LOADING...
टी-20 विश्व कप 2026: पाकिस्तान के उस्मान तारिक ने नामीबिया के खिलाफ लिया 4 विकेट
उस्मान तारिक ने घातक गेंदबाजी की (फाइल तस्वीर)

टी-20 विश्व कप 2026: पाकिस्तान के उस्मान तारिक ने नामीबिया के खिलाफ लिया 4 विकेट

Feb 18, 2026
06:55 pm

क्या है खबर?

टी-20 विश्व कप 2026 के 35वें मुकाबले में पाकिस्तान क्रिकेट टीम के स्पिन गेंदबाज उस्मान तारिक ने 4 विकेट हॉल अपने नाम किया। टी-20 विश्व कप में इस खिलाड़ी ने पहली बार खेलते हुए ये कारनामा किया। टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में उन्होंने दूसरी बार और नामीबिया के खिलाफ पहली बार 4 विकेट हॉल लिया। उनकी शानदार गेंदबाजी के कारण पाकिस्तान को मैच में 102 रन से जीत मिली। टीम सुपर-8 में अपनी जगह बनाने में सफल रही।

गेंदबाजी

ऐसी रही उस्मान की गेंदबाजी 

उस्मान ने मैच में 3.3 ओवर गेंदबाजी की और 1 मेडन के साथ सिर्फ 16 रन देकर 4 विकेट चटकाए। उनकी इकॉनमी रेट 4.60 की रही। इस खिलाड़ी ने जेजे स्मिट (9), रूबेन ट्रम्पेलमैन (0), विलेम मायरबर्ग (8) और बर्नार्ड शोल्ट्ज (1) को अपना शिकार बनाया। उनकी घातक गेंदबाजी के ही कारण नामीबिया की पूरी टीम सिर्फ 97 रन पर ऑलआउट हो गई। नामीबिया के खिलाफ अपने पहले मैच में ही उस्मान ने 4 विकेट हॉल ले लिया।

विश्व कप 

टी-20 विश्व कप में ऐसा रहा है उस्मान का प्रदर्शन 

टी-20 विश्व कप में इस खिलाड़ी ने 3 मुकाबले खेले हैं और इसकी 3 पारियों में 8.37 की उम्दा औसत के साथ 8 विकेट लेने में सफल रहे हैं। इस दौरान उनकी इकॉनमी रेट 5.82 की रही है। अब तक इस खिलाड़ी ने 6 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले हैं और इसकी 6 पारियों में 7.93 की औसत से 16 विकेट लेने में सफल रहे हैं। उन्होंने 2 बार 4 विकेट हॉल लिया है। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 4/16 का रहा है।

Advertisement

तीसरा

टी-20 विश्व कप में पाकिस्तान के लिए तीसरा सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन 

उस्मान ने पाकिस्तान के लिए टी-20 विश्व कप के इतिहास का तीसरा सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन दर्ज किया है। इस सूची में दूसरे स्थान पर शाहिद अफरीदी हैं, जिन्होंने 2009 टी-20 विश्व कप में नीदरलैंड के खिलाफ 4 ओवर में 11 रन देकर 4 विकेट लिए थे। वहीं, पहले नंबर पर उमर गुल का नाम है, जिन्होंने उसी साल न्यूजीलैंड के खिलाफ सिर्फ 3 ओवर में 6 रन देकर 5 विकेट झटके थे।

Advertisement

जीत

ऐसे मिली पाकिस्तान को जीत 

सलामी बल्लेबाज साहिबजादा फरहान ने शतक (100*) लगाया। उनके आलावा कप्तान आघा सलमान (38) और शादाब खान (36*) ने उपयोगी पारियां खेलते हुए टीम को अच्छे स्कोर तक पहुंचाया। जवाब में नामीबिया को जान फ्राइलिंक (9) और लौरेन स्टीनकैंप (23) की सलामी जोड़ी अच्छी शुरुआत नहीं दिला सकी। इसके बाद भी पाकिस्तानी स्पिनरों के सामने नामीबिया के बल्लेबाज निरंतर आउट होते चले गए और टीम लक्ष्य से दूर रह गई। पाकिस्तान से उस्मान ने सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए।

Advertisement