LOADING...
पेरिस पैरालंपिक 2024: भारत ने जीता 26वां पदक, प्रवीण कुमार ने दिलाया स्वर्ण 
प्रवीण ने कमाल का खेल दिखाया

पेरिस पैरालंपिक 2024: भारत ने जीता 26वां पदक, प्रवीण कुमार ने दिलाया स्वर्ण 

Sep 06, 2024
04:47 pm

क्या है खबर?

पेरिस पैरालंपिक 2024 में पुरुषों की ऊंची कूद टी-54 स्पर्धा में प्रवीण कुमार ने स्वर्ण पदक जीत लिया है। अब भारत के पदकों की संख्या 26 हो गई है। प्रवीण ने 2.08 मीटर की कूद से एशियाई रिकॉर्ड भी बना लिया। टी-54 में वो खिलाड़ी हिस्सा लेते हैं, जिनका पैर किसी कारण काटना पड़ा हौ या कृत्रिम पैर के साथ वह खड़े हों जाएं। 26 पदकों में भारत के पास 6 स्वर्ण समेत, 9 रजत और 11 कांस्य पदक है।

तीसरा

ऊंची कूद में स्वर्ण पदक जीतने वाले सिर्फ दूसरे भारतीय 

उत्तर प्रदेश के नोएडा के रहने वाले 21 साल के प्रवीण ऊंची कूद में स्वर्ण पदक जीतने वाले सिर्फ दूसरे भारतीय खिलाड़ी हैं। इससे पहले मरियप्पन थंगवेलु ऐसे खिलाड़ी रहे हैं, जिन्होंने ऊंची कूद में भारत के लिए स्वर्ण पदक जीता है। उन्होंने 2016 के रियो पैरालंपिक खेल में यह कारनाम किया था। यह इस पैरालंपिक खेलों के ऊंची कूद स्पर्धा में भारत का तीसरा पदक है। इससे पहले शरद कुमार ने रजत और थंगवेलु ने कांस्य पदक जीता था।

खिलाड़ी

ऐसा रहा था शरद और मरियप्पन का प्रदर्शन 

32 साल के शरद ने ऊंची कूद T-42 वर्ग के फाइनल मुकाबले में 1.88 मीटर की जंप लगाते हुए पदक अपने नाम किया था। 1.85 मीटर की ऊंचाई के साथ मरियप्पन तीसरे स्थान पर रहे और कांस्य पदक अपने नाम किया था। बता दें कि मरियप्पन लगातार 3 पैरालंपिक खेल में पदक जीतने वाले भारत के पहले खिलाड़ी बने थे। इससे पहले इस खिलाड़ी ने रियो 2016 में स्वर्ण और टोक्यो पैरालांपिक में रजत पदक अपने नाम किया था।

ट्विटर पोस्ट

Twitter Post