'धुरंधर 2' की आंधी से डगमगा जाएगी अक्षय कुमार की 'भूत बंगला'? इस बदलाव की संभावना
क्या है खबर?
रणवीर सिंह की हालिया रिलीज फिल्म 'धुरंधर 2' ने बॉक्स ऑफिस पर गदर मचा रखा है। पेड प्रिव्यू और पहले दिन की कमाई के साथ इसने 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करके इतिहास रच दिया है। इसकी ज़बरदस्त सफलता ने अक्षय कुमार की आगामी फिल्म 'भूत बंगला' के लिए बड़ा संकट खड़ा कर दिया है। खबरों की मानें, तो प्रदर्शकों ने अभिनेता को सुझाव दिया है कि वह अपनी आगामी फिल्म की रिलीज को टाल दें।
रिलीज
'भूत बंगला' की रिलीज टालना समझदारी
मिड-डे के मुताबिक, ट्रेड विश्लेषकों का मानना है कि 'धुरंधर 2' का बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन, 'भूत बंगला' के 10 अप्रैल को रिलीज होने से पहले के 3 हफ्तों को भी पार कर जाएगा। राजस्थान के फिल्म प्रदर्शक राज बंसल के अनुसार, हॉरर-कॉमेडी फिल्म को अभी टाल देना चाहिए। उन्होंने कहा, "मुझे यकीन है कि वे ऐसा ही करेंगे। 'धुरंधर 2' के टिकट जिस कीमत पर बिक रहे हैं, उससे एक परिवार का उस महीने का मनोरंजन बजट खत्म हो जाएगा।"
तुलना
'धुरंधर 2' से की जाएगी 'भूत बंगला' की तुलना
उन्होंने कहा कि अक्षय की फिल्म को एक और नुकसान होगा कि "इसकी तुलना तुरंत 'धुरंधर 2' से की जाएगी। ट्रेड विश्लेषकों के अनुसार, उम्मीद है कि 'धुरंधर 2' कम से कम एक महीने तक बॉक्स ऑफिस पर दबदबा कायम रखेगी। ऐसे में 'भूत बंगला' दर्शकों की दूसरी पसंद बनकर रह सकती है। यही नहीं, फिल्म के प्रदर्शन पर भी असर पड़ने का जोखिम है। देखना होगा कि निर्देशक प्रियदर्शन और खुद अक्षय फिल्म की रिलीज पर क्या फैसला लेंगे।