Page Loader
पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश: मुश्फिकुर रहीम ने लगाया वनडे करियर 46वां अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े
मुश्फिकुर रहीम ने लगाया अर्धशतक (तस्वीर: X/@BCBtigers)

पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश: मुश्फिकुर रहीम ने लगाया वनडे करियर 46वां अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े

Sep 06, 2023
06:46 pm

क्या है खबर?

बांग्लादेश क्रिकेट टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज मुश्फिकुर रहीम ने एशिया कप 2023 में सुपर-4 के पहले मुकाबले में पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खिलाफ अर्धशतक जड़ा। उन्होंने 87 गेंदों पर 73.56 की स्ट्राइक रेट से 64 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से 5 चौके भी निकले। हारिस रऊफ ने उन्हें पवेलियन की राह दिखाई। यह रहीम के वनडे करियर का 46वां अर्धशतक है। इसके अलावा इस प्रारूप में उन्होंने 9 शतक भी लगाए हैं।

प्रदर्शन

वनडे में रहीम दूसरे सर्वाधिक रन बनाने वाले बांग्लादेशी

रहीम बांग्लादेश की ओर से वनडे में दूसरे सबसे ज्यादा रन (7,359) बनाने वाले बल्लेबाज हैं। रहीम और शाकिब अल हसन के बीच 5वें विकेट के लिए 100 रनों की साझेदारी हुई। दोनों के बीच वनडे में 5वें विकेट या उससे नीचे के लिए यह 5वीं बार शतकीय साझेदारी है। इस सूची में शीर्ष पर महेंद्र सिंह धोनी और सुरेश रैना हैं। दोनों के बीच वनडे में 5वें विकेट या उससे नीचे के लिए 6 बार शतकीय साझेदारी हुई है।

प्रदर्शन

पाकिस्तान के खिलाफ शानदार है रहीम का प्रदर्शन

रहीम ने 2014 से वनडे में पाकिस्तान के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ पिछली 7 पारियों में 4 अर्धशतक और 1 शतक लगाया है। इस दौरान एक बार वह 99 पर आउट हुए। पाकिस्तान के खिलाफ रहीम की 7 वनडे पारियां इस प्रकार हैं- 51*, 106, 65 , 49*, 99, 16 और 64 रहीम ने पाकिस्तान के खिलाफ 15 वनडे में 38.92 की औसत से 506 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 1 शतक लगाया है।