Page Loader
पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश: शाकिब अल हसन ने लगाया वनडे करियर 54वां अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े
शाकिब अल हसन ने लगाया अर्धशतक (तस्वीर: X/@ICC)

पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश: शाकिब अल हसन ने लगाया वनडे करियर 54वां अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े

Sep 06, 2023
05:56 pm

क्या है खबर?

एशिया कप 2023 में सुपर-4 के पहले मुकाबले में बांग्लादेश क्रिकेट टीम के कप्तान शाकिब अल हसन ने पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खिलाफ अर्धशतक लगाया। उन्होंने 57 गेंदों पर 7 चौकों की मदद से 53 रन बनाए। इस दौरान उनकी स्ट्राइक रेट 92.98 की रही। फहीम अशरफ ने उन्हें फखर जमान के हाथों कैच आउट कराया। यह शाकिब के वनडे करियर का 54वां और पाकिस्तान के खिलाफ 5वां अर्धशतक है। इसके अलावा उन्होंने वनडे में 9 शतक भी लगाए हैं।

प्रदर्शन

वनडे में तीसरे सर्वाधिक रन बनाने वाले बांग्लादेशी क्रिकेटर हैं शाकिब

शाकिब बांग्लादेश की ओर से वनडे में तीसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। उन्होंने 238 वनडे की 225 पारियों में 7,301 रन बनाए हैं। इस दौरान उनकी औसत 37.63 की और स्ट्राइक रेट 82.77 की रही है। वनडे में उनका सर्वाधिक स्कोर नाबाद 134 रन है। इसके अलावा शाकिब ने अब तक वनडे की 231 पारियों में 29.03 की औसत और 4.43 की इकॉनमी से 307 विकेट भी चटकाए हैं। 5/29 उनका सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन है।

प्रदर्शन

एशिया कप 2023 में अब तक शाकिब का प्रदर्शन

एशिया कप 2023 के अपने पहले मुकाबले में बांग्लादेश को श्रीलंका क्रिकेट टीम के हाथों 5 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। इस मुकाबले में शाकिब ने 5 रन बनाए थे। साथ ही 10 ओवर में 29 रन देकर 2 विकेट झटके थे। टूर्नामेंट के अपने दूसरे मैच में बांग्लादेश के कप्तान ने अफगानिस्तान के खिलाफ 18 गेंदों पर नाबाद 32 रन की पारी खेली थी। इसके अलावा उन्हें 8 ओवर में कोई सफलता नहीं मिली थी।