Loading...
एजबेस्टन के मैदान पर पाकिस्तान ने नहीं जीता है कोई टेस्ट मैच, जानिए कैसा है प्रदर्शन
एजबेस्टन में कोई टेस्ट नहीं जीता है पाकिस्तान (तस्वीर: एक्स/@ICC)

एजबेस्टन के मैदान पर पाकिस्तान ने नहीं जीता है कोई टेस्ट मैच, जानिए कैसा है प्रदर्शन

Sep 02, 2026
02:21 pm

क्या है खबर?

पाकिस्तान क्रिकेट टीम का इंग्लैंड दौरे पर अब तक निराशाजनक प्रदर्शन रहा है। लॉर्ड्स टेस्ट में करारी शिकस्त के बाद पाकिस्तानी टीम 3 मैचों की सीरीज में फिलहाल 0-2 से पिछड़ रही है। अब सीरीज का आखिरी टेस्ट 9 सितंबर से बर्मिंघम के एजबेस्टन में खेला जाएगा, जिसे बाबर आजम की कप्तानी वाली टीम हर हाल में जीतना चाहेगी। इस मैदान पर पाकिस्तान के प्रदर्शन पर एक नजर डालते हैं।

पाकिस्तान 

पाकिस्तान ने एजबेस्टन में नहीं जीता है कोई टेस्ट 

एजबेस्टन का मैदान इंग्लैंड के सबसे पुराने मैदानों में से एक है और यहां पर पकिस्तान ने 1962 में अपना पहला टेस्ट खेला था।

पाकिस्तान ने एजबेस्टन में अब तक कुल 8 टेस्ट खेले हैं और एक में भी जीत दर्ज नहीं की है।

इस मैदान पर पाकिस्तान ने 5 टेस्ट हारे हैं और 3 मैच ड्रॉ कराने में कामयाब हुए हैं।

आखिरी बार 2016 में पाकिस्तान को यहां इंग्लैंड के खिलाफ 141 रन से हार मिली थी।

इंग्लैंड 

इंग्लैंड ने यहां जीते हैं 30 टेस्ट 

इंग्लैंड ने इस मैदान पर कुल 57 टेस्ट खेले हैं और इसमें से 30 में उन्हें जीत मिली है और 12 मैच उन्होंने हारे हैं।

इस बीच 15 मैच उन्होंने ड्रॉ खेले हैं।

इस मैदान पर सर्वोच्च टीम स्कोर का रिकॉर्ड इंग्लैंड ने बनाया (710/7) है, जो उन्होंने भारत के खिलाफ 2011 में बनाया था।

यहां पर सबसे कम टीम स्कोर का अनचाहा रिकॉर्ड दक्षिण अफ्रीका (30/10 बनाम इंग्लैंड, 1924) के नाम पर है।

ADVERTISEMENT

पाकिस्तान 

एजबेस्टन में इन पाकिस्तानी खिलाड़ियों ने किया है कमाल

एजबेस्टन में सर्वाधिक रन बनाने वाले पाकिस्तान जावेद मियांदाद हैं। पूर्व दिग्गज ने इस मैदान पर 7 पारियों में 54.33 की औसत से 326 रन बनाए थे।

जहीर अब्बास ने यहां पर 106 की औसत के साथ 318 रन बनाए थे।

सलीम मलिक ने 68.66 की औसत से 206 रन बनाए थे।

गेंदबाजी में इमरान खान ने यहां पर 22.41 की औसत से 17 विकेट लिए थे।

आसिफ अहमद ने इकलौते टेस्ट में 9 विकेट चटकाए थे।

ADVERTISEMENT

इंग्लैंड 

इंग्लैंड के इन खिलाड़ियों ने एजबेस्टन में किया है उम्दा प्रदर्शन 

जो रूट एजबेस्टन में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। उन्होंने यहां पर 63.20 की औसत के साथ 948 रन बनाए हैं।

पूर्व कप्तान एलिस्टेयर कुक ने 57.93 की औसत से 869 रन बनाए थे।

डेविड गोवर ने यहां 59.00 की औसत से 767 रन बनाए थे।

गेंदबाजी में जेम्स एंडरसन ने यहां पर सर्वाधिक 52 विकेट लिए हैं। उनके बाद स्टुअर्ट ब्रॉड ने 23.81 की औसत से 49 विकेट चटकाए थे।

ADVERTISEMENT