ने 32 ओवर में 112 रन देते हुए एक सफलता हासिल की। विद्याधर पाटिल ने 29 ओवर गेंदबाजी की, जिसमें 104 रन देते हुए एक विकेट अपने नाम किया।

Advertisement