NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / जोस बटलर को कई साल अपने साथ जोड़ने की पेशकश कर सकती है राजस्थान रॉयल्स- रिपोर्ट 
    अगली खबर
    जोस बटलर को कई साल अपने साथ जोड़ने की पेशकश कर सकती है राजस्थान रॉयल्स- रिपोर्ट 
    जोस बटलर IPL में RR की ओर से खेलते हैं (तस्वीर:ट्विटर/@IPL)

    जोस बटलर को कई साल अपने साथ जोड़ने की पेशकश कर सकती है राजस्थान रॉयल्स- रिपोर्ट 

    लेखन मनोज शर्मा
    Jun 29, 2023
    10:19 am

    क्या है खबर?

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के पहले सीजन (2008) की विजेता राजस्थान रॉयल्स (RR) टीम इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज जोस बटलर को बहु-वर्षीय अनुबंध की पेशकश करने का मन बना रही है।

    द टेलीग्राफ की रिपोर्ट में कहा गया है कि RR बटलर को आकर्षक अनुबंध देने पर गंभीरता से विचार कर रही है। हालांकि, भविष्य में स्थिति कैसी रहेगी और बटलर अनुबंध स्वीकार करते हैं या नहीं, यह देखने वाली बात होगी।

    आइए इस मामले में और अधिक जानते हैं।

    रिपोर्ट

    फिलहाल अनुबंध राशि का खुलासा नहीं 

    बटलर को अनुबंध की पेशकश करने के पीछे फ्रेंचाइजी का संभावित कारण यही है कि वह एक बड़े मैच विनर खिलाड़ी हैं और अकेले दम पर किसी भी मैच का रुख बदलकर रख सकते हैं।

    फिलहाल इस बात का खुलासा नहीं हुआ है कि फ्रेंचाइजी ने बटलर को अनुबंध के लिए कितनी राशि ऑफर की है।

    अगर बटलर फ्रेंचाइजी का ऑफर स्वीकार करते हैं तो वह RR के अलावा SA20 में पार्ल रॉयल्स के लिए खेलते दिखाई दे सकते हैं।

    जानकारी

    IPL 2023 में फीका रहा था बटलर का प्रदर्शन 

    IPL 2023 में बटलर का प्रदर्शन उनकी प्रतिष्ठा के मुकाबले औसत ही रहा था। वह 14 मैचों में 28.00 की औसत से केवल 392 रन बना पाए थे। इस दौरान उनके बल्ले से 4 अर्धशतक निकले थे।

    रिपोर्ट

    ECB के सामने लगातार खड़ी हो रही है समस्या 

    इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) वर्तमान में खिलाड़ियों को बहु-वर्षीय अनुबंध पर फ्रेंचाइजी में शामिल होने से रोकने की लड़ाई लड़ रहा है।

    ECB कथित तौर पर खिलाड़ियों को बढ़ी हुई मैच फीस के साथ बहु-वर्षीय अनुबंध की पेशकश कर रहा है, ताकि वह बोर्ड के साथ बने रहें।

    हालांकि, खिलाड़ियों को फ्रेंचाइजी के साथ अनुबंध पर हस्ताक्षर करने से रोकना काफी मुश्किल है। खिलाड़ियों को ऐसे अनुबंध से अपने करियर को लम्बा खींचने में मदद मिलती है।

    रिपोर्ट

    खिलाड़ियों के अनुबंध करने से क्रिकेट बोर्ड को क्या नुकसान? 

    यदि कोई खिलाड़ी किसी फ्रेंचाइजी के साथ स्थाई अनुबंध पर हस्ताक्षर करता है तो बोर्ड के लिए समस्या खड़ी हो जाती है।

    ऐसी स्थिति में बोर्ड को अंतरराष्ट्रीय मैचों के लिए खिलाड़ी की सेवाएं प्राप्त करने के लिए फ्रेंचाइजी से अनुमति लेनी होती है।

    इसके अलावा बोर्ड को बड़ा नुकसान टेस्ट टीम की अस्थिरता के रूप में देखने को मिलता है।

    खिलाड़ियों को टी-20 मैच से काफी पैसा मिल जाता है जिससे वह टेस्ट से दूरी बनाना पसंद करते हैं।

    रिपोर्ट

    जोफ्रा आर्चर को भी हो चुकी है ऐसे अनुबंध की पेशकश 

    बटलर ऐसे अकेले खिलाड़ी नहीं हैं जिन्हें इस तरह की पेशकश हुई है।

    इससे पूर्व IPL 2023 के दौरान मुंबई इंडियंस (MI) की ओर से इस प्रकार का ऑफर तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर को दिया गया था।

    हालांकि, तब भी जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स में ही सामने आई थी। इस बारे में आर्चर और फ्रेंचाइजी की तरफ से कोई बयान नहीं आया था।

    MI द्वारा 8 करोड़ रुपये में खरीदे जाने वाले आर्चर ने IPL 2023 में 5 मैच खेले थे।

    रिपोर्ट

    वार्षिक अनुबंध क्यों करनी चाहती हैं फ्रेंचाइजी? 

    फ्रेंचाइजी क्रिकेट दुनिया में तेजी से अपने पैर पसार रही है। फ्रेंचाइजी खिलाड़ियों पर अधिक नियंत्रण स्थापित करना चाहती है।

    फ्रेंचाइजी चाहती हैं कि प्रमुख खिलाड़ी उसके लिए विभिन्न लीग्स में खेलने के लिए उपलब्ध रहें।

    दुनियाभर में केवल BCCI की मौजूदा अनुबंध संरचना ही खिलाड़ियों ऐसा करने से रोकती है।

    BCCI के अनुबंध में यह पूरी तरह से स्पष्ट है कि खिलाड़ी भारत के लिए खेलते हुए दुनिया की किसी भी लीग में नहीं खेल सकते हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    जोस बटलर
    इंडियन प्रीमियर लीग
    राजस्थान रॉयल्स
    क्रिकेट समाचार

    ताज़ा खबरें

    WTC 2023-25, फाइनल: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दक्षिण अफ्रीका ने गंवाए 4 विकेट, ऐसा रहा पहला दिन विश्व टेस्ट चैंपियनशिप
    टेस्ट क्रिकेट: जसप्रीत बुमराह ने इंग्लैंड के खिलाफ लिए हैं ये 5 विकेट हॉल जसप्रीत बुमराह
    WTC 2023-25: कगिसो रबाडा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ फाइनल में लिए 5 विकेट, बनाए ये रिकॉर्ड्स कगिसो रबाडा
    शाहरुख खान के प्रशंसकों का बैठ जाएगा दिल, नहीं आ रही ये 1,000 करोड़ी फिल्म शाहरुख खान

    जोस बटलर

    ICC प्लेयर ऑफ द मंथ: जोस बटलर सहित ये खिलाड़ी नवंबर महीने के लिए हुए नामांकित ICC अवार्ड्स
    ICC प्लेयर ऑफ द मंथ: नवंबर के लिए जोस बटलर ने जीता पुरस्कार ICC अवार्ड्स
    न्यूजबाइट्स हिंदी की साल 2022 की सर्वश्रेष्ठ टी-20 एकादश, बटलर के हाथों में कमान सूर्यकुमार यादव
    ECB ने नील किलीन को नियुक्त किया इंग्लैंड क्रिकेट टीम का नया तेज गेंदबाजी कोच इंग्लैंड क्रिकेट टीम

    इंडियन प्रीमियर लीग

    IPL 2023: इस सीजन की टॉप-5 पारियों पर एक नजर  IPL 2023
    IPL 2023 में ये रहे 5 सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन, जानिए आंकड़े  गुजरात टाइटंस
    IPL 2023: इस सीजन फील्डिंग में इन खिलाड़ियों ने दिखाया दम, पकड़े सबसे अधिक कैच  गुजरात टाइटंस
    IPL 2023: कम दाम में बिके खिलाड़ी, जिन्होंने इस सीजन में किया कमाल  IPL 2023

    राजस्थान रॉयल्स

    IPL 2023: राशिद खान ने RR के खिलाफ झटके 3 विकेट, जानिए उनके आंकड़े IPL 2023
    IPL 2023: GT ने RR को 9 विकेट से हराया, मैच में बने ये रिकॉर्ड्स  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: RR बनाम SRH मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: RR बनाम SRH मुकाबले की पिच रिपोर्ट, जानिए सवाई मानसिंह स्टेडियम जयपुर के आंकड़े  इंडियन प्रीमियर लीग

    क्रिकेट समाचार

    विश्व कप क्वालीफायर्स 2023: आयरलैंड बनाम UAE मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  आयरलैंड क्रिकेट टीम
    जिम्बाब्वे ने USA को हराकर दर्ज की वनडे इतिहास की दूसरी सबसे बड़ी जीत  जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम
    विश्व कप क्वालीफायर्स 2023: तेजा निदामानुरु ने वनडे करियर का दूसरा शतक लगाया, जानिए उनके आंकड़े वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम
    विश्व कप क्वालीफायर्स 2023: नीदरलैंड ने सुपर ओवर में वेस्टइंडीज को हराया, ये बने रिकॉर्ड्स वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025