Page Loader
पेरिस ओलंपिक 2024: भारतीय खिलाड़ी 8 अगस्त को इन खेलों में लेंगे हिस्सा, समय भी जानिए 
नीरज चोपड़ा से एक और पदक की उम्मीद होगी (तस्वीर: फाइल एक्स/ @WorldAthletics)

पेरिस ओलंपिक 2024: भारतीय खिलाड़ी 8 अगस्त को इन खेलों में लेंगे हिस्सा, समय भी जानिए 

Aug 07, 2024
05:46 pm

क्या है खबर?

पेरिस ओलंपिक 2024 के 12वें दिन भारत के लिए बुरी खबर सामने आई। फाइनल मुकाबले से पहले विनेश फोगाट अयोग्य घोषित हो गईं। उन्हें कोई भी पदक नहीं मिल पाया। अब 8 अगस्त को भारत 3 पदक की उम्मीद करेगा। नीरज चोपड़ा, भारतीय हॉकी टीम और अविनाश साबले अपना-अपना मुकाबले खेलते हुए नजर आएंगे। ये अगर अपने-अपने मुकाबले जीत जाते हैं तो भारत के पदक पक्के होंगे। इस बीच कल होने वाले भारत के मुकबलों के बारे में जानते हैं।

पदक

अविनाश साबले खेलेंगे अपना फाइनल मुकाबला 

पेरिस ओलंपिक 2024 में भारत के अविनाश साबले ने इतिहास रच दिया था। वह 3,000 मीटर स्टीपलचेज के फाइनल में पहुंचने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बने हैं। वह 5वें नंबर पर रहकर फाइनल में पहुंचे थे। अब वह अपना फाइनल मुकाबला 8 अगस्त को रात 1:13 बजे खेलते हुए नजर आएंगे। ऐसे में उनसे पदक की उम्मीद होगी। उनके अलावा दोपहर 12:30 बजे अदिति अशोक और दीक्षा डागर अपना गोल्फ मुकाबला खेलते हुए नजर आएंगी।

हॉकी

भारत कांस्य पदक के लिए खेलेगा अपना मुकाबला 

पेरिस ओलंपिक 2024 में भारतीय हॉकी टीम को सेमीफाइनल मुकाबले में हार गई थी। उन्हें जर्मनी के खिलाफ 3-2 से हार मिली थी। अब टीम स्पेन के खिलाफ अपना कांस्य पदक मुकाबला 8 अगस्त को शाम 5:30 बजे खेलेगी। टीम यह मुकाबला जीतकर लगातार दूसरी बार ओलंपिक में कांस्य पदक अपने नाम करना चाहेगी। इसके अलावा दोपहर 2:05 बजे ज्योति याराजी 100 मीटर रिपेचेज में खेलती हुईं नजर आएंगी।

स्वर्ण

नीरज से स्वर्ण की उम्मीद 

भारतीय स्टार भाला फेंक खिलाड़ी नीरज ने क्वालिफिकेशन में शानदार प्रदर्शन करते हुए पहले ही प्रयास में 89.34 मीटर की दूरी के साथ फाइनल में जगह बनाई थी। उनका मुकाबला रात 11:55 बजे खेला जाएगा। नीरज ने टोक्यो ओलंपिक में भी स्वर्ण पदक अपने नाम किया था। बता दें कि व्यक्तिगत स्पर्धा में अब तक भारत की ओर से नॉर्मन प्रिचर्ड, सुशील कुमार, पीवी सिंधु और मनु भाकर ने 2-2 ओलंपिक पदक जीते हुए हैं।

मीटर

90 मीटर की दूरी पर होगी नीरज की नजर 

अब तक नीरज का सर्वश्रेष्ठ थ्रो 89.94 मीटर का रहा है। उनका यह प्रदर्शन 30 जून, 2022 को स्वीडन में स्टॉकहोम डायमंड लीग में देखने को मिला था। उन्होंने इस थ्रो के साथ ही नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड स्थापित किया था। गौरतलब है कि यह सिर्फ दूसरी बार था जब नीरज ने 89 मीटर का आंकड़ा पार किया था। उस स्पर्धा में उनके शानदार प्रदर्शन ने उन्हें पहला स्थान दिलाया था।