NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / IPL के एक संस्करण में बतौर कप्तान सर्वाधिक विकेट चटकाने वाले खिलाड़ी
    अगली खबर
    IPL के एक संस्करण में बतौर कप्तान सर्वाधिक विकेट चटकाने वाले खिलाड़ी
    पैट कमिंस रहे IPL 2025 में सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले कप्तान (तस्वीर: एक्स/@SunRisers)

    IPL के एक संस्करण में बतौर कप्तान सर्वाधिक विकेट चटकाने वाले खिलाड़ी

    लेखन भारत शर्मा
    May 26, 2025
    01:47 pm

    क्या है खबर?

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 के 68वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को 110 रन से हराते हुए अपने अभियान का समापन किया।

    इस मैच में SRH के कप्तान पैट कमिंस 2 ओवर में बिना विकेट के 25 रन खर्च काफी महंगे रहे।

    हालांकि, इसके बाद भी वह IPL इतिहास के 2 संस्करणों में बतौर कप्तान सर्वाधिक विकेट चटकाने वाले दूसरे खिलाड़ी बन गए।

    आइए अन्य कप्तानों के गेंदबाजी आंकड़ों पर नजर डालते हैं।

    #1

    IPL 2008 में शेन वॉर्न ने चटकाए थे 19 विकेट

    IPL इतिहास के एक संस्करण में बतौर कप्तान सर्वाधिक विकेट चटकाने का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के दिंवगत स्पिनर शेन वॉर्न के नाम दर्ज है।

    उन्होंने IPL 2008 में राजस्थान रॉयल्स (RR) का नेतृत्व करते हुए 19 विकेट अपने नाम किए थे और टीम को खिताब भी दिलाया था।

    उस संस्करण में उन्होंने 15 मैचों में 21.26 की औसत और 7.76 की इकॉनमी से ये सफलताएं अर्जित की थी। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 21 रन देकर 4 विकेट लेना रहा था।

    #2

    IPL 2024 में कमिंस ने चटकाए थे 18 विकेट

    इस सूची में दूसरे नंबर पर SRH के कप्तान कमिंस हैं। उन्होंने IPL 2024 में SRH का नेतृत्व करते हुए 18 विकेट झटके थे।

    उस संस्करण में उन्होंने 16 मैचों में 31.44 की औसत और 9.27 की इकॉनमी से ये सफलताएं अर्जित की थी। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 43 रन देकर 3 विकेट लेना रहा था।

    उनकी कप्तानी में टीम ने फाइनल तक का सफर तय किया था, लेकिन खिताबी मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) से हार झेलनी पड़ी थी।

    #3

    IPL 2010 में अनिल कुंबले ने चटकाए थे 17 विकेट

    इस सूची में तीसरे पायदान पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के पूर्व कप्तान अनिल कुंबले हैं।

    उन्होंने IPL 2010 में RCB का नेतृत्व करते हुए 17 विकेट अपने नाम किए थे और टीम को प्लेऑफ में भी पहुंचाया था।

    उस संस्करण में उन्होंने 16 मैचों में 23.94 की औसत और 6.42 की इकॉनमी से ये सफलताएं अर्जित की थी। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 5 रन देकर 5 विकेट लेना रहा था।

    यह IPL इतिहास में चौथा सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन है।

    #4

    IPL 2025 में कमिंस ने चटकाए 16 विकेट

    इस सूची में चौथे नंबर पर भी SRH के कप्तान कमिंस ही हैं। उन्होंने मौजूदा संस्करण में SRH का नेतृत्व करते हुए 16 विकेट के साथ अपने अभियान का समापन किया है।

    इस संस्करण में उन्होंने 14 मैचों में 28.12 की औसत और 9.06 की इकॉनमी से ये सफलताएं अर्जित की हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 19 रन देकर 3 विकेट लेना रहा था।

    हालांकि, इस बार वह अपनी टीम को प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई नहीं करवा सके।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    इंडियन प्रीमियर लीग
    सनराइजर्स हैदराबाद
    पैट कमिंस
    IPL 2025

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: अभिषेक शर्मा का इस संस्करण में कैसा रहा प्रदर्शन? आंकड़ों के साथ जानिए इंडियन प्रीमियर लीग
    क्या मारुति XL6 को टक्कर दे पाएगी किआ कैरेंस क्लाविस? तुलना से समझें  किआ मोटर्स
    IPL: PBKS के इन कप्तानों ने एक सीजन में 500+ रन बनाए  इंडियन प्रीमियर लीग
    कौन हैं बिनीता छेत्री, जो 'ब्रिटेन गॉट टैलेंट' के फिनाले में पहुंचने वाली पहली भारतीय बनीं? रियलिटी शो

    इंडियन प्रीमियर लीग

    IPL के इन 5 संस्करणों में एक टीम के 2 बल्लेबाजों ने बनाए हैं 600+ रन IPL रिकॉर्ड्स
    हर्षल पटेल सबसे तेज 150 IPL विकेट लेने वाले गेंदबाज बने, जानिए उनके आंकड़े हर्षल पटेल
    IPL 2025: एडेन मार्करम ने SRH के खिलाफ जड़ा पहला अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े लखनऊ सुपर जायंट्स
    IPL 2025: अभिषेक शर्मा ने LSG के खिलाफ जड़ा दूसरा अर्धशतक, बने 'प्लेयर ऑफ द डे' अभिषेक शर्मा

    सनराइजर्स हैदराबाद

    GT बनाम SRH: शुभमन गिल ने जड़ा IPL 2025 में अपना 5वां अर्धशतक, जानिए आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    GT बनाम SRH: जोस बटलर ने IPL में जड़ा 24वां अर्धशतक, पूरे किए 4,000 रन  IPL 2025
    IPL 2025: अभिषेक शर्मा ने GT के खिलाफ जड़ा दूसरा अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: GT से हारकर प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हुई SRH, ये बने रिकॉर्ड्स IPL 2025

    पैट कमिंस

    ऑस्ट्रेलिया बनाम पाकिस्तान: पैट कमिंस ने दूसरी पारी में भी चटकाए 5 विकेट, 250 विकेट पूरे ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम
    टेस्ट क्रिकेट: साल 2023 के 5 सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शनों पर एक नजर टेस्ट क्रिकेट
    पैट कमिंस के लिए शानदार रहा साल 2023, बतौर कप्तान हासिल की ये अहम उपलब्धियां ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम
    जानिए पाकिस्तान के खिलाफ तीसरे टेस्ट में क्यों खतरनाक साबित हो सकते हैं पैट कमिंस  पाकिस्तान क्रिकेट टीम

    IPL 2025

    IPL 2025: दिल्ली कैपिटल्स के तेज गेंदबाज मुकेश कुमार पर लगा बड़ा जुर्माना, जानिए कारण  मुकेश कुमार
    IPL 2025: RCB बनाम SRH मुकाबले की पिच रिपोर्ट, जानिए इकाना स्टेडियम के आंकड़े  रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
    IPL 2025: RCB ने जैकब बेथेल की जगह टिम सीफर्ट को किया शामिल रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
    IPL 2025 में कैसा रहा RR के कप्तान संजू सैमसन का प्रदर्शन? जानिए आंकड़े राजस्थान रॉयल्स
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025