LOADING...
IPL के इतिहास में 20 से ज्यादा बार 'प्लेयर ऑफ द मैच' बनने वाले खिलाड़ी 
रोहित शर्मा ने 20 बार प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब जीता है (तस्वीर: एक्स/@IPL)

IPL के इतिहास में 20 से ज्यादा बार 'प्लेयर ऑफ द मैच' बनने वाले खिलाड़ी 

Apr 22, 2025
07:11 am

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 के 38वें मुकाबले में रोहित शर्मा ने वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) के खिलाफ 76 रन की पारी खेली। उनकी इस शानदार पारी के दम पर मुंबई इंडियंस (MI) को 9 विकेट से जीत मिली। टीम ने 15.4 ओवर में 177 रन का लक्ष्य हासिल कर लिया। रोहित को इस प्रदर्शन के लिए 20वां 'प्लेयर ऑफ द मैच' पुरस्कार मिला। आइए 20 से ज्यादा पुरस्कार जीतने वाले खिलाड़ियों के बारे में बताया गया है।

#1

एबी डिविलियर्स (25 बार) 

IPL के इतिहास में सबसे ज्यादा 25 बार 'प्लेयर ऑफ द मैच' का पुरस्कार एबी डिविलियर्स ने अपने नाम किया था। इस पूर्व दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ी ने 184 मैच खेले थे और 39.70 की औसत से 5,162 रन बनाए थे। उनके बल्ले से 3 शतक के अलावा 40 अर्द्धशतक भी निकले थे। RCB के लिए इस खिलाड़ी ने 4,491 रन बनाए थे। उनकी स्ट्राइक रेट 158.63 की रही थी। उन्होंने 41.20 की औसत से बल्लेबाजी की थी।

#2

क्रिस गेल (22) 

क्रिस गेल ने IPL में 22 बार 'प्लेयर ऑफ द मैच' का खिताब अपने नाम किया था। वह कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR), RCB और पंजाब किंग्स (PBKS) के लिए लीग में खेले थे। इस तूफानी बल्लेबाज ने 142 मैचों में 4,965 रन बनाए थे। उनकी औसत 39.72 और स्ट्राइक रेट 148.96 की रही थी। गेल ने IPL में 6 शतक और 31 अर्धशतक जड़े थे। गेल ने टी-20 क्रिकेट में कुल 60 बार 'प्लेयर ऑफ द मैच'अपने नाम किए थे।

Advertisement

#3

रोहित शर्मा (20)  

रोहित अब IPL में सबसे ज्यादा 'प्लेयर ऑफ द मैच' का खिताब (20) जीतने वाले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। डेक्कन चार्जर्स के लिए इस खिलाड़ी ने 6 बार 'प्लेयर ऑफ द मैच' का खिताब जीता था। CSK खिलाफ शानदार पारी के बाद रोहित IPL इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले तीसरे बल्लेबाज भी बन गए हैं। उन्होंने शिखर धवन (6,769 रन) को पीछे छोड़ा है और अब इस सूची में केवल विराट कोहली (8,326 रन) उनसे आगे हैं।

Advertisement