NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / रजत पाटीदार के आंकड़े कप्तान के तौर पर कैसे रहे हैं?
    अगली खबर
    रजत पाटीदार के आंकड़े कप्तान के तौर पर कैसे रहे हैं?
    रजत पाटीदार घरेलू क्रिकेट में कप्तानी कर चुके हैं (तस्वीर: एक्स/@IPL)

    रजत पाटीदार के आंकड़े कप्तान के तौर पर कैसे रहे हैं?

    लेखन आदर्श कुमार
    Feb 13, 2025
    02:19 pm

    क्या है खबर?

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 के लिए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने रजत पाटीदार को अपना कप्तान बनाया है। रजत इस फ्रेंचाइजी का 2021 से हिस्सा हैं।

    उन्हें 11 करोड़ रुपये में टीम ने रिटेन किया था। RCB अब तक एक बार भी IPL का खिताब नहीं जीत पाई है। ऐसे में रजत के लिए ये बहुत बड़ी चुनौती होगी।

    रजत मध्य प्रदेश के लिए घरेलू क्रिकेट में कप्तानी कर चुके हैं। ऐसे में आइए उनके आंकड़े जान लेते हैं।

    कप्तान

    सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के फाइनल में पहुंची थी मध्य प्रदेश 

    मध्य प्रदेश क्रिकेट टीम के लिए रजत ने पहली बार 2024-25 सीजन में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी और विजय हजारे ट्रॉफी में कप्तानी की थी।

    विजय हजारे ट्रॉफी में टीम ने 6 मुकाबले खेले थे। 3 में टीम को जीत और 2 में हार मिली थी। 1 मैच में नतीजा नहीं निकला था।

    सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में टीम फाइनल में पहुंची थी। उसने 10 मुकाबले खेले थे। 8 में जीत और 2 मुकाबलों में टीम को हार मिली थी।

    बल्लेबाजी

    कप्तान के तौर पर रजत की कैसी रही थी बल्लेबाजी?

    सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2024-25 में रजत रन बनाने के मामले में दूसरे स्थान पर थे। उन्होंने 10 मुकाबलों की 9 पारियों में 61.14 की औसत और 186.08 की स्ट्राइक रेट से 428 रन बनाए थे।

    उनके बल्ले से 5 अर्धशतक निकले थे। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 81* रन था।

    विजय हजारे ट्रॉफी में उन्होंने 6 मुकाबले खेले थे। इसकी 6 पारियों में 37.66 की औसत से 226 रन बनाए थे। उनके बल्ले से 1 शतक और 1 अर्धशतक निकला था।

    आंकड़े

    IPL और टी-20 क्रिकेट में रजत के आंकड़े 

    IPL में रजत ने 27 मुकाबले खेले हैं। इसकी 24 पारियों में 34.73 की औसत और 158.84 की स्ट्राइक रेट के साथ 799 रन बनाने में सफल रहे हैं। उनके बल्ले से 1 शतक और 7 अर्धशतक निकले हैं।

    उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 112* रन रहा है।

    टी-20 क्रिकेट की बात करें तो इस खिलाड़ी ने 75 मैच की 71 पारियों में 38.48 की औसत के साथ 2,463 रन बनाए हैं। उनके बल्ले से 1 शतक और 24 अर्धशतक निकले हैं।

    प्रदर्शन 

    IPL 2024 में कैसा रहा था रजत का प्रदर्शन?

    IPL 2024 में रजत ने 15 मुकाबले खेले थे। इसकी 13 पारियों में 30.38 की औसत और 177.13 की स्ट्राइक रेट से 395 रन बनाए थे। उनके बल्ले से 5 अर्धशतक निकले थे। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 55 रन रहा था।

    IPL 2023 में वह चोटिल होने के कारण नहीं खेल पाए थे।

    IPL 2022 में उनके बल्ले से 8 मैच में 55.50 की औसत और 152.75 की स्ट्राइक रेट से 333 रन निकले थे। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 112* रन था।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    रजत पाटीदार
    रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
    टी-20 क्रिकेट
    क्रिकेट समाचार

    ताज़ा खबरें

    परेश रावल के करियर की शानदार कॉमेडी फिल्में, पहली वाली से तो खूब मशहूर हुए परेश रावल
    व्हाट्सऐप पर स्टेटस लगाना हुआ और भी मजेदार, जोड़े गए कई नए फीचर व्हाट्सऐप
    रक्षा मंत्री राजनाथ सिहं INS विक्रांत के दौरे पर पहुंचे, जानिए कितना ताकतवर है विमानवाहक पोत राजनाथ सिंह
    सलमान खुर्शीद ने अनुच्छेद 370 हटाने की तारीफ की, कहा- इससे बड़ी समस्या खत्म हुई सलमान खुर्शीद

    रजत पाटीदार

    IPL 2022: एलिमिनेटर मुकाबले में शतक लगाने वाले रजत पाटीदार कौन हैं? इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2022: कम दामों में बिके इन खिलाड़ियों ने किया शानदार प्रदर्शन इंडियन प्रीमियर लीग
    रणजी ट्रॉफी 2021-22: पहले सेमीफाइनल में मध्य प्रदेश ने बंगाल को हराया, फाइनल में किया प्रवेश क्रिकेट समाचार
    रणजी ट्रॉफी, फाइनल: यश और शुभम ने लगाए शतक, मध्य प्रदेश बढ़त की ओर क्रिकेट समाचार

    रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

    IPL 2024: प्लेऑफ की दौड़ हुई दिलचस्प, जानिए सभी टीमों का समीकरण इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2024: RCB बनाम CSK मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  IPL 2024
    IPL 2024: विराट कोहली का CSK के खिलाफ बेहतरीन रहा है प्रदर्शन, जानिए आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL में RCB और CSK का एक-दूसरे के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? आंकड़ों से जानिए चेन्नई सुपरकिंग्स

    टी-20 क्रिकेट

    भारत बनाम इंग्लैंड: पहले टी-20 मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और जरुरी आंकड़े  भारतीय क्रिकेट टीम
    इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ पहले टी-20 के लिए घोषित की अपनी प्लेइंग इलेवन  भारतीय क्रिकेट टीम
    लगभग 6 साल से घरेलू सरजमीं पर टी-20 सीरीज नहीं हारी भारतीय क्रिकेट टीम, जानिए आंकड़े  भारतीय क्रिकेट टीम
    भारत ने पहले टी-20 में इंग्लैंड को 7 विकेट से हराया, ये बने रिकॉर्ड्स भारतीय क्रिकेट टीम

    क्रिकेट समाचार

    जिम्बाब्वे बनाम आयरलैंड: मैथ्यू हम्फ्रीज ने टेस्ट में पहली बार चटकाए 6 विकेट, जानिए आंकड़े जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम
    कटक में गर्मी से राहत के लिए दर्शकों पर पानी की बौछार, पंत ने की तारीफ  भारतीय क्रिकेट टीम
    न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका: केन विलियमसन ने वनडे में लगाया 14वां शतक, पूरे किए 7,000 रन केन विलियमसन
    त्रिकोणीय सीरीज 2025: न्यूजीलैंड ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर फाइनल में किया प्रवेश, ये बने रिकॉर्ड्स न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025