NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / राफेल नडाल का टेनिस में शानदार सफर और जानिए उनके रिकॉर्ड्स 
    अगली खबर
    राफेल नडाल का टेनिस में शानदार सफर और जानिए उनके रिकॉर्ड्स 
    राफेल नडाल ने संन्यास ले लिया है (तस्वीर: एक्स/ @RafaelNadal)

    राफेल नडाल का टेनिस में शानदार सफर और जानिए उनके रिकॉर्ड्स 

    लेखन आदर्श कुमार
    Oct 10, 2024
    07:06 pm

    क्या है खबर?

    महान टेनिस खिलाड़ी राफेल नडाल ने संन्यास का ऐलान कर दिया है। स्पेन का यह खिलाड़ी पिछले कुछ सालों से चोट की समस्या से जूझ रहा था।

    38 साल के इस खिलाड़ी की गिनती दुनिया के महानतम टेनिस खिलाड़ियों में होती है। उनसे ज्यादा ग्रैंड स्लैम सिर्फ नोवाक जोकोविच ही जीत पाए हैं।

    नडाल को 'लाल बजरी का बादशाह' भी कहा जाता है। ऐसे में आइए उनके रिकॉर्ड्स पर एक नजर डाल लेते हैं।

    जीत

    कब-कब नडाल जीते फ्रेंच ओपन?

    नडाल पहली बार साल 2005 में सुर्खियों में आए थे, जब उन्होंने अपने पहले ही प्रयास में फ्रेंच ओपन जीत लिया था।

    नडाल 2005, 2006, 2007, 2008, 2010, 2011, 2012, 2013, 2014, 2017, 2018, 2019, 2020 और 2022 में फ्रेंच ओपन को जीतने में सफल रहे हैं।

    उन्होंने करियर में 2 बार (2009, 2022) ऑस्ट्रेलियन ओपन, 2008 और 2010 में विंबलडन तथा 2010, 2013, 2017 और 2019 में यूएस ओपन का खिताब अपने नाम किया था।

    रिकॉर्ड

    फ्रेंच ओपन में नडाल के नाम बड़ा रिकॉर्ड 

    नडाल एकमात्र ऐसे खिलाड़ी हैं जो फ्रेंच ओपन में 14 फाइनल में अपराजित रहे हैं। केवल 3 ही ऐसे खिलाड़ी हुए हैं, जो एक ही स्लैम में 6 से अधिक फाइनल में अजेय रहे हैं।

    नडाल फ्रेंच ओपन में केवल रॉबिन सोडरलिंग, जोकोविच (2 बार) और अलेक्जेंडर ज्वरेव से हारे हैं।

    स्पेनिश खिलाड़ी का रोलां गैरा में जीत-हार का अविश्वसनीय रिकॉर्ड 112-4 है, जिसमें जीत का प्रतिशत 97 रहा है।

    जीत

    नडाल जीत चुके हैं गोल्डन स्लैम 

    इस दिग्गज खिलाड़ी ने गोल्डन स्लैम भी अपने नाम किया है। वे ये जीतने वाले दुनिया के 3 पुरुष खिलाड़ियों में से एक हैं। उन्होंने गोल्डन स्लैम 2008 में बीजिंग ओलिंपिक में स्वर्ण पदक जीतकर पूरा किया था।

    गोल्डन स्लैम जीतने का मतलब होता है कि खिलाड़ी ने चारों ग्रैंड स्लैम और ओलंपिक स्वर्ण पदक एक ही साल में अपने नाम किया है।

    नडाल के अलावा आंद्रे अगासी (1996) और जोकोविच (2024) ही सिर्फ ऐसा कर पाए हैं।

    पदक

    ओलंपिक में 2 पदक जीत चुके हैं नडाल 

    नडाल ने 2008 में बीजिंग ओलंपिक में पुरुष एकल का स्वर्ण पदक जीता था। उन्होंने 2016 के रियो खेलों में युगल वर्ग में स्वर्ण पदक अपने नाम किया था।

    नडाल ने सिर्फ 3 साल की उम्र में टेनिस खेलना शुरू कर दिया था। उनके चाचा टोनी नडाल उनके कोच थे।

    नडाल के एक और चाचा मिगुएल एंजेल नडाल बार्सिलोना और स्पेन के लिए फुटबॉल खेल चुके हैं। बचपन में नडाल के आदर्श ब्राजील के दिग्गज फुटबॉल खिलाड़ी रोनाल्डो थे।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    राफेल नडाल
    टेनिस
    फ्रेंच ओपन

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु पर हुई करोड़ों की बारिश, जानिए किसे क्या मिला  IPL 2025
    IPL 2025: सूर्यकुमार यादव बने 'मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर', जानिए किसे मिला कौन-सा अवॉर्ड  IPL 2025
    विराट कोहली ने IPL खिताब जीतने के बाद कहा- यह मेरे करियर का सबसे बेहतरीन पल इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: RCB के खिताब जीतने पर ऐसी रही सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाएं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

    राफेल नडाल

    फ्रेंच ओपन 2021: आसान जीत के साथ क्वार्टरफाइनल में पहुंचे राफेल नडाल फ्रेंच ओपन
    दिग्गज टेनिस खिलाड़ी राफेल नडाल कोरोना संक्रमित पाए गए, खुद दी जानकारी टेनिस
    2021 में टेनिस जगत में क्या हुआ? एक नजर साल की सबसे चर्चित चीजों पर टेनिस
    ऑस्ट्रेलियन ओपन 2022: फाइनल में पहुंचे राफेल नडाल, सेमीफाइनल में बेरेटिनी को हराया टेनिस

    टेनिस

    सानिया मिर्जा के ग्रैंड स्लैम रिकॉर्ड्स पर एक नजर  सानिया मिर्जा
    ऑस्ट्रेलियन ओपन: नोवाक जोकोविच ने 10वीं बार बनाई फाइनल में जगह ऑस्ट्रेलिया ओपन
    ऑस्ट्रेलिया ओपन: एरिना सबालेंका ने जीता खिताब, एलेना राइबकिना को दी मात ऑस्ट्रेलिया ओपन
    ऑस्ट्रेलियन ओपन: जानिए पुरुष सिंगल्स के फाइनलिस्ट नोवाक जोकोविच और स्टेफानोस सितसिपास से जुड़े खास आंकड़े  ऑस्ट्रेलिया ओपन

    फ्रेंच ओपन

    फ्रेंच ओपन: एक ही ड्रॉ में शामिल किए गए नडाल, फेडरर और जोकोविच, जानें पूरा ड्रॉ नोवाक जोकोविच
    बेलग्रेड ओपन: फाइनल जीतकर जोकोविच ने हासिल किया 83वां सिंगल्स टाइटल टेनिस
    फ्रेंच ओपन 2021: पहले राउंड में हारकर बाहर हुए विश्व के चौथे नंबर खिलाड़ी डॉमिनिक थिएम टेनिस
    फ्रेंच ओपन: बढ़ते विवाद के बीच टूर्नामेंट से हटीं नेओमी ओसाका, जानें क्या है पूरा मामला टेनिस
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025