Page Loader
श्रीलंका बनाम अफगानिस्तान: पथुम निसांका ने 32 गेंदों में लगाया अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े
पथुम निसांका ने 32 गेंदों में लगाया अर्धशतक (तस्वीर: ट्विटर/@OfficialSLC)

श्रीलंका बनाम अफगानिस्तान: पथुम निसांका ने 32 गेंदों में लगाया अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े

Jun 07, 2023
04:24 pm

क्या है खबर?

श्रीलंका क्रिकेट टीम और अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के बीच खेले गए आखिरी वनडे को श्रीलंका ने 9 विकेट से जीतकर सीरीज 2-1 से अपने नाम की। महिंदा राजपक्षे अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम हम्बनटोटा में खेले गए इस मैच में श्रीलंका के सलामी बल्लेबाज पथुम निसांका ने 32 गेंदों में अर्धशतक लगाया। उन्होंने 34 गेंदों पर 51 रन की पारी खेली। इस दौरान सलामी बल्लेबाज ने 8 चौके और 2 छक्के लगाए। गुलबदीन नायब ने उन्हें LBW आउट किया।

आंकड़े

निसांका ने लगाया वनडे करियर का 7वां अर्धशतक 

निसांका ने करुणारत्ने के साथ पहले विकेट के लिए 61 गेंद में 84 रन जोड़े। यह निसांका के वनडे करियर का 7वां अर्धशतक है। वह 26 मुकाबलों में 847 रन बना चुके हैं। उनकी औसत 33.88 की रही है। निसांका ने सीरीज के 3 मैच की 3 पारियों में 44 की औसत और 88.59 की स्ट्राइक रेट से 132 रन बनाए। पहले वनडे में उन्होंने 59 गेंदों पर 38 और दूसरे वनडे में 56 गेंदों पर 43 रन बनाए थे।