LOADING...
एकमात्र टेस्ट: ऋचा घोष ने इंग्लैंड के खिलाफ लगाया अर्धशतक, जानिए आंकड़े
ऋचा घोष ने इंग्लैंड के खिलाफ लगाया अर्धशतक (तस्वीर: एक्स/@BCCIWomen)

एकमात्र टेस्ट: ऋचा घोष ने इंग्लैंड के खिलाफ लगाया अर्धशतक, जानिए आंकड़े

Jul 12, 2026
08:57 pm

क्या है खबर?

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की विकेटकीपर बल्लेबाज ऋचा घोष ने इंग्लैंड महिला क्रिकेट टीम के खिलाफ एकमात्र टेस्ट की अपनी दूसरी पारी में नाबाद 50 रन बनाए। यह उनके टेस्ट करियर का तीसरा अर्धशतक साबित हुआ। लॉर्ड्स में जारी मैच में ऋचा के अर्धशतक की मदद से भारत ने अपनी दूसरी पारी 341/7 के स्कोर पर घोषित की और इंग्लैंड को जीत के लिए 457 रन का लक्ष्य दिया। आइए ऋचा की पारी और आंकड़ों पर एक नजर डालते हैं।

पारी 

शानदार रही ऋचा की पारी 

भारत ने अपनी दूसरी पारी में जब 264 के स्कोर पर अपना 5वां विकेट खोया, तब ऋचा क्रीज पर आई। उन्होंने अपने चिर-परिचित अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए इंग्लिश गेंदबाजों की जमकर खबर ली। उन्होंने 52 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। वह 8 चौकों की मदद से 50 रन बनाकर नाबाद रही। इस बीच उन्होंने सयाली सतघरे के साथ मिलकर 8वें विकेट के लिए 42 रन की साझेदारी की।

करियर

ऋचा ने लगाया अपना तीसरा टेस्ट अर्धशतक 

ऋचा ने 2023 में अपने टेस्ट क्रिकेट करियर की शुरुआत की थी। 22 वर्षीय इस युवा बल्लेबाज ने अब तक 4 टेस्ट की 7 पारियों में 37.50 की औसत के साथ 225 रन बनाए हैं। इस बीच उन्होंने 37 चौके लगाए हैं। वह इंग्लैंड से पहले दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भी 1-1 अर्धशतक लगा चुकी हैं। ऋचा ने भारत की ओर से 54 वनडे और 88 टी-20 भी खेले हैं।

Advertisement