PBKS बनाम SRH: मार्को यानसन ने एक हाथ से पकड़ा ईशान किशन का कैच, देखें वीडियो
क्या है खबर?
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के 17वें मैच में पंजाब किंग्स (PBKS) ने सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को 6 विकेट से हराकर अपनी तीसरी जीत दर्ज की। SRH ने पहले खेलते हुए 219/6 का स्कोर बनाया। जवाब में PBKS ने 4 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। SRH की पारी के दौरान मार्को यानसन ने सीमा रेखा पर एक हाथ से कैच पकड़कर मौजूद दर्शकों को रोमांचित किया। इस कैच का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
कैच
यानसन ने कैसे पकड़ा कैच?
SRH की पारी के दौरान अर्शदीप सिंह द्वारा फेंके गए 14वें ओवर की आखिरी गेंद पर ईशान ने काउ कॉर्नर की तरफ बड़ा शॉट खेला था। उस समय लग रहा थाक गेंद आसानी से सीमा रेखा के पार चली जाएगी, लेकिन डीप मिड-विकेट पर खड़े यानसन ने अपनी दाहिनी ओर दौड़ लगाकर सीमा रेखा से ठीक पहले गेंद को अपने दाहिने हाथ में लपक लिया। इस कैच को देखकर दर्शकों के साथ खुद ईशान भी हैरान रह गए।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखें यानसन का शानदार कैच
He made that catch look easy 😏
— IndianPremierLeague (@IPL) April 11, 2026
🎥 Marco Jansen with a bit of magic in the deep 🪄🫴
Updates ▶️ https://t.co/DUNkQi9YaV#TATAIPL | #KhelBindaas | #PBKSvSRH | @PunjabKingsIPL pic.twitter.com/lU5vVVw15y