Page Loader
पेरिस पैरालंपिक 2024: ऊंची कूद में भारत ने जीते 2 पदक, इन खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन
ऊंची कूद में भारत ने कमाल कर दिया (तस्वीर: एक्स/ @info90582)

पेरिस पैरालंपिक 2024: ऊंची कूद में भारत ने जीते 2 पदक, इन खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

Sep 04, 2024
11:02 am

क्या है खबर?

पेरिस पैरालंपिक 2024 में 3 सितंबर (मंगलवार) को ऊंची कूद T-42 वर्ग में भारत ने रजत पदक और कांस्य पदक अपने नाम किया। भारत के लिए रजत पदक शरद कुमार ने जीता तो वहीं मरियप्पन थंगावेलु के नाम कांस्य पदक आया। इस खेल में अमेरिका के एजरा फ्रेच ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया। उन्होंने 1.94 मीटर की दूरी के साथ एक नया पैरालंपिक रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया।

प्रदर्शन

ऐसा रहा शरद और मरियप्पन का प्रदर्शन

32 साल के शरद ने फाइनल मुकाबले में 1.88 मीटर की ऊंची जंप लगाते हुए पदक अपने नाम किया। दूसरी तरफ 1.85 मीटर की ऊंचाई के साथ मरियप्पन तीसरे स्थान पर रहे और कांस्य पदक अपने नाम किया। बता दें कि मरियप्पन लगातार 3 पैरालंपिक खेल में पदक जीतने वाले भारत के पहले खिलाड़ी बने हैं। इससे पहले इस खिलाड़ी ने रियो पैरलांपिक 2016 में स्वर्ण और टोक्यो पैरालांपिक में रजत पदक अपने नाम किया था।

पदक

शरद को 2 साल की उम्र मे हो गया था पोलियो 

शरद को 2 साल की उम्र में पोलियो हो गया था। मरियप्पन सिर्फ 5 साल के थे, जब एक सड़क दुर्घटना में एक बस उनके ऊपर चढ़ गई थी। इसके बाद उनका दाहिना पैर दिव्यांग हो गया था। बता दें, भारत के पदकों की संख्या 20 हो गई है। पैरालंपिक के इतिहास में भारत का अब तक का अपना सबसे शानदार प्रदर्शन है। पेरिस पैरालंपिक में यह चौथा मौका था जब भारत के 2 खिलाड़ियों ने पोडियम पर जगह बनाई।