NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / #MIvKXIP: राहुल के शतक पर भारी पड़ा पोलार्ड का तूफान, MI ने KXIP को हराया
    अगली खबर
    #MIvKXIP: राहुल के शतक पर भारी पड़ा पोलार्ड का तूफान, MI ने KXIP को हराया

    #MIvKXIP: राहुल के शतक पर भारी पड़ा पोलार्ड का तूफान, MI ने KXIP को हराया

    लेखन Neeraj Pandey
    Apr 11, 2019
    12:18 am

    क्या है खबर?

    IPL 2019 के 24वें मैच में MI ने KXIP को 3 विकेट से हरा दिया है।

    टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब ने केएल राहुल के नाबाद शतक और क्रिस गेल के तूफानी 63 रनों की पारी की बदौलत 197 रन बनाए थे।

    जवाब में उतरी मुंबई ने भी तूफानी शुरुआत की, लेकिन लगातार अंतराल पर विकेट गंवाने के कारण वे संघर्ष कर रहे थे।

    हालांकि, पोलार्ड ने मुंबई को जीत दिला दी। जानें, मैच में बने कुछ रिकॉर्ड्स।

    शतक

    केएल राहुल ने जड़ा शानदार शतक

    केएल राहुल ने छह चौके और छह छक्कों की बदौलत 64 गेंदों में 100 रनों की नाबाद पारी खेली।

    IPL में यह राहुल का पहला शतक है। राहुल मुंबई के खिलाफ 69.42 और ओवरऑल IPL में 42.52 की सबसे बेहतरीन औसत रखने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।

    राहुल ने मुंबई के खिलाफ आखिरी 5 IPL पारियों में 68*, 24, 94, 71*, 100* का स्कोर बनाया है।

    पिछली 5 IPL पारियों में राहुल तीन अर्धशतक और एक शतक जड़ चुके हैं।

    जानकारी

    IPL में सबसे ज़्यादा शतक लगाने के मामले में दूसरे नंबर पर हैं पंजाब के बल्लेबाज

    IPL इतिहास में पंजाब के बल्लेबाजों ने अब तक 11 शतक जड़े हैं। IPL में सबसे ज़्यादा (12) शतक लगाने का रिकॉर्ड RCB के बल्लेबाजों के नाम दर्ज है। KKR की तरफ से IPL में एकमात्र शतक ब्रैंडन मैकुलम ने 2008 में लगाया था।

    गेल

    क्रिस गेल ने खेली तूफानी पारी

    खराब फॉर्म के कारण इस सीजन कुछ मैचों में बेंच पर बैठने वाले यूनिवर्स बॉस ने पंजाब के खिलाफ आतिशी बल्लेबाजी की।

    गेल ने सात छक्कों और तीन चौकों की बदौलत 36 गेंदों में 63 रनों की पारी खेली। गेल ने पहले विकेट के लिए राहुल के साथ 12.5 ओवर में 116 रनों की साझेदारी की।

    इसके अलावा मुंबई के खिलाफ IPL में गेल सबसे ज़्यादा (40) छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।

    जानकारी

    हार्दिक ने की मुंबई के लिए IPL इतिहास की दूसरी सबसे महंगी गेंदबाजी

    हार्दिक पंड्या के अंतिम ओवर में राहुल ने तीन छक्के और एक चौके की बदौलत 25 रन लुटे। पंड्या ने चार ओवर में 57 रन लुटाए। मुंबई के लिए सबसे महंगी गेंदबाजी 2017 में लसिथ मलिंगा (58) ने पंजाब के खिलाफ ही की थी।

    केरान पोलार्ड

    पोलार्ड ने खेली धुंआधार पारी

    पोलार्ड जब मैदान में आए थे तब मुंबई 56 रनों पर दो विकेट गंवा चुकी थी और जरूरी रन रेट लगातार बढ़ रहा था।

    क्रीज पर आने के साथ ही पोलार्ड ने गेंदबाजों की जमकर धुनाई शुरु कर दी। देखते ही देखते पोलार्ड ने पंजाब के हाथ से मैच को निकाल दिया।

    पोलार्ड ने मात्र 31 गेंदों में 10 छक्के और तीन चौके की बदौलत 83 रनों की धुंआधार पारी खेली।

    जानकारी

    पहली बार रोहित ने मिस किया मुंबई के लिए कोई IPL मैच

    IPL मे रोहित शर्मा मे मुंबई के लिए 133 मुकाबले खेले हैं और यह पहली बार हुआ है कि उन्होंने मुंबई के लिए कोई मुकाबला नहीं खेला है। केरान पोलार्ड ने पहली बार IPL में कप्तानी की है और वह मुंबई के सातवें कप्तान हैं।

    लेखा-जोखा

    इस तरह मिली मुंबई को जीत

    पंजाब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए केएल राहुल के बेहतरीन शतक और क्रिस गेल की तूफानी 63 रनों की पारी की बदौलत 197 रनों का स्कोर खड़ा किया था।

    जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई ने 62 रनों पर तीन विकेट गंवा दिए थे, लेकिन पोलार्ड ने पारी को संभाला और अंत तक ले गए।

    पोलार्ड ने 31 गेंदों में 10 छक्के और 3 चौके की बदौलत 83 रनों की तूफानी पारी खेली और मुंबई को जीत दिलाई।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    इंडियन प्रीमियर लीग
    रोहित शर्मा
    मुंबई इंडियंस
    पंजाब किंग्स

    ताज़ा खबरें

    बॉक्स ऑफिस पर 'हाउसफुल 5' का दबदबा बरकरार, अब तक कमा डाले इतने करोड़ रुपये  अक्षय कुमार
    रवि शास्त्री का बड़ा बयान, बोले- कोहली को कप्तान बनाकर उनका संन्यास टाला जा सकता था रवि शास्त्री
    सूर्य के दक्षिणी ध्रुव की पहली बार झलक सामने आई, यूरोपीय यान ने ली तस्वीरें अंतरिक्ष
    पटना में वाहन चेकिंग के दौरान चालक ने 3 पुलिसकर्मियों को रौंदा, महिला सिपाही की मौत बिहार

    इंडियन प्रीमियर लीग

    IPL 2019 की बेस्ट ड्रीम टीम, किसी भी टीम को हरा सकते हैं ये 11 खिलाड़ी विराट कोहली
    IPL 2019 Match 7: रोहित और कोहली की होगी टक्कर, जानें संभावित प्लेइंग इलेवन, ड्रीम इलेवन क्रिकेट समाचार
    IPL 2019: MI में शामिल हुआ वेस्टइंडीज़ का ये तेज़ गेंदबाज़, एडम मिल्ने को किया रिप्लेस क्रिकेट समाचार
    IPL 2019 Match 8: हैदराबाद और राजस्थान में होगी जंग, जानें संभावित टीम और ड्रीम इलेवन क्रिकेट समाचार

    रोहित शर्मा

    #Alvida2018: 2018 की वनडे की सर्वश्रेष्ठ टीम, जिसे हराना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन होगा विराट कोहली
    #Alvida2018: 2018 की टी-20 की सर्वश्रेष्ठ टीम, जिसे हराना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन होगा क्रिकेट समाचार
    भारतीय टीम के 'हिटमैन' रोहित शर्मा बने पिता, घर आई नन्हीं परी क्रिकेट समाचार
    2019 विश्व कप से पहले भारतीय टीम कब और किसके साथ खेलगी सीरीज़, जानें पूरा शेड्यूल भारत की खबरें

    मुंबई इंडियंस

    IPL 2019 Auction: नीलामी में बिकने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ियों की लिस्ट कोलकाता नाइट राइडर्स
    IPL 2019: ये गेंदबाज़ बन सकते हैं पर्पल कैप विजेता कोलकाता नाइट राइडर्स
    IPL 2019: बढ़ सकती है मुंबई इंडियंस की मुश्किलें, बुमराह को दिया जा सकता है आराम इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2019: जानिए मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर में कौन है ज़्यादा मज़बूत इंडियन प्रीमियर लीग

    पंजाब किंग्स

    IPL Auction 2019: आज लगेगी खिलाड़ियों की बोली, यहां जानिये प्रत्येक टीम की महत्वपूर्ण जानकारियां कोलकाता नाइट राइडर्स
    IPL 2019 Auction: जानिए कौन हैं Rs. 8.4 करोड़ में बिकने वाले मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2019 Auction: जानिए इस सीजन सबसे महंगे दामों में बिकने वाले खिलाड़ियों के नाम कोलकाता नाइट राइडर्स
    IPL 2019: इन युवा भारतीय खिलाड़ियों पर रहेंगी सभी की नज़रे इंडियन प्रीमियर लीग
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025