Loading...
पाकिस्तान बनाम श्रीलंका: पहला टेस्ट मैच हुआ ड्रॉ, मैच में बने ये रिकॉर्ड्स 
पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच पहला टेस्ट मैच ड्रॉ रहा (फाइल तस्वीर)

पाकिस्तान बनाम श्रीलंका: पहला टेस्ट मैच हुआ ड्रॉ, मैच में बने ये रिकॉर्ड्स 

Nov 13, 2026
05:51 pm

क्या है खबर?

पाकिस्तान क्रिकेट टीम और श्रीलंका क्रिकेट टीम के बीच रावलपिंडी में खेला गया पहला टेस्ट मुकाबला ड्रॉ रहा। पाकिस्तान ने पहली पारी 434/9 के स्कोर पर घोषित की थी। इसके जवाब में श्रीलंका ने 446 रन बनाकर 12 रन की बढ़त हासिल की। पाकिस्तान ने दूसरी पारी में 5वें दिन 8 विकेट के नुकसान पर 284 रन बनाए। इसके बाद दोनों टीमों के बीच मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हो गया। आइए, एक नजर डालते हैं मैच में बने रिकॉर्ड्स पर।

लेखा-जोखा

मैच का लेखा-जोखा 

पाकिस्तान की पहली पारी में तैय्यब आरिफ (57 रन), मोहम्मद ताहा (51 रन), कप्तान बाबर आजम (50 रन) और आरफात मिन्हास (52 रन) ने अर्धशतकीय पारियां खेलीं।

वहीं, सऊद शकील 93 रन बनाकर शतक से चूक गए।

इसके जवाब में श्रीलंका के लिए कुसल मेंडिस (119 रन) और धनंजय डी सिल्वा (167 रन) ने शानदार शतक लगाए।

साकिब खान ने डेब्यू टेस्ट में 7 विकेट चटकाए। पाकिस्तान की दूसरी पारी में शकील ने सर्वाधिक 97 रन बनाए।

शतक

मेंडिस ने पाकिस्तान के खिलाफ लगाया अपना पहला टेस्ट शतक

मेंडिस ने श्रीलंका की पहली पारी में 202 गेंदों का सामना किया और 119 रन बनाए। उनके बल्ले से 10 चौके और 4 छक्के निकले। उनकी स्ट्राइक रेट 58.91 की रही।

ये उनके टेस्ट करियर का 11वां शतक रहा। पाकिस्तान के खिलाफ इस खिलाड़ी ने टेस्ट प्रारूप में अपना पहला ही शतक लगाया।

उन्होंने अब तक 76 मुकाबले खेले हैं और इसकी 140 पारियों में 36.97 की औसत से 4,955 रन बनाए हैं।

ADVERTISEMENT

पारी

धनंजय ने टेस्ट करियर का 14वां शतक लगाया 

धनंजय ने श्रीलंका की पहली पारी में 246 गेंदों का सामना किया और 167 रन बनाए। उनके बल्ले से 20 चौके निकले। उनकी स्ट्राइक रेट 67.89 की रही।

ये उनके टेस्ट करियर का 14वां शतक रहा। पाकिस्तान के खिलाफ इस खिलाड़ी ने अपना चौथा शतक लगाया।

इस टीम के खिलाफ उन्होंने 7 टेस्ट की 12 पारियों में 68 की औसत से 748 रन बनाए हैं। उनके बल्ले से 2 अर्धशतक भी निकले हैं।

ADVERTISEMENT

विकेट

डेब्यू टेस्ट में साकिब ने किया ऐसे कमाल 

दूसरे दिन साकिब ने लाहिरू उदारा और दिनेश चांदीमल को आउट कर श्रीलंका का स्कोर 65/3 कर दिया था।

हालांकि, धनंजय और मेंडिस ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए अगले दिन टीम को 400 रन के पार पहुंचाया।

चौथे दिन सुबह साकिब ने श्रीलंका के मध्यक्रम को झकझोर दिया। टीम ने 404/4 से आगे खेलते हुए केवल 42 रन जोड़कर अपने 6 विकेट गंवा दिए।

साकिब ने 34 ओवर में 130 रन देकर 7 विकेट लिए।

दूसरे

ऐसा करने वाले पाकिस्तान के सिर्फ दूसरे तेज गेंदबाज बने साकिब 

साकिब टेस्ट डेब्यू में 7 विकेट लेने वाले पाकिस्तान के दूसरे तेज गेंदबाज बने हैं। उन्होंने इस उपलब्धि के साथ मोहम्मद जाहिद के रिकॉर्ड की बराबरी की।

जाहिद ने नवंबर 1996 में रावलपिंडी में न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ अपने पहले टेस्ट मैच में 66 रन देकर 7 विकेट हासिल किए थे।

अब साकिब ने भी श्रीलंका के खिलाफ रावलपिंडी टेस्ट में 7 विकेट लेकर इस खास सूची में अपना नाम दर्ज करा लिया है।

ADVERTISEMENT