NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / पेरिस ओलंपिक 2024: भारतीय खिलाड़ी 29 जुलाई को इन खेलों में लेंगे हिस्सा, समय भी जानिए 
    अगली खबर
    पेरिस ओलंपिक 2024: भारतीय खिलाड़ी 29 जुलाई को इन खेलों में लेंगे हिस्सा, समय भी जानिए 
    भारतीय हॉकी टीम दूसरे मैच में अर्जेंटीना से भिड़ेगी (तस्वीर: एक्स/@TheHockeyIndia)

    पेरिस ओलंपिक 2024: भारतीय खिलाड़ी 29 जुलाई को इन खेलों में लेंगे हिस्सा, समय भी जानिए 

    लेखन अंकित पसबोला
    Jul 28, 2024
    04:07 pm

    क्या है खबर?

    पेरिस ओलंपिक 2024 का दूसरा दिन भारत के लिए अच्छा रहा। भारत की मनु भाकर ने इतिहास रचते हुए कांस्य पदक पर कब्जा जमाया।

    वह ओलंपिक में पदक जीतने वाली भारत की पहली महिला निशानेबाज बनी हैं।

    इस सफलता के बाद अब 29 जुलाई को निशानेबाजी, बैडमिंटन, हॉकी और तीरंदाजी में भारत के खिलाड़ी अपनी चुनौती पेश करते हुए नजर आएंगे।

    आइए 29 जुलाई को भारतीय खिलाड़ियों के कार्यक्रम पर नजर डालते हैं

    बैडमिंटन 

    दोपहर 12 बजे से शुरू होंगे बैडमिंटन के युगल मुकाबले

    सोमवार को बैडमिंटन में सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी पुरुष युगल मुकाबले में जर्मनी के लैम्सफस मार्क और सेडेल मार्विन की जोड़ी से भिड़ेंगे। यह मैच दोपहर 12 बजे से शुरू होगा।

    इसके बाद दोपहर 12:50 बजे से तनीषा क्रास्टो और अश्विनी पोनप्पा की महिला युगल जोड़ी को जापान की नामी मात्सुयामा और चिहारू शिदा से भिड़ना है। इस मैच में समय बदला जा सकता है।

    जानकारी

    जर्मनी के शटलर से भिड़ेंगे सेन 

    पुरुषों के एकल मुकाबले में भारत के लक्ष्य सेन बेल्जियम के जूलियन कैरैगी से भिड़ेंगे। यह मैच शाम 5;30 बजे से खेला जाएगा। बता दें कि सेन ने अपने पहले मैच में ग्वाटेमल के कॉर्डन केविन को सीधे गेम में हराया था।

    निशानेबाजी 

    पदक के लिए चुनौती पेश करेगी रमिता 

    निशानेबाजी में 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम में भारत की 2 टीमें हिस्सा लेंगी। मनू भाकर और सरबजोत सिंह पहली टीम में और रिदम सांगवान और अर्जुन सिंह चीमा दूसरी टीम के रूप में इस उतरेंगी। ये स्पर्धा भारतीय समयानुसार 12:45 बजे से शुरू होंगी।

    इसके बाद 1 बजे से पृथ्वीराज तोंडईमान ट्रैप मैन स्पर्धा में क्वालिफिकेशन में खेलते दिखेंगे।

    रमिता जिंदल 1 बजे से ही 10 मीटर एयर राइफल फाइनल में पदक के लिए चुनौती पेश करेगी।

    अन्य खेल 

    हॉकी और तीरंदाजी के भी होंगे मुकाबले

    शाम 4:15 बजे से भारतीय पुरुष हॉकी टीम अर्जेंटीना के खिलाफ मुकाबला करेगी। बता दें कि अपने पहले मैच में भारतीय टीम ने रोचक मुकाबले में न्यूजीलैंड को 3-2 से हराया था।

    इसके बाद तीरंदाजी में पुरुषों की टीम क्वार्टरफाइनल में भिड़ेगी। भारत से धीरज बोम्मादेवरा, प्रवीण जाधव और तरुणदीप रॉय टीम में चुनौती पेश करेंगे।

    शाम 5:45 से तीरंदाजी का यह मैच शुरू होना है।

    जानकारी

    रात 11:30 बजे होगा टेबल टेनिस का मुकाबला

    रात 11:30 बजे टेबल टेनिस में महिला एकल में भारत की श्रीजा अकुला का सामना जेंग जियान से होगा। इन खेलों में अकुला ने अपने पहले मैच में स्वीडन की क्रिस्टीना कालबर्ग को सीधे गेमों में 11-4, 11-9, 11-7, 11-8 से हराया था।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    निशानेबाजी
    ओलंपिक
    पेरिस ओलंपिक 2024
    भारतीय हॉकी टीम

    ताज़ा खबरें

    इंग्लैंड बनाम वेस्टइंडीज: जो रूट ने जड़ा 18वां वनडे शतक, बने सर्वाधिक रन वाले इंग्लिश बल्लेबाज इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    JSW MG को बिक्री में मिली 40 फीसदी की बढ़त, अब तक की सर्वाधिक  MG मोटर्स
    IPL 2025: क्वालीफायर-2 में बारिश ने डाला खलल, मैच धुला तो किसे मिलेगा फाइनल का टिकट? IPL 2025
    ऋतिक रोशन-कियारा आडवाणी समेत फिल्मों में आ रहीं इन 5 नई जोड़ियाें पर सबकी नजर तृप्ति डिमरी

    निशानेबाजी

    #SportsHeroesOfIndia: निशाना लगाकर आम तोड़ने से लेकर विश्व की नंबर एक तीरंदाज बनने का सफर दीपिका कुमारी
    तीरंदाजी विश्व कप: दीपिका कुमारी और अतानू दास की जोड़ी ने जीता मिक्स्ड इवेंट का स्वर्ण खेलकूद
    टोक्यो ओलंपिक: पिस्टल में आई तकनीकी खराबी के कारण मनु ने गंवाया क्वालिफिकेशन का मौका ओलंपिक
    पैरालंपिक 2020: भारत भेजेगा अपना सबसे बड़ा दल, जानें इससे जुड़ी अहम बातें एथलेटिक्स

    ओलंपिक

    पेरिस ओलंपिक 2024 में कुल 32 खेलों में हिस्सा लेंगे खिलाड़ी, जानिए दिलचस्प बातें पेरिस ओलंपिक 2024
    टोक्यो ओलंपिक में भारत ने जीते थे कुल 7 पदक, जानिए कैसा रहा था प्रदर्शन टोक्यो ओलंपिक
    ओलंपिक के इतिहास में इन भारतीय खिलाड़ियों ने जीते हैं एक से अधिक पदक पेरिस ओलंपिक 2024
    ओलंपिक के कुछ दिलचस्प रिकार्ड्स जो शायद कभी नहीं टूट पाएंगे पेरिस ओलंपिक 2024

    पेरिस ओलंपिक 2024

    ओलंपिक के इतिहास में भारत ने जीते हैं कुल 35 पदक, जानिए सभी विजेताओं की सूची ओलंपिक
    पेरिस ओलंपिक की सुरक्षा में पहली बार शामिल होगा भारत का K9 डॉग स्क्वॉयड CRPF
    ओलंपिक के इतिहास में किन भारतीय पहलवानों ने जीते हैं पदक? कुश्ती
    पेरिस ओलंपिक से पहले सामने आई मंगोलिया की यूनिफार्म, दुनियाभर में हो रही खूब सराहना पेरिस

    भारतीय हॉकी टीम

    हॉकी विश्व कप: भारत 48 साल से नहीं जीत पाया खिताब, जानिए कौन कब बना चैंपियन हरमनप्रीत सिंह
    हॉकी विश्व कप 2023: भारत में होने जा रहे इस टूर्नामेंट से जुड़ी हर अहम जानकारी हॉकी विश्व कप
    हॉकी विश्व कप में अब तक कैसा रहा है भारतीय टीम का प्रदर्शन? जानिए आंकड़े हॉकी विश्व कप
    हॉकी विश्व कप: भारत बना चैंपियन तो हर खिलाड़ी को मिलेंगे एक करोड़ रूपये- उड़ीसा सरकार नवीन पटनायक
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025