NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / रणजी ट्रॉफी 2024: हिम्मत सिंह ने अपने प्रथम श्रेणी का सर्वश्रेष्ठ स्कोर बनाया, जानिए आंकड़े 
    अगली खबर
    रणजी ट्रॉफी 2024: हिम्मत सिंह ने अपने प्रथम श्रेणी का सर्वश्रेष्ठ स्कोर बनाया, जानिए आंकड़े 
    हिम्मत सिंह ने कमाल की पारी खेली है (तस्वीर: इंस्टाग्राम/ @himmatsingh89)

    रणजी ट्रॉफी 2024: हिम्मत सिंह ने अपने प्रथम श्रेणी का सर्वश्रेष्ठ स्कोर बनाया, जानिए आंकड़े 

    लेखन आदर्श कुमार
    Jan 28, 2024
    04:32 pm

    क्या है खबर?

    दिल्ली क्रिकेट टीम के कप्तान हिम्मत सिंह ने उत्तराखंड क्रिकेट टीम के खिलाफ रणजी ट्रॉफी में कमाल की पारी खेली है।

    27 साल के इस बल्लेबाज ने अपने प्रथम श्रेणी क्रिकेट करियर का सर्वश्रेष्ठ स्कोर बनाया और उनके बल्ले से 194 रन निकले।

    उनके अलावा दिल्ली का कोई भी बल्लेबाज अर्धशतक भी नहीं लगा पाया।

    उनकी पारी के ही कारण दिल्ली ने 72.3 ओवर में 264 रन बनाए। ऐसे में आइए उनके आंकड़ो पर नजर डालते हैं।

    मैच

    ऐसी रही हिम्मत की पारी और साझेदारी 

    दिल्ली के 5 बल्लेबाज 11 रन पर पवेलियन लौट गए थे। इसके बाद हिम्मत ने लक्ष्य थरेजा के साथ 182 रन जोड़े। उन्होंने अपनी पारी में 27 चौके और 1 छक्का लगाया।

    लक्ष्य 125 गेंद में 43 रन बनाने के बाद आउट हुए। हिम्मत ने आखिरी तक एक छोर संभाले रखा और दिल्ली को मैच में बनाए रखने में सफल रहे।

    वह अपने पहले दोहरे शतक से सिर्फ 6 रन दूर थे तभी उनको स्वप्निल सिंह ने आउट किया।

    प्रथम श्रेणी

    हिम्मत के प्रथम श्रेणी करियर पर एक नजर 

    हिम्मत ने अब तक 25 प्रथम श्रेणी मुकाबले खेले हैं और 36.00 से ज्यादा की औसत से 1,408 रन बनाने में सफल रहे हैं।

    उन्होंने इस दौरान 2 शतक और 10 अर्धशतक लगाए हैं। इस साल रणजी ट्रॉफी में हिम्मत ने पहली बार 50+ का स्कोर बनाया है।

    उन्होंने अपना पहला प्रथम श्रेणी मुकाबला साल 2017 में रेलवे क्रिकेट टीम के खिलाफ खेला था। कप्तान बनने के बाद यह उनका पहला शतक है।

    लिस्ट-A

    हिम्मत के लिस्ट-A करियर पर एक नजर 

    हिम्मत ने अब तक 51 लिस्ट-A मुकाबले खेले हैं। इसकी 48 पारियों में 13 बार नाबाद रहते हुए 50.57 की शानदार औसत से 1,770 रन बनाए हैं।

    उनके बल्ले से 6 शतक और 8 अर्धशतक निकले हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 132 रन रहा है। वह 13 बार अपने लिस्ट-A करियर में नाबाद भी रहे है।

    टी-20 क्रिकेट की बात करें तो उन्होंने 47 मैच की 39 पारियों में 25.71 की औसत से 720 रन बनाए हैं।

    कप्तानी

    अचानक मिली हिम्मत को कप्तानी 

    पुदुचेरी के खिलाफ दिल्ली की शर्मनाक हार के बाद यश धुल की जगह हिम्मत को दिल्ली टीम का नया कप्तान बनाया गया।

    हालांकि, कप्तान में बदलाव से दिल्ली की किस्मत नहीं बदली और टीम को मध्य प्रदेश क्रिकेट टीम के खिलाफ 86 रन से हार का सामना करना पड़ा।

    जम्मू-कश्मीर के खिलाफ भी टीम ने ड्रॉ खेला। अगर हिम्मत को इस सीजन में दिल्ली को नई ऊंचाइयों पर ले जाना है तो उन्हें यह फॉर्म जारी रखना होगा।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    रणजी ट्रॉफी
    दिल्ली क्रिकेट टीम
    क्रिकेट समाचार

    ताज़ा खबरें

    जीमेल में अब स्मार्ट रिप्लाई होंगे और भी बेहतर, गूगल ने जोड़ा नया AI फीचर जीमेल
    I/O 2025: गूगल ने जेमिनी में जोड़ा AI असिस्टेंट, अब लाइव पहचान कर सुधारेगा गलतियां गूगल
    IPL 2025: वैभव सूर्यवंशी ने लगाया अर्धशतक, बने हमारे 'प्लेयर ऑफ द डे' वैभव सूर्यवंशी
    IPL 2025: RR ने CSK को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025

    रणजी ट्रॉफी

    रणजी ट्रॉफी 2024: मनीष पांडे ने जड़ा प्रथम श्रेणी करियर का 24वां शतक, जानिए आंकड़े घरेलू क्रिकेट
    रणजी ट्राॅफी 2024: देवदत्त पडिक्कल ने खेली प्रथम श्रेणी क्रिकेट करियर की सर्वश्रेष्ठ पारी, जानिए आंकड़े  देवदत्त पडिक्कल
    रणजी ट्रॉफी 2024: हैदराबाद ने 2 दिन में दर्ज की जीत, जानिए दूसरे दिन का हाल  हैदराबाद क्रिकेट टीम
    रणजी ट्रॉफी 2024: मोहित अवस्थी ने की प्रथम श्रेणी करियर की सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी, जानिए आंकड़े मुंबई क्रिकेट टीम

    दिल्ली क्रिकेट टीम

    विजय हजारे ट्रॉफी: प्रदीप सांगवान की अगुवाई में दिल्ली की टीम घोषित, शिखर धवन भी शामिल क्रिकेट समाचार
    DDCA के अध्यक्ष रोहन जेटली ने क्यों किया दिल्ली की पूरी चयन समिति को बर्खास्त? यश ढुल
    DDCA की कोच अभय शर्मा को बर्खास्त करने की तैयारी, कल भंग की थी चयन समिति DDCA
    रणजी ट्रॉफी: दिल्ली ने 42 साल बाद मुंबई को हराया, सरफराज की शतकीय पारी गई बेकार क्रिकेट समाचार

    क्रिकेट समाचार

    भारत बनाम इंग्लैंड: राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम हैदराबाद की पिच रिपोर्ट और अन्य आंकड़े भारतीय क्रिकेट टीम
    इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए घोषित की प्लेइंग इलेवन, नहीं खेलेंगे एंडरसन भारतीय क्रिकेट टीम
    ICC ने रचिन रविंद्र को चुना 'इमर्जिंग क्रिकेटर ऑफ द ईयर', शानदार रहा था उनका प्रदर्शन  रचिन रविंद्र
    ऑस्ट्रेलिया बनाम वेस्टइंडीज: दूसरे टेस्ट मैच की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025