LOADING...
पाकिस्तानी क्रिकेटर मोहम्मद नवाज ड्रग टेस्ट में हुए फेल, PCB ने जांच की शुरू
ड्रग टेस्ट में फेल हुए नवाज (तस्वीर: एक्स/@ICC)

पाकिस्तानी क्रिकेटर मोहम्मद नवाज ड्रग टेस्ट में हुए फेल, PCB ने जांच की शुरू

Apr 22, 2026
05:37 pm

क्या है खबर?

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर मोहम्मद नवाज के लिए मुश्किलें बढ़ गई हैं। खबरों के मुताबिक, वह ड्रग टेस्ट में फेल हो गए हैं। टी-20 विश्व कप 2026 में उनका टेस्ट किया गया था, जिसमें वह 'रिक्रिएशनल ड्रग्स' (नशे के लिए इस्तेमाल होने वाले पदार्थ) के सेवन का दोषी पाए गए हैं। ऐसे में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है। आइए इस खबर पर एक नजर डालते हैं।

रिपोर्ट 

ICC की एंटी-डोपिंग प्रक्रिया के दायरे में हैं नवाज

नवाज अब ICC की एंटी-डोपिंग प्रक्रिया के दायरे में हैं। PCB के एक प्रवक्ता ने क्रिकइंफो को बताया, "इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने PCB को इस मामले के बारे में सूचित किया है, और PCB ने जरूरी प्रक्रिया शुरू कर दी है।" पाकिस्तानी टीम का पिछले कुछ समय में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में खराब प्रदर्शन रहा है और इस खबर के बाद से टीम की छवि और खराब हुई है।

विश्व कप 

टी-20 विश्व कप में सभी मैचों में खेले थे नवाज 

टी-20 विश्व कप 2026 में नवाज ने 7 मैच खेले थे, जिसमें बल्लेबाजी में उन्होंने कुल 15 रन बनाए थे। दूसरी तरफ गेंदबाजी में उन्होंने 7 विकेट लिए थे। उन्होंने पाकिस्तान की ओर से 98 टी-20 अंतरराष्ट्रीय में 133.38 की स्ट्राइक रेट से 911 रन बनाए हैं और गेंदबाजी में 101 विकेट लिए हैं। इसके अलावा उन्होंने 6 टेस्ट और 44 वनडे में भी पाकिस्तान का प्रतिनिधित्व किया है।

Advertisement