Page Loader
IPL 2025 से बाहर हुए चोटिल नितीश राणा, राजस्थान रॉयल्स ने इस खिलाड़ी को दिया मौका 
नितीश राणा अब इस संस्करण में नहीं खेलेंगे (तस्वीर: एक्स/@IPL)

IPL 2025 से बाहर हुए चोटिल नितीश राणा, राजस्थान रॉयल्स ने इस खिलाड़ी को दिया मौका 

May 08, 2025
10:07 am

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 में राजस्थान रॉयल्स (RR) को बड़ा झटका लगा है। टीम के प्रमुख बल्लेबाज नितीश राणा चोटिल होने के कारण पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह दक्षिण अफ्रीका के लुआन-ड्रे प्रेटोरियस को टीम में मौका मिला है। उन्हें RR की टीम ने 30 लाख रुपये में अपने साथ जोड़ा है। इस संस्करण RR का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है। उसे 12 में से 9 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है।

आंकड़े

ऐसे रहे हैं  प्रेटोरियस के आंकड़े 

प्रेटोरियस ने 33 टी-20 मुकाबले खेले हैं। इसकी 33 पारियों में 27.60 की औसत से 911 रन बनाए हैं। उनकी स्ट्राइक रेट 147.17 की रही है। उनके बल्ले से 6 अर्धशतक निकले हैं और उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 97 रन रहा है। प्रेटोरियस सलामी बल्लेबाज हैं। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के लिए डेब्यू नहीं किया है। उन्होंने SA20 लीग में अच्छा प्रदर्शन किया था। उनके बल्ले से 12 मैच में 166.80 की स्ट्राइक रेट से 397 रन निकले थे।

रन

इस संस्करण ऐसा रहा नितीश का प्रदर्शन 

इस संस्करण नितिश ने 11 मुकाबले खेले ओर इसकी 11 पारियों में 21.70 की औसत और 161.94 की स्ट्राइक रेट से 217 रन बनाए। उनके बल्ले से 2 अर्धशतक निकले और उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 81 रन रहा। कुल 118 IPL मैच की 112 पारियों में 27.97 की औसत और 136.76 की स्ट्राइक रेट से 2,853 रन बनाए हैं। उनके बल्ले से 20 अर्धशतक निकले हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 87 रन है। वह RR के लिए पहली बार खेल रहे थे।