Page Loader
IPL 2025: CSK बनाम RCB मुकाबले में ये खिलाड़ी बना 'प्लेयर ऑफ द डे' 
रजत पाटीदार ने कमाल की पारी खेली (तस्वीर: एक्स/@IPL)

IPL 2025: CSK बनाम RCB मुकाबले में ये खिलाड़ी बना 'प्लेयर ऑफ द डे' 

Mar 29, 2025
08:00 am

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 के 8वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु(RCB) ने चेन्नई सुपरकिंग्स(CSK) को 50 रन से हराया। चेन्नई में हुए मैच में पहले बल्लेबाजी करने उतरी RCB ने 196/7 का स्कोर बनाया था। जीत के लिए मिले 197 रन के लक्ष्य को CSK हासिल नहीं कर पाई। इस जीत में रजत पाटीदार की अहम भूमिका रही, जिन्होंने 51 रन की पारी खेली। वह 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुने गए। आइए उनके प्रदर्शन पर एक नजर डालते हैं।

पारी

ऐसी रही रजत की पारी 

RCB के कप्तान पाटीदार ने 32 गेंदों का सामना किया और 51 रन बनाए। उनके बल्ले से 4 चौके और 3 छक्के निकले। उनकी स्ट्राइक रेट 159.38 की रही। पाटीदार को कई जीवनदान मिले, जिसका उन्होंने फायदा उठाया। यह उनके IPL करियर का 8वां और इस सीजन का पहला अर्धशतक रहा। पाटीदार ने विराट कोहली के साथ सिर्फ 27 गेंदों में 41 रन की साझेदारी निभाई। उन्होंने अपनी पारी के दौरान 2,500 टी-20 रन भी पूरे किए।

रिटेन

11 करोड़ में रजत को किया था RCB ने रिटेन 

RCB ने कोहली और यश दयाल के साथ रजत को अपने साथ बरकरार रखा था। RCB ने कोहली को 21 करोड़ रुपये, पाटीदार को 11 करोड़ रुपये और दयाल को 5 करोड़ रुपये में रिटेन किया था। रजत ने अपना पहला IPL मैच साल 2021 में मुंबई इंडियंस (MI) के खिलाफ खेला था। तभी से वह RCB की टीम का हिस्सा बने हुए हैं। RCB के अलावा घरेलू क्रिकेट में रजत मध्य प्रदेश के लिए भी कप्तानी कर चुके हैं।

करियर

ऐसा रहा है रजत का IPL करियर

रजत IPL में अब तक 29 मैच की 26 पारियों में 35.36 की औसत और 160.44 की स्ट्राइक रेट से 884 रन बना चुके हैं। इस दौरान उन्होंने 8 अर्धशतकों के अलावा 1 शतक जड़ा है। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 112 रन का रहा है। इसी तरह उन्होंने 77 टी-20 मैचों में 38.60 की औसत और 158.75 की स्ट्राइक रेट से 2,548 रन अपने नाम किए हैं। IPL 2025 में इस खिलाड़ी ने 2 मैच में 85 रन बनाए हैं।

ट्विटर पोस्ट

रजत की पारी का वीडियो