NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / रणजी ट्रॉफी: उत्तर प्रदेश ने बनाए 319 रन, कर्नाटक को शुरुआती झटके, ऐसा रहा पहला दिन
    अगली खबर
    रणजी ट्रॉफी: उत्तर प्रदेश ने बनाए 319 रन, कर्नाटक को शुरुआती झटके, ऐसा रहा पहला दिन
    रणजी ट्रॉफी के पहले दिन कई शानदार प्रदर्शन देखने को मिले (तस्वीर: एक्स/@BCCIdomestic)

    रणजी ट्रॉफी: उत्तर प्रदेश ने बनाए 319 रन, कर्नाटक को शुरुआती झटके, ऐसा रहा पहला दिन

    लेखन आदर्श कुमार
    Feb 02, 2024
    07:53 pm

    क्या है खबर?

    रणजी ट्रॉफी 2024 में पांचवे दौर का आगाज हो गया है। पहले दिन कई कमाल के मुकाबले देखने को मिले।

    कई बल्लेबाजों ने शानदार पारी खेली तो कई गेंदबाजों ने अपनी घातक गेंदबाजी से अपनी टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया।

    उत्तर प्रदेश ने पहले दिन 300 से ज्यादा रन बना दिए तो कर्नाटक क्रिकेट टीम ने अपने 6 विकेट सिर्फ 90 रन पर गंवा दिए।

    आइए पहले दिन के खेल पर एक नजर डालते हैं।

    आगाज

    असम के खिलाफ उत्तर प्रदेश का शानदार आगाज 

    आर्यन जुयाल (162) और करण शर्मा (108) की शानदार पारियों के दम पर उत्तर प्रदेश ने असम क्रिकेट टीम के खिलाफ पहले दिन 2 विकेट खोकर 319 रन बना लिए थे।

    इन दोनों के अलावा प्रिंस यादव ने भी 53 गेंद का सामना किया और 46 रन की पारी खेली।

    आर्यन ने 234 गेंद में 16 चौके और 1 छक्का की मदद से 162 रन बनाए। करण ने अपनी पारी में 12 चौके और 2 छक्के लगाए।

    मुकाबला

    पहले दिन ही रोमांचक हुआ सौराष्ट्र और महाराष्ट्र के बीच मुकाबला 

    सौराष्ट्र क्रिकेट टीम और महाराष्ट्र क्रिकेट टीम के बीच खेले जा रहे मुकाबले में पहले दिन सौराष्ट्र की टीम सिर्फ 202 रन पर ऑलआउट हो गई।

    धर्मेन्द्रसिंह जडेजा ने टीम के लिए सबसे बड़ी पारी (72) खेली। प्रेरक मांकड़ (56) ने भी अर्धशतक लगाया।

    हितेश वालुंज ने महाराष्ट्र के लिए 93 रन देकर 6 विकेट लिए। महाराष्ट्र ने अपनी पहली पारी में 116 रन पर ही 7 विकेट खो दिए हैं। जडेजा ने 4 विकेट अपने नाम किए हैं।

    मैच

    कर्नाटक के 6 बल्लेबाज 96 रन पर पवेलियन लौटे 

    रेलवे और कर्नाटक क्रिकेट टीम के बीच खेले जा रहे मुकाबले में रेलवे की पहली पारी सिर्फ 155 रन पर खत्म हो गई।

    जवाब में कर्नाटक को भी शुरुआती झटके लगे और उनके 6 बल्लेबाज सिर्फ 90 रन पर पवेलियन लौट गए हैं।

    पंजाब और चंडीगढ़ के बीच चल रहे मुकाबले में अनमोलप्रीत सिंह (132) और प्रभसिमरन सिंह (76) के शानदार पारियों की मदद से टीम ने पहले दिन 2 विकेट खोकर 397 रन बना लिए हैं।

    वापसी

    पृथ्वी शॉ की वापसी कुछ खास नहीं रही 

    बड़ौदा और दिल्ली क्रिकेट टीम के बीच मुकाबले में पहले दिन ज्योत्स्निल सिंह (124) के शानदार शतक की मदद से बड़ौदा ने 1 विकेट खोकर 202 रन बना लिए हैं।

    बंगाल और मुंबई क्रिकेट टीम के बीच मैच में पहले दिन मुंबई ने 6 विकेट खोकर 330 रन बना लिए हैं। सूर्यांश शेडगे (71) और शिवम दुबे (72) ने मैच में शानदार पारी खेली है।

    पृथ्वी शॉ की वापसी कुछ खास नहीं रही और वह 35 रन बनाकर आउट हुए।

    मुकाबले

    अन्य मुकाबलों में क्या हुआ?

    विदर्भ के खिलाफ राजस्थान ने पहले दिन 5 विकेट खोकर 277 रन बनाए हैं। तमिलनाडु के खिलाफ गोवा की पारी 241 रन पर खत्म हुई।

    गुजरात के खिलाफ त्रिपुरा की पहली पारी 146 रन पर खत्म हुई। गुजरात ने 4 विकेट खोकर 127 रन बना लिए हैं।

    मध्यप्रदेश के खिलाफ हिमाचल प्रदेश 169 रन पर ऑलआउट हो गई। जवाब में मध्य प्रदेश ने 68 रन बनाए हैं। छत्तीसगढ़ के खिलाफ केरल ने 4 विकेट खोकर 219 रन बनाए हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    रणजी ट्रॉफी
    क्रिकेट समाचार
    उत्तर प्रदेश क्रिकेट टीम
    मुंबई क्रिकेट टीम

    ताज़ा खबरें

    काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान में बाढ़ से 45 वन शिविर डूबे, जानवरों के जीवन पर संकट काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान
    आदित्य बिड़ला फैशन के शेयर 10 प्रतिशत लुढ़के, क्या है गिरावट की वजह? आदित्य बिड़ला समूह
    UPI जल्द ही लेनदेन में निकल सकता है वीजा से आगे  UPI
    होंडा कार खरीदने का जून में सुनहरा मौका, होगी जबरदस्त बचत  होंडा

    रणजी ट्रॉफी

    रियान पराग ने लगाया रणजी ट्रॉफी इतिहास का दूसरा सबसे तेज शतक, ऐसी रही उनकी पारी रियान पराग
    रणजी ट्रॉफी 2024: पांडिचेरी ने 7 बार की चैंपियन रही दिल्ली को 9 विकेट से हराया दिल्ली क्रिकेट टीम
    रणजी ट्रॉफी 2024: पांडिचेरी ने दिल्ली को हराकर किया उलटफेर, जानिए पहले दौर के प्रमुख परिणाम घरेलू क्रिकेट
    रणजी ट्रॉफी 2023-24: आंध्र प्रदेश के खिलाफ मैच के लिए श्रेयस अय्यर मुंबई टीम में शामिल भारतीय क्रिकेट टीम

    क्रिकेट समाचार

    रणजी ट्रॉफी 2024: हिम्मत सिंह ने अपने प्रथम श्रेणी का सर्वश्रेष्ठ स्कोर बनाया, जानिए आंकड़े  रणजी ट्रॉफी
    पहला टेस्ट: इंग्लैंड ने भारत को हराकर सीरीज में बनाई बढ़त, ये बने रिकॉर्ड्स भारतीय क्रिकेट टीम
    भारत बनाम इंग्लैंड: टॉम हार्टले ने डेब्यू टेस्ट में झटके 9 विकेट, जानिए उनके आंकड़े भारतीय क्रिकेट टीम
    रणजी ट्रॉफी: शिवम दुबे ने लगाया प्रथम श्रेणी करियर का तीसरा शतक, जानिए उनके आंकड़े  शिवम दुबे

    उत्तर प्रदेश क्रिकेट टीम

    नितीश राणा की आगामी घरेलू सीजन के लिए उत्तर प्रदेश क्रिकेट टीम से जुड़ने की तैयारी नितीश राणा
    रणजी ट्रॉफी 2024: नितीश राणा ने जड़ा प्रथम श्रेणी करियर का 7वां शतक, जानिए आंकड़े  रणजी ट्रॉफी

    मुंबई क्रिकेट टीम

    विजय हजारे ट्रॉफी: श्रेयस अय्यर की कप्तानी में मुंबई की टीम का हुआ ऐलान क्रिकेट समाचार
    2021-22 सीजन के लिए मुंबई के कोच बने अमोल मजूमदार क्रिकेट समाचार
    रणजी ट्रॉफी, क्वार्टर-फाइनल: मुंबई के सुवेद पारकर ने किया कमाल, डेब्यू मैच में लगाया दोहरा शतक क्रिकेट समाचार
    रणजी ट्रॉफी में सरफराज खान का शानदार फॉर्म जारी, चार मैचों में तीसरा शतक लगाया क्रिकेट समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025