NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / रणजी ट्रॉफी 2023-24: यश ढुल ने इस सीजन में लगाया अपना पहला शतक, जानिए उनके आंकड़े
    अगली खबर
    रणजी ट्रॉफी 2023-24: यश ढुल ने इस सीजन में लगाया अपना पहला शतक, जानिए उनके आंकड़े
    यश ढुल ने खेली 112 रन की पारी (तस्वीर: एक्स/@ICC)

    रणजी ट्रॉफी 2023-24: यश ढुल ने इस सीजन में लगाया अपना पहला शतक, जानिए उनके आंकड़े

    लेखन अंकित पसबोला
    Feb 18, 2024
    04:17 pm

    क्या है खबर?

    रणजी ट्रॉफी 2023-24 में दिल्ली क्रिकेट टीम के यश ढुल ने ओडिशा क्रिकेट टीम के खिलाफ 112 रन की पारी खेली।

    ये उनका मौजूदा सीजन में पहला और प्रथम श्रेणी करियर का 5वां शतक रहा। इस बीच उन्होंने अपने प्रथम श्रेणी करियर के 1,500 रन भी पूरे किए।

    ढुल की इस पारी की मदद से दिल्ली ने अपनी पहली पारी में 400 से अधिक का स्कोर बनाया है।

    आइए उनकी पारी और आंकड़ों पर एक नजर डालते हैं।

    पारी

    ऐसी रही ढुल की पारी 

    ओडिशा ने अपनी पहली पारी में 440 रन बनाए। इसके जवाब में दिल्ली ने जब 67 के स्कोर पर अपना पहला विकेट खोया, तब ढुल क्रीज पर आए।

    इस युवा बल्लेबाज ने गगन वत्स (66) के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 77 रन जोड़े।

    उसके बाद उन्होंने आयुष बदोनी के साथ 73 रन की साझेदारी करते हुए टीम का स्कोर 200 के पार पहुंचाया।

    उम्दा लय में दिख रहे ढुल 167 गेंदों पर 112 रन बनाकर आउट हुए।

    2024 

    रणजी ट्रॉफी 2023-24 में लगाया अपना पहला शतक

    मौजूदा 2024 रणजी ट्रॉफी में यह ढुल का पहला शतक था। उन्होंने हिमाचल प्रदेश क्रिकेट टीम के खिलाफ अपने पिछले मैच में अर्धशतक (82) लगाया था।

    उन्होंने इस सीजन में 7 मैचों की 12 पारियों में 39.45 की औसत के साथ 434 रन बनाए।

    ढुल ने उत्तराखंड और मध्य प्रदेश क्रिकेट टीम के खिलाफ भी 40 से अधिक के स्कोर बनाए थे। वह इस सीजन के 2 मैचों में दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके हैं।

    आंकड़े

    ढुल ने अपने प्रथम श्रेणी करियर में पूरे किए 1,500 रन 

    ढुल ने अपने प्रथम श्रेणी करियर में अब तक 23 मैच खेले हैं, जिसमें 39 पारियों में 42 से अधिक की औसत के साथ 1,594 रन बनाए हैं।

    इस बीच उन्होंने 5 शतक के अलावा 5 ही अर्धशतक लगाए हुए हैं। इस प्रारूप में उनका सर्वोच्च स्कोर नाबाद 200 रन रहा है।

    ढुल ने रणजी ट्रॉफी 2022 में अपने डेब्यू मैच की दोनों पारियों में शतक (बनाम तमिलनाडु क्रिकेट टीम) लगाने का कारनामा किया था।

    लेखा-जोखा

    दिल्ली ने ओडिशा के खिलाफ बनाई बढ़त 

    ढुल के अलावा जोंटी सिधू ने शतक लगाया और दिल्ली ने अपनी पहली पारी में सभी विकेट खोकर 451 रन बनाए और 11 रन की बढ़त हासिल की।

    मध्यक्रम के बल्लेबाज सिधू 218 गेंदों पर 105 रन बनाकर नाबाद रहे, जिसमें 9 चौके और 1 छक्का शामिल रहा।

    उन्होंने क्षितिज शर्मा के साथ मिलकर 147 रन की साझेदारी भी की।

    बता दें कि इससे पहले ओडिशा क्रिकेट टीम ने अपनी पहली पारी में 440 रन बनाए थे।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    यश ढुल
    रणजी ट्रॉफी
    दिल्ली क्रिकेट टीम
    घरेलू क्रिकेट

    ताज़ा खबरें

    दिल्ली के नबी करीम इलाके में दीवार गिरने से 2 लोगों की मौत दिल्ली
    IPL: 100 या उससे कम स्ट्राइक-रेट के बावजूद ये बल्लेबाज बने 'प्लेयर ऑफ द मैच' IPL रिकॉर्ड्स
    2025 सुजुकी एवेनिस स्टैंडर्ड वेरिएंट लॉन्च, जानिए क्या किया है बदलाव  सुजुकी मोटरसाइकिल भारत
    IPL 2025: RCB के फाइनल में पहुंचने पर भारत आएंगे एबी डिविलियर्स, खुद किया ऐलान इंडियन प्रीमियर लीग

    यश ढुल

    अंडर-19 विश्व कप के लिए भारतीय टीम घोषित, यश ढुल करेंगे कप्तानी BCCI
    अंडर-19 विश्व कप में भारतीय टीम के मुख्य कोच होंगे ऋषिकेश कानिटकर क्रिकेट समाचार
    अंडर-19 एशिया कप: अफगानिस्तान को हराकर भारत ने किया सेमीफाइनल में प्रवेश क्रिकेट समाचार
    अंडर-19 विश्व कप: दक्षिण अफ्रीका को 45 रनों से हराते हुए भारत ने की विजयी शुरुआत क्रिकेट समाचार

    रणजी ट्रॉफी

    तन्मय अग्रवाल ने जड़ा प्रथम श्रेणी क्रिकेट इतिहास का सबसे तेज तिहरा शतक, जानिए रिकॉर्ड्स हैदराबाद क्रिकेट टीम
    रणजी ट्रॉफी 2024: दिल्ली और मुंबई की हालत हुई खस्ता, ऐसा रहा पहले दिन का खेल मुंबई क्रिकेट टीम
    नारायण जगदीशन रणजी ट्रॉफी 2024 में तिहरा शतक जड़ने वाले दूसरे बल्लेबाज बने, जानिए आंकड़े घरेलू क्रिकेट
    रणजी ट्रॉफी 2024: मनोज तिवारी ने जड़ा 30वां शतक, पूरे किए 10,000 प्रथम श्रेणी रन बंगाल क्रिकेट टीम

    दिल्ली क्रिकेट टीम

    विजय हजारे ट्रॉफी: प्रदीप सांगवान की अगुवाई में दिल्ली की टीम घोषित, शिखर धवन भी शामिल क्रिकेट समाचार
    DDCA के अध्यक्ष रोहन जेटली ने क्यों किया दिल्ली की पूरी चयन समिति को बर्खास्त? यश ढुल
    DDCA की कोच अभय शर्मा को बर्खास्त करने की तैयारी, कल भंग की थी चयन समिति DDCA
    रणजी ट्रॉफी: दिल्ली ने 42 साल बाद मुंबई को हराया, सरफराज की शतकीय पारी गई बेकार रणजी ट्रॉफी

    घरेलू क्रिकेट

    कूच बिहार ट्रॉफी: कर्नाटक के प्रखर चतुर्वेदी ने रचा इतिहास, खेली नाबाद 404 रन की पारी कर्नाटक क्रिकेट टीम
    रणजी ट्रॉफी: गुजरात ने 6 रन से कर्नाटक को हराया, जानिए दूसरे दौर के प्रमुख परिणाम रणजी ट्रॉफी
    रजत पाटीदार ने इंग्लैंड लायंस के खिलाफ अनौपचारिक टेस्ट में जड़ा शतक, जानिए आंकड़े क्रिकेट समाचार
    रणजी ट्रॉफी 2024: हरियाणा, बड़ौदा और हैदराबाद की ठोस शुरुआत, ऐसा रहा पहले दिन का खेल रणजी ट्रॉफी
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025