LOADING...
PBKS बनाम GT: विजय वैशाक ने किया अपना दूसरा सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन, जानिए आंकड़े
विजय वैशाक ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट अपने नाम किए

PBKS बनाम GT: विजय वैशाक ने किया अपना दूसरा सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन, जानिए आंकड़े

Mar 31, 2026
09:42 pm

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के चौथे मुकाबले में पंजाब किंग्स (PBKS) के गेंदबाज विजय वैशाक ने गुजरात टाइटंस (GT) के खिलाफ शानदार गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट अपने नाम किए। यह उनका IPL में दूसरा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा है। उनकी गेंदबाजी के कारण ही GT की टीम मैच में उम्मीद के मुताबित स्कोर नहीं बना सकी और पूरे ओवर खेलकर 6 विकेट के नुकसान पर 162 रन तक ही पहुंची। आइए वैशाक की गेंदबाजी और आंकड़े जानते हैं।

गेंदबाजी

कैसी रही वैशाक की गेंदबाजी?

वैशाक ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी GT को 119 रन के कुल स्कोर पर ग्लेन फिलिप्स (25) के रूप में तीसरा झटका देते हुए मैच में अपने विकेटों का खाता खोला। इसके बाद भी उन्होंने शानदार गेंदबाजी जारी रखते हुए वाशिंगटन सुदर (18) और शाहरुख खान (4) को अपनी चतुराई भरी गेंदबाजी में उलझाते हुए पवेलियन की राह दिखाई। वैशाक ने 4 ओवर में 34 रन खर्च कर ये सफलताएं अर्जित की।

करियर

कैसा रहा है वैशाक का IPL करियर?

वैशाक ने साल 2023 में दिल्ली कैपिटल्स (DC) के खिलाफ अपने IPL करियर का आगाज किया था। वह अब तक 17 मैच खेल पाए और इसमें 30.50 की औसत और 10.25 की इकॉनमी के साथ 20 विकेट चटकाने में सफल रहे हैं। उन्होंने दूसरी बार 3 विकेट अपने नाम किए हैं। इससे पहले उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 3/20 विकेट का था। इसी तरह वह 4 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए 17 रन बनाने में भी सफल रहे हैं।

Advertisement