NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / रणजी ट्रॉफी 2024: हैदराबाद ने 2 दिन में दर्ज की जीत, जानिए दूसरे दिन का हाल 
    अगली खबर
    रणजी ट्रॉफी 2024: हैदराबाद ने 2 दिन में दर्ज की जीत, जानिए दूसरे दिन का हाल 
    चेतेश्वर पुजारा ने दूसरे दिन शानदार शतक लगाया (तस्वीर: एक्स/ @BCCIdomestic)

    रणजी ट्रॉफी 2024: हैदराबाद ने 2 दिन में दर्ज की जीत, जानिए दूसरे दिन का हाल 

    लेखन आदर्श कुमार
    Jan 06, 2024
    05:54 pm

    क्या है खबर?

    रणजी ट्रॉफी 2024 के दूसरे दिन हैदराबाद क्रिकेट टीम ने सिर्फ 2 दिन में नागालैंड क्रिकेट टीम को पारी और 194 रन के बड़े अंतर से हरा दिया।

    सौराष्ट्र क्रिकेट टीम के लिए चेतेश्वर पुजारा ने झारखंड के खिलाफ शानदार शतक लगाया और टीम की बढ़त को 250 के पार पहुंचा दिया।

    कर्नाटक टीम ने भी पंजाब के खिलाफ मुकाबले में अपनी पकड़ मजबूत बना ली है।

    ऐसे में आइए दूसरे दिन के खेल पर नजर डालते हैं।

    जीत

    हैदराबाद ने ऐसे दर्ज की नागालैंड के खिलाफ जीत 

    हैदराबाद ने पहली पारी में 76.4 ओवर में 5 विकेट खोकर 474 रन बनाए थे। राहुल सिंह गहलौत ने सबसे ज्यादा 214 रन बनाए थे। तिलक वर्मा ने भी (100) शतकीय पारी खेली थी।

    जवाब में नागालैंड की टीम सिर्फ 153 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। तनय त्यागराजन ने 5 विकेट झटके।

    फॉलोऑन खेलने उतरी नागालैंड की दूसरी पारी सिर्फ 127 रन पर खत्म हो गई। चामा वी मिलिंद ने दूसरी पारी में 4 विकेट अपने नाम लिए।

    रन

    बंगाल ने बनाए 409 रन 

    आंध्र प्रदेश के खिलाफ बंगाल क्रिकेट टीम ने अपनी पहली पारी में 409 रन बनाए।

    जवाब में आंध्र प्रदेश की टीम ने दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक 48.1 ओवर में 3 विकेट खोकर 119 रन बना लिए थे।

    अभी भी टीम 290 रन से पीछे है। हनुमा विहारी 31 गेंद में 6 रन बनाकर नाबाद हैं।

    बंगाल के लिए सबसे बड़ा स्कोर अनुस्तुप मजूमदार ने बनाया। उन्होंने 139 गेंद का सामना करते हुए 125 रन बनाए।

    विकेट

    बिहार के 6 बल्लेबाज लौटे पवेलियन 

    बिहार और मुंबई के बीच खेले जा रहे मुकाबले में मुंबई ने पहली पारी में 251 रन बनाने के बाद ऑलआउट हो गई।बिहार के लिए वीर प्रताप सिंह ने 45 रन देकर 5 विकेट लिए।

    पहली पारी में बिहार ने 89 रन पर ही 6 विकेट खो दिए हैं। मोहित अवस्थी ने मुंबई के लिए 11 ओवर में 22 रन देकर 4 विकेट लिए हैं।

    आकाश राज 26 और आशुतोष अमन 5 रन बनाकर बिहार के लिए नाबाद हैं।

    बढ़त

    सौराष्ट्र को मिली 264 रन की बढ़त 

    सौराष्ट्र के लिए पुजारा 157 रन बनाकर नाबाद हैं। उन्होंने अपने फर्स्ट क्लास करियर का 61वां शतक लगाया है। झारखंड के खिलाफ टीम की बढ़त 264 रन की हो गई है।

    झारखंड अपनी पहली पारी में सिर्फ 142 रन बनाकर ऑलआउट हो गई थी।

    चिराग जानी ने सौराष्ट्र के लिए घातक गेंदबाजी करते हुए सिर्फ 22 रन देकर 5 विकेट लिए थे। पुजारा के अलावा सौराष्ट्र के लिए हार्विक देसाई ने 119 गेंद में 85 रन की पारी खेली।

    कर्नाटक

    कर्नाटक ने पंजाब के खिलाफ ली 309 रन की बढ़त 

    देवदत्त पडिक्कल (193) और मनीष पांडे (118) के शानदार शतक के दम पर कर्नाटक क्रिकेट टीम को पंजाब के खिलाफ 309 रन की बढ़त मिल गई है।

    पहली पारी में पंजाब की टीम सिर्फ 152 रन बनाए थे। जवाब में कर्नाटक की टीम ने 123 ओवर में 6 विकेट खोकर 461 रन बना लिए हैं।

    कर्नाटक के लिए वी कौशिक ने शानदार गेंदबाजी की थी और 15 ओवर में 41 रन देकर 7 विकेट झटके थे।

    जानकारी

    पुडुचेरी के गौरव यादव ने दिल्ली के खिलाफ झटके 7 विकेट

    पुडुचेरी ने दिल्ली के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया है। दिल्ली की टीम पहली पारी में सिर्फ 148 रन पर ऑलआउट हो गई। पुडुचेरी के गेंदबाज गौरव यादव ने 7 विकेट झटके। जवाब में पुडुचेरी की टीम 2 विकेट खोकर 113 रन बना लिए हैं।

    मैच

    अन्य मैचों में क्या हुआ? 

    उत्तर प्रदेश ने रिंकू सिंह की 92 रन की पारी की मदद से 302 रन बनाए। जवाब में केरल ने 6 विकेट खोकर 220 रन बना लिए हैं।

    तमिलनाडू के 250 रन के जवाब में गुजरात पहली पारी में सिर्फ 236 रन ही बना सकी। गुजरात की दूसरी पारी में 38 रन पर 3 बल्लेबाज पवेलियन लौट गए हैं।

    मध्यप्रदेश ने अपनी पहली पारी में 323 रन बनाए। जवाब में उत्तराखंड ने 6 विकेट खोकर 170 रन बना लिए हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    हैदराबाद क्रिकेट टीम
    रणजी ट्रॉफी
    क्रिकेट समाचार
    चेतेश्वर पुजारा

    ताज़ा खबरें

    #NewsBytesExplainer: RIC को क्यों जिंदा करना चाहता है रूस और भारत के लिए क्या हैं परेशानियां? रूस समाचार
    IPL 2025 में शानदार रहा प्रसिद्ध कृष्णा का प्रदर्शन? जानिए आंकड़े प्रसिद्ध कृष्णा
    'महाभारत' होगी आमिर खान की आखिरी फिल्म? बोले- इसके बाद करने को कुछ बचेगा नहीं आमिर खान
    4 कंपनियों के पूंजीकरण में 1.01 लाख करोड़ का इजाफा, LIC को सबसे ज्यादा फायदा  शेयर बाजार समाचार

    हैदराबाद क्रिकेट टीम

    रणजी ट्रॉफी 2022-23: नागालैंड हार के करीब, जडेजा को मिला सिर्फ एक विकेट रणजी ट्रॉफी
    विजय हजारे ट्रॉफी 2023: तन्मय अग्रवाल ने लिस्ट-A करियर का 7वां शतक लगाया, जानिए उनके आंकड़े  विजय हजारे ट्रॉफी
    राहुल सिंह गहलौत ने जड़ा रणजी ट्रॉफी इतिहास का दूसरा सबसे तेज दोहरा शतक,  जानिए रिकॉर्ड्स  रणजी ट्रॉफी

    रणजी ट्रॉफी

    रणजी ट्रॉफी, क्वार्टर फाइनल: सौराष्ट्र ने पंजाब को हराकर सेमीफाइनल में किया प्रवेश  सौराष्ट्र क्रिकेट टीम
    रणजी ट्रॉफी: 53 दिनों के संघर्ष के बाद तय हुए चारों सेमीफाइनलिस्ट, जानिए अहम बातें  घरेलू क्रिकेट
    रणजी ट्रॉफी, पहला सेमीफाइनल: मध्य प्रदेश बनाम बंगाल मुकाबले का प्रीव्यू और अहम आंकड़े  घरेलू क्रिकेट
    रणजी ट्रॉफी, दूसरा सेमीफाइनल: कर्नाटक बनाम सौराष्ट्र मुकाबले का प्रीव्यू और अहम आंकड़े  टेस्ट क्रिकेट

    क्रिकेट समाचार

    धनंजय डी सिल्वा को श्रीलंका का नया टेस्ट कप्तान नियुक्त किया गया श्रीलंका क्रिकेट टीम
    तीसरा टेस्ट: पाकिस्तान के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया की धीमी शुरुआत, दूसरे दिन हुआ 46 ओवर का खेल ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम
    भारतीय टीम के 7 खिलाड़ियों का नहीं खुला खाता, टेस्ट इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा भारतीय क्रिकेट टीम
    मोहम्मद सिराज के एशिया के बाहर शानदार टेस्ट गेंदबाजी आंकड़ों पर एक नजर भारतीय क्रिकेट टीम

    चेतेश्वर पुजारा

    चेतेश्वर पुजारा बनाम राहुल द्रविड़: 100 टेस्ट खेलने के बाद कैसे हैं दोनों के आंकड़े?  टेस्ट क्रिकेट
    बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी: तेंदुलकर-द्रविड़ के इस विशेष क्लब में जगह बनाने पर होंगी चेतेश्वर पुजारा की नजरें  बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी
    3 साल से टेस्ट में खामोश है कोहली और पुजारा का बल्ला, जानिए दोनों के आंकड़े विराट कोहली
    नाथन लियोन ने 12वीं बार किया पुजारा को आउट, भारतीय बल्लेबाज के नाम हुए शर्मनाक रिकॉर्ड भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025