
रणजी ट्रॉफी 2024: हैदराबाद सहित इन टीमों ने बनाई मजबूत पकड़, जानिए पहले दिन का हाल
क्या है खबर?
रणजी ट्रॉफी 2024 के सीजन का आगाज हो गया है। पहले दिन कई कमाल की पारियां और गेंदबाजी प्रदर्शन देखने को मिले।
कई छोटी टीमों ने भी अच्छा प्रदर्शन किया। कर्नाटक क्रिकेट टीम ने तो पंजाब को सिर्फ 152 रन पर ऑलआउट कर दिया। नागालैंड के खिलाफ तिलक वर्मा ने शतक लगाया।
हैदराबाद के बल्लेबाज राहुल सिंह गहलोत ने रणजी के इतिहास का दूसरा सबसे तेज दोहरा शतक जड़ा।
ऐसे में आइए पहले दिन के खेल पर नजर डालते हैं।
रन
हैदराबाद ने पहले दिन ही बना दिए 474 रन
हैदराबाद क्रिकेट टीम और नागालैंड के बीच मुकाबले के पहले दिन हैदराबाद ने 76.4 ओवर में 474 रन बनाए और अपनी पारी घोषित कर दी।
तन्मय अग्रवाल ने 80 रन की पारी खेली। राहुल के बल्ले से 157 गेंद में 214 रन निकले। उन्होने 23 चौके और 9 छक्के लगाए।
कप्तान तिलक ने 112 गेंद में ही अपना शतक पूरा कर लिया। उन्होंने 6 चौके और 4 छक्के लगाए। जवाब में नागालैंड 1 विकेट खोकर 35 रन बना चुकी है।
बिहार
बिहार ने मुंबई के 9 बल्लेबाजों को भेजा पवेलियन
बिहार क्रिकेट टीम और मुंबई क्रिकेट टीम के बीच खेले जा रहे मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई ने 9 विकेट खोकर 235 रन बनाए हैं। मोहित अवस्थी (0) और रॉयस्टन डायस (1) अभी नाबाद हैं।
मुंबई के लिए भूपेन लालवानी (65), सुवेद पारकर (50) और तनुश कोटियन (50) ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली।
बिहार के लिए वीर प्रताप सिंह ने सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए। सकीबुल गनी को 2 और हिमांशु सिंह को 2 विकेट मिला।
शुरुआत
बंगाल की ठोस शुरुआत
बंगाल क्रिकेट टीम ने आंध्र प्रदेश के खिलाफ पहले दिन ठोस शुरुआत की है। सौरभ पॉल ने 232 गेंद में 96 रन बनाए। उनके बल्ले से 10 चौके निकले।
अनुस्तुप मजूमदार ने पहले दिन शानदार शतकीय पारी खेली और 139 गेंद का सामना करते हुए 125 रन की पारी खेली। उनके बल्ले से 15 चौके और 2 छक्के निकले।
मनोज तिवारी (15) और मोहम्मद कैफ (0) पहले दिन नाबाद लौटे। टीम का स्कोर 4 विकेट पर 289 रन है।
प्रदर्शन
त्रिपुरा ने पहले दिन बनाए 261 रन
श्रीदाम पॉल के शतक के दम पर त्रिपुरा क्रिकेट टीम ने गोवा के खिलाफ पहले दिन 4 विकेट खोकर 261 रन बना लिए हैं।
श्रीदाम ने मैच में 162 गेंद का सामना किया और 112 रन की पारी खेली। उनके बल्ले से 15 चौके ओर 1 छक्का निकला। उनके अलावा गणेश सतीश ने 129 गेंद में 59 रन की पारी खेली।
दिन का खेल खत्म होने तक सतीश के साथ कप्तान रिद्धिमान साहा (19) नाबाद थे।
बल्लेबाजी
रिंकू सिंह ने खिली शानदार पारी
उत्तर प्रदेश और केरल क्रिकेट टीम के बीच मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए उत्तर प्रदेश ने 64 ओवर में 5 विकेट खोकर 244 रन बना लिए हैं।
रिंकू सिंह (71) और ध्रुव जुरेल (54) रन बनाकर नाबाद हैं। रिंकू के बल्ले से 103 गेंद में 71 रन निकले हैं। उन्होंने 7 चौके और 2 छक्के लगाए हैं।
ध्रुव ने 100 गेंद का सामना करते हुए 54 रन बनाए हैं। उनके बल्ले से 4 चौके और 1 छक्का निकला है।
अन्य
अन्य मैचों में क्या हुआ?
गुजरात क्रिकेट टीम और तमिलनाडु क्रिकेट टीम के बीच मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए तमिलनाडु ने 56 ओवर में 6 विकेट खोकर 188 रन बना लिए हैं।
झारखंड क्रिकेट टीम सौराष्ट्र के खिलाफ सिर्फ 142 रन पर ऑलआउट हो गई। चिराग जानी ने 22 रन देकर 5 विकेट झटके।
चंडीगढ़ की टीम रेलवे के खिलाफ मुकाबले में सिर्फ 96 रन पर ऑलआउट हो गई। रेलवे के लिए युवराज सिंह ने सिर्फ 10 विकेट रन देकर 5 विकेट लिए।