रणजी ट्रॉफी 2025-26: आकिब नबी डार ने फाइनल में कर्नाटक के खिलाफ लिया 5 विकेट हॉल
क्या है खबर?
रणजी ट्रॉफी 2025-26 के फाइनल मुकाबले में आकिब नबी डार ने घातक गेंदबाजी कर 5 विकेट हॉल अपने नाम किया। प्रथम श्रेणी करियर में उनका 16वां 5 विकेट हॉल रहा। यह इस सीजन रणजी ट्रॉफी में उनका 7वां 5 विकेट हॉल है। नबी की घातक गेंदबाजी के सामने कर्नाटक 293 रन पर सिमट गई, जिससे जम्मू-कश्मीर क्रिकेट टीम को पहली पारी के आधार पर 291 रन की बढ़त मिली। ऐसे में आइए नबी के आंकड़ों पर एक नजर डालते हैं।
गेंदबाजी
ऐसी रही नबी की गेंदबाजी
नबी ने 23 ओवर गेंदबाजी की और 7 मेडन के साथ 54 रन देकर 5 विकेट लिए। उनकी इकॉनमी रेट 2.30 की रही। उन्होंने केएल राहुल (13), मयंक अग्रवाल (160), करुण नायर (0), स्मरण रविचंद्रन (0) और शिखर शेट्टी (0) को अपना शिकार बनाया। उनके अलावा सुनिल कुमार और युद्धवीर सिंह चरक ने 2-2 विकेट लिए। जम्मू कश्मीर ने पहली पारी में 584 रन का पहाड़ जैसा स्कोर बनाया था।
विकेट
रणजी ट्रॉफी 2025-26 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बने नबी
नबी अब रणजी ट्रॉफी 2025-26 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं। उन्होंने इस सीजन 10 मुकाबले खेले हैं और इसकी 17 पारियों में 12.56 की उम्दा औसत के साथ 60 विकेट अपने नाम किए हैं। उन्होंने 2 बार 4 विकेट हॉल और 7 बार 5 विकेट हॉल लिए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन 7/24 का रहा है। दूसरे स्थान पर उत्तराखंड क्रिकेट टीम के मयंक मिश्रा हैं, जिन्होंने 8 मैच में 59 विकेट चटकाए हैं।
प्रथम श्रेणी
ऐसा रहा है नबी का प्रथम श्रेणी करियर
नबी ने 41 प्रथम श्रेणी मुकाबले खेले हैं और इसकी 67 पारियों में लगभग 19 की औसत से 156 विकेट लिए हैं। उन्होंने दोनों पारियों को मिलाकर 4 बार 10 विकेट भी अपने नाम किए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन 7/24 का रहा है। इस खिलाड़ी ने 2.90 की इकॉनमी रेट से गेंदबाजी की है। लिस्ट-A क्रिकेट में नबी ने 36 पारियों में 27.37 की औसत से 56 विकेट लिए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 4/39 का रहा है।
पारी
ऐसी रही कर्नाटक की पारी
कर्नाटक के लिए सलामी बल्लेबाज मयंक ने सबसे बड़ी पारी खेली। उन्होंने 266 गेंदों का सामना किया और 160 रन बनाए। उनके बल्ले से 21 चौके निकले और उनकी स्ट्राइक रेट 60.15 की रही। मयंक ने श्रेयश गोपाल के साथ 182 गेंदों में 105 रन की साझेदारी निभाई। उन्हें छोड़कर कर्नाटक का कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल पाया। विकेटकीपर कृत्थिक कृष्णा ने 101 गेंद का सामना किया और 36 रन की पारी खेली।