LOADING...
ऑस्ट्रेलिया में पाकिस्तान हॉकी टीम के पास रहने को जगह नहीं, कप्तान बोले- बर्तन धोने पड़े 
ऑस्ट्रेलिया में पाकिस्तान के खिलाड़ियों को बर्तन धोने पड़े (फाइल तस्वीर)

ऑस्ट्रेलिया में पाकिस्तान हॉकी टीम के पास रहने को जगह नहीं, कप्तान बोले- बर्तन धोने पड़े 

Feb 18, 2026
06:01 pm

क्या है खबर?

पाकिस्तान हॉकी टीम के कप्तान शकील अम्मद बट ने ऑस्ट्रेलिया दौरे से लौटने के बाद हॉकी फेडरेशन पर जमकर निशाना साधा है। लाहौर एयरपोर्ट पर उन्होंने कहा कि दौरे के दौरान टीम के पास रहने की सही व्यवस्था तक नहीं थी और खिलाड़ियों को सड़कों पर भटकना पड़ा। हालात इतने खराब थे कि मैच खेलने से पहले खिलाड़ियों को बर्तन तक धोने पड़े। बट ने आरोप लगाया कि फेडरेशन लगातार झूठ बोलती रही और अब सब्र खत्म हो चुका है।

इंतजाम

पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन की बढ़ी मुश्किलें 

पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन की मुश्किलें और बढ़ गई हैं, जब सरकारी संस्था पाकिस्तान स्पोर्ट्स बोर्ड ने पुष्टि की है कि टीम के होटल इंतजाम के लिए फेडरेशन को 1 करोड़ रुपये से ज्यादा दिए गए थे। इसके बावजूद हालात खराब रहे। टीम को सिडनी एयरपोर्ट पर 13 से 14 घंटे तक इंतजार करना पड़ा। वहीं FIH प्रो लीग मैचों से पहले होटल पहुंचने पर भी व्यवस्थाएं बेहद चिंताजनक पाई गईं, जिससे फेडरेशन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हुए हैं।

सड़क

मैच के एक दिन पहले सड़क पर भटकते रहे खिलाड़ी 

खिलाड़ियों को बताया गया कि होटल में उनकी कोई बुकिंग नहीं थी, क्योंकि पहले से कोई भुगतान नहीं किया गया था। इसके चलते टीम को घंटों इंतजार करना पड़ा और रहने की व्यवस्था होने तक खिलाड़ी सड़कों पर भटकते रहे। अगले दिन दोपहर में ही पाकिस्तान को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच खेलना पड़ा, जिसमें टीम 2-3 से हार गई। पाकिस्तान अपने सभी मुकाबले हार गया, जिनमें मेजबान ऑस्ट्रेलिया के अलावा जर्मनी के खिलाफ मैच भी शामिल थे।

Advertisement

हालात

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने दिए जांच के आदेश 

कप्तान बट ने कहा कि हालात इतने खराब थे कि एयरबीएनबी की व्यवस्था भी सिर्फ 10 दिनों के लिए की गई थी, जबकि टीम को 13 दिन रुकना था। मजबूरी में खिलाड़ियों को 10 दिन बाद सस्ती जगह पर शिफ्ट होना पड़ा। वहीं, पाकिस्तान स्पोर्ट्स बोर्ड के महानिदेशक नूर उस सबाह ने बताया कि पूरे मामले की जांच के आदेश प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने दिए हैं और इसकी विस्तृत रिपोर्ट तैयार की जा रही है।

Advertisement

ट्विटर पोस्ट

हॉकी टीम का वीडियो

Advertisement