NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / पेरिस ओलंपिक 2024: कांस्य जीतने वाली मनु भाकर ये पदक भी कर चुकी हैं अपने नाम 
    अगली खबर
    पेरिस ओलंपिक 2024: कांस्य जीतने वाली मनु भाकर ये पदक भी कर चुकी हैं अपने नाम 
    मनु भाकर ने कांस्य पदक जीता है (तस्वीर: एक्स/@realmanubhaker)

    पेरिस ओलंपिक 2024: कांस्य जीतने वाली मनु भाकर ये पदक भी कर चुकी हैं अपने नाम 

    लेखन आदर्श कुमार
    Jul 28, 2024
    08:02 pm

    क्या है खबर?

    पेरिस ओलंपिक 2024 में भारतीय महिला निशानेबाज मनु भाकर ने इतिहास रच दिया है। वह निशानेबाजी में पदक जीतने वाली पहली महिला भारतीय खिलाड़ी बनी हैं।

    10 मीटर एयर पिस्टल के फाइनल में वह 221.7 का स्कोर बनाकर पदक जीतने में सफल रहीं। भारत को साल 2012 के बाद पहली बार निशानेबाजी में पदक मिला है।

    इससे पहले भी मनु अपने शानदार खेल से देश का नाम रौशन कर चुकी हैं।

    आइए उनके जीते हुए पदकों पर नजर डालते हैं।

    विश्व कप 

    विश्व कप में 11 पदक जीत चुकी हैं मनु 

    इंटरनेशनल शूटिंग स्पोर्ट्स फेडरेशन (ISSF) विश्व कप में मनु के नाम 11 पदक हैं। उनके पदक 10 मीटर एयर पिस्टल में आए हैं।

    उन्होंने साल 2018 में एकल और मिश्रित मुकाबलों में स्वर्ण पदक जीता था। साल 2019 में उन्होंने 6 स्वर्ण पदक जीते थे।

    ये पदक एकल और मिश्रित मुकाबलों में आए थे। 2021 में भी इस खिलाड़ी ने मिश्रित मुकाबले में 1 स्वर्ण पदक अपने नाम किया था।

    उन्होंने उस साल 2 रजत पदक अपने नाम किया था।

    राष्ट्रमंडल

    2018 के राष्ट्रमंडल खेलों में जीत चुकी हैं स्वर्ण पदक 

    साल 2018 के राष्ट्रमंडल खेल में मनु ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया था। उन्होंने 10 मीटर के एयर पिस्टल स्पर्धा ने यह पदक जीता था।

    भारत की ही हीना सिद्धू ने उस खेल में रजत पदक अपने नाम किया था।

    वह 2018 के युवा ओलंपिक खेलों में भी स्वर्ण पदक जीत चुकी हैं। वह इस उपलब्धि को हासिल करने वाली पहली भारतीय निशानेबाज बनी थी। इसके अलावा उन्होंने मिश्रित मुकाबलों में रजत पदक अपने नाम किया था।

    पदक

    मनु ये पदक भी कर चुकी हैं अपने नाम 

    मनु विश्व चैंपियनशिप में 1 स्वर्ण, जूनियर विश्व चैंपियनशिप में 4 स्वर्ण और 1 कांस्य पदक, एशियन शूटिंग चैंपियनशिप में 2 स्वर्ण और एशियन एयरगन चैंपियनशिप में 2 स्वर्ण पदक अपने नाम कर चुकी हैं।

    टोक्यो ओलंपिक में भी मनु से उम्मीदें थीं, लेकिन क्वालिफाइंग राउंड से वह बाहर हो गईं थी। मैच में उनकी पिस्टल में खराबी आई, जिसका नुकसान उन्हें उठाना पड़ा।

    उनको 55 मिनट में 44 शॉट लेने थे। 20 मिनट तक वे निशाना नहीं लगा पाईं।

    ओलंपिक

    निशानेबाजी में भारत के ये खिलाड़ी जीत चुके हैं पदक 

    भारत ने निशानेबाजी में इससे पहले कुल 4 ओलंपिक पदक जीते थे, जिसमें 1 स्वर्ण, 1 कांस्य और 2 रजत पदक शामिल थे।

    साल 2008 में स्वर्ण पदक किसी और ने नहीं बल्कि दिग्गज अभिनव बिंद्रा ने जीता था।

    अभिनव व्‍यक्तिगत स्‍वर्ण पदक जीतने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी भी बने थे। राज्यवर्धन सिंह (2004 में रजत), गगन नारंग (2012 में कांस्य) और विजय कुमार (2012 में रजत) निशानेबाजी में ओलंपिक पदक जीतने वाले अन्य भारतीय खिलाड़ी हैं।

    जीवन परिचय

    कौन हैं मनु भाकर?

    मनु हरियाणा के झज्जर की रहने वालीं हैं। उनके पिता रामकिशन उन्हें बॉक्सर बनाना चाहते थे। इसलिए बचपन में वह बॉक्सिंग करने लगीं।

    एक दिन अभ्यास के दौरान मनु को आंख में चोट लग गई। इसके बाद उन्होंने बॉक्सिंग छोड़ दिया। उन्होंने अपने स्कूल में निशानेबाजी शुरू की थी।

    साल 2016 में उन्हें उनके कोच जसपाल राणा का साथ मिला जो अभी भी उनके कोच हैं। उनकी मां डॉ. सुमेधा ने उनके लिए स्कूल की नौकरी छोड़ दी थी।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    मनु भाकर
    पेरिस ओलंपिक 2024
    टोक्यो ओलंपिक

    ताज़ा खबरें

    जीमेल में अब स्मार्ट रिप्लाई होंगे और भी बेहतर, गूगल ने जोड़ा नया AI फीचर जीमेल
    I/O 2025: गूगल ने जेमिनी में जोड़ा AI असिस्टेंट, अब लाइव पहचान कर सुधारेगा गलतियां गूगल
    IPL 2025: वैभव सूर्यवंशी ने लगाया अर्धशतक, बने हमारे 'प्लेयर ऑफ द डे' वैभव सूर्यवंशी
    IPL 2025: RR ने CSK को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025

    मनु भाकर

    #NewsBytesExclusive: ओलंपिक की तैयारियों को लेकर युवा शूटिंग स्टार मनु भाकर ने क्या कहा? ओलंपिक
    मुख्य खेल अवार्ड्स के लिए नेशनल राइफल्स एसोसिएशन ने फाइनल किए अपने नाम अर्जुन पुरस्कार
    टोक्यो ओलंपिक: मनु भाकर की पिस्टल में क्या खराबी थी और दूसरी बंदूक क्यों नहीं ली? ओलंपिक
    मनु भाकर ने जीता शूटिंग विश्व कप में कांस्य पदक, अच्छी नहीं रही थी शुरुआत निशानेबाजी

    पेरिस ओलंपिक 2024

    पेरिस ओलंपिक की सुरक्षा में पहली बार शामिल होगा भारत का K9 डॉग स्क्वॉयड CRPF
    ओलंपिक के इतिहास में किन भारतीय पहलवानों ने जीते हैं पदक? कुश्ती
    पेरिस ओलंपिक से पहले सामने आई मंगोलिया की यूनिफार्म, दुनियाभर में हो रही खूब सराहना पेरिस
    पेरिस ओलंपिक के किन खेलों में कितने भारतीय खिलाड़ी ले रहे हिस्सा? नीरज चोपड़ा

    टोक्यो ओलंपिक

    टोक्यो ओलंपिक: कुश्ती के फाइनल में हारे रवि दहिया, रजत पदक मिला कुश्ती
    टोक्यो ओलंपिक: कांस्य पदक से चूके दीपक पुनिया, नजदीकी मुकाबले में हारे कुश्ती
    टोक्यो ओलंपिक: भारत के खाते में आए दो पदक, ऐसा रहा आज का दिन भारतीय हॉकी टीम
    टोक्यो ओलंपिक: ग्रेट ब्रिटेन से हारकर टूटा भारतीय महिला हॉकी टीम का कांस्य जीतने का सपना हॉकी समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025