LOADING...
पाकिस्तान बनाम ऑस्ट्रेलिया: सैम अयूब और बाबर आजम ने तीसरे टी-20 में जड़े अर्धशतक, जानिए आंकड़े
सैम अयूब और बाबर आजम ने तीसरे टी-20 अंतरराष्ट्रीय में खेली अर्धशतकीय पारियां

पाकिस्तान बनाम ऑस्ट्रेलिया: सैम अयूब और बाबर आजम ने तीसरे टी-20 में जड़े अर्धशतक, जानिए आंकड़े

Feb 01, 2026
06:41 pm

क्या है खबर?

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज सैम अयूब और मध्य क्रम बल्लेबाज बाबर आजम ने ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के खिलाफ तीसरे टी-20 अंतरराष्ट्रीय में शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। अयूब के बल्ले से 56 रन और बाबर के बल्ले से 50* रन निकले। अयूब ने टी-20 करियर का छठा और कंगारू टीम के खिलाफ पहला ही अर्धशतक रहा। इसी तरह यह बाबर के टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर का 39वां अर्धशतक रहा। आइए दोनों की पारी और आंकड़े जानते हैं।

बल्लेबाजी

ऐसी रही दोनों खिलाड़ियों की पारी और साझेदारी

अयूब ने 37 गेंदों में 56 रन बनाए। उनके बल्ले से 6 चौके और 2 छक्के निकले। उनकी स्ट्राइक रेट 151.35 की रही। उन्होंने 30 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। बाबर ने 36 गेंदों में 50 रन बनाए। उनके बल्ले से 3 चौके और 1 छक्का निकला। उनकी स्ट्राइक 138.89 की रही। दोनों के बीच 45 गेंदों में 69 रन की साझेदारी हुई। अयूब के आउट होने के बाद बाबर ने शादाब खान (46) के साथ 57 रन जोड़े।

रिकॉर्ड

बाबर बने टी-20 अंतरराष्ट्रीय में सर्वाधिक अर्धशतक जड़ने वाले बल्लेबाज

इस अर्धशकीय पारी के साथ बाबर ने बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। वह अब टी-20 अंतरराष्ट्रीय में सर्वाधिक अर्धशतक जड़ने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने इस मामले में पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली (38) को पीछे छोड़ दिया है। इस सूची में रोहित शर्मा (32) तीसरे, मोहम्मद रिजवान (30) चौथे, ऑस्ट्रेलिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर और इंग्लैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर (28-28) 5वें नंबर पर हैं।

Advertisement

आंकड़े

ऐसा रहा है अयूब का टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर

अयूब ने अपना पहला टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबला साल 2023 में अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के खिलाफ खेला था। उन्होंने अब तक 61 मुकाबले खेले हैं और इसकी 59 पारियों में 21.93 की औसत से 1,228 रन बनाए हैं। इस दौरान उनकी स्ट्राइक रेट 135.84 की रही है। उनके बल्ले से 6 अर्धशतक निकले हैं और उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 98 रन रहा है। वह अब तक 128 चौके और 55 छक्के भी अपने नाम कर चुके हैं।

Advertisement

करियर

कैसा रहा है बाबर का टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर?

बाबर ने अपना पहला टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबला साल 2016 में इंग्लैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ खेला था। उन्होंने अब तक खेले 139 मैच की 132 पारियों में 18 बार नाबाद रहते हुए 4,505 रन बनाए हैं। उनकी औसत 39.51 की रही है और उन्होंने 128.38 की स्ट्राइक रेट से अपने टी-20 करियर में बल्लेबाजी की है। उनके बल्ले से 3 शतक और 39 अर्धशतक निकले हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 122 रन रहा है।

Advertisement