NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / भारतीय टीम में पहली बार चुने गए राहुल त्रिपाठी का टी-20 क्रिकेट में प्रदर्शन
    अगली खबर
    भारतीय टीम में पहली बार चुने गए राहुल त्रिपाठी का टी-20 क्रिकेट में प्रदर्शन
    राहुल त्रिपाठी (तस्वीर: इंस्टाग्राम/tripathirahul52)

    भारतीय टीम में पहली बार चुने गए राहुल त्रिपाठी का टी-20 क्रिकेट में प्रदर्शन

    लेखन अंकित पसबोला
    Jun 16, 2022
    10:08 pm

    क्या है खबर?

    बीते बुधवार (15 जून) को आयरलैंड दौरे में होने वाली टी-20 सीरीज के लिए भारतीय क्रिकेट टीम की घोषणा की गई, जिसमें राहुल त्रिपाठी को भी मौका मिला है।

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 में राहुल ने सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) की ओर से बेहतरीन प्रदर्शन करके भारतीय टीम का दरवाजा खटका दिया था। हालांकि, उन्हें दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मौजूदा टी-20 सीरीज के लिए नहीं चुना गया था।

    इस बीच उनके टी-20 के आंकड़ों पर एक नजर डालते हैं।

    IPL 2022

    IPL 2022 में राहुल का प्रदर्शन

    IPL 2022 में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) से राहुल त्रिपाठी ने 37.54 की औसत और 158.23 की स्ट्राइक रेट से 413 रन बनाकर एक बार फिर अपनी उपयोगिता साबित की। इस बीच उन्होंने तीन अर्धशतक भी लगाए थे। वह अभिषेक शर्मा (426) के बाद SRH से दूसरे सर्वाधिक रन वाले बल्लेबाज रहे थे।

    इस सीजन में भले ही SRH ने निराशाजनक प्रदर्शन किया हो लेकिन उनका व्यक्तिगत प्रदर्शन शानदार रहा था।

    जानकारी

    न्यूजबाइट्स प्लस

    IPL 2022 में तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए त्रिपाठी ने सर्वाधिक रन (413) बनाए। राजस्थान के कप्तान संजू सैमसन (376) इस सूची में दूसरे सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे। वहीं RCB के रजत पाटीदार (312) तीसरे स्थान पर रहे।

    IPL (2017-19)

    अपने पहले IPL सीजन में ही त्रिपाठी ने छोड़ी छाप

    IPL 2017 में त्रिपाठी ने अपने डेब्यू सीजन में राइजिंग पुणे सुपरजायंट के लिए खेलते हुए 146.44 की स्ट्राइक रेट से 391 रन बनाए थे।

    वह अगले सीजन में राजस्थान रॉयल्स (RR) के लिए खेले। उन्होंने IPL 2018 में 135.32 की स्ट्राइक रेट से 226 रन बनाए।

    त्रिपाठी के प्रदर्शन में 2019 में (141 रन) गिरावट देखने को मिली।

    उन्होंने 2017 से 2019 के बीच 34 मैचों में 137.31 की स्ट्राइक रेट से 758 रन बनाए।

    प्रदर्शन

    त्रिपाठी का IPL करियर और KKR के लिए प्रदर्शन

    2020 की नीलामी में KKR ने त्रिपाठी को 60 लाख रुपये में खरीदा। उन्होंने 23.00 की औसत से 230 रन बनाए। उन्होंने अगले सीजन में 17 मैचों में 28.35 के औसत से 397 रन बनाए। ये रन उन्होंने 140 से अधिक की स्ट्राइक से बनाए थे।

    अब तक के IPL करियर में त्रिपाठी ने 76 मैच खेले हैं, जिसमें 28.09 की औसत से 1,798 रन बनाए हैं। इस बीच उन्होंने 10 अर्धशतक भी लगाए हैं।

    टी-20 करियर

    शानदार रहा है त्रिपाठी का टी-20 करियर

    त्रिपाठी के पास टी-20 क्रिकेट का काफी अनुभव है। उन्होंने खेल के सबसे छोटे प्रारूप में 118 मैचों में 27.09 की औसत और 134.01 की स्ट्राइक रेट से 2,628 रन बना लिए हैं।

    इस दौरान उन्होंने 93 (बनाम KKR, 2017) के सर्वश्रेष्ठ स्कोर के साथ अब तक 16 अर्धशतक लगाए हैं।

    आक्रामक शैली के लिए पहचाने जाने वाले त्रिपाठी ने 248 चौके और 97 छक्के भी लगाए हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    क्रिकेट समाचार
    राहुल त्रिपाठी
    टी-20 क्रिकेट
    क्रिकेट के आंकड़े

    ताज़ा खबरें

    डोनाल्ड ट्रंप से बात करने के बाद बोले पुतिन- युद्ध विराम पर काम करने को तैयार डोनाल्ड ट्रंप
    IPL 2025: SRH ने LSG को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: SRH से हारकर प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हुई LSG, बने ये रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: अभिषेक शर्मा ने LSG के खिलाफ जड़ा दूसरा अर्धशतक, बने 'प्लेयर ऑफ द डे' इंडियन प्रीमियर लीग

    क्रिकेट समाचार

    भारत बनाम दक्षिण अफ्रका: टी-20 सीरीज में इन खिलाड़ियों के बीच देखने को मिलेगी टक्कर भारतीय क्रिकेट टीम
    रणजी ट्रॉफी, क्वार्टर-फाइनल: मुंबई के सुवेद पारकर ने किया कमाल, डेब्यू मैच में लगाया दोहरा शतक रणजी ट्रॉफी
    रणजी ट्रॉफी में सरफराज खान का शानदार फॉर्म जारी, चार मैचों में तीसरा शतक लगाया रणजी ट्रॉफी
    भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका: पहले टी-20 मुकाबले की ड्रीम इलेवन, मैच प्रीव्यू और अन्य अहम आंकड़े भारतीय क्रिकेट टीम

    राहुल त्रिपाठी

    IPL 2022 नीलामी: SRH ने राहुल त्रिपाठी को 8.5 और अभिषेक को 6.5 करोड़ में खरीदा IPL नीलामी
    IPL में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ कैसा रहा है राहुल त्रिपाठी का प्रदर्शन? इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2022 में इन भारतीय अनकैप्ड खिलाड़ियों ने छोड़ी छाप, जानिए प्रदर्शन इंडियन प्रीमियर लीग

    टी-20 क्रिकेट

    ऑस्ट्रेलिया बनाम श्रीलंका: टी-20 अंतरराष्ट्रीय में ऐसा रहा है एक-दूसरे के खिलाफ प्रदर्शन क्रिकेट समाचार
    ऑस्ट्रेलिया बनाम श्रीलंका: तीसरा टी-20 जीतकर ऑस्ट्रेलिया ने हासिल की 3-0 की अजेय बढ़त ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम
    भारत के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए श्रीलंकाई टीम घोषित, अविष्का फर्नांडो बाहर क्रिकेट समाचार
    श्रीलंका के खिलाफ टी-20 सीरीज के दौरान ये रिकॉर्ड्स बना सकते हैं रोहित शर्मा विराट कोहली

    क्रिकेट के आंकड़े

    झूलन गोस्वामी ने रचा इतिहास, वनडे क्रिकेट में 250 विकेट लेने वाली पहली महिला बनी क्रिकेट समाचार
    पाकिस्तान बनाम ऑस्ट्रेलिया: बाबर आजम ने शानदार शतक लगाकर बनाए ये रिकार्ड्स पाकिस्तान क्रिकेट टीम
    बेन स्टोक्स ने टेस्ट क्रिकेट में पूरे किए 5,000 रन, बनाए ये रिकार्ड्स इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    जनवरी 2021 से टेस्ट क्रिकेट में कैसा रहा है जो रूट का प्रदर्शन? इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025