NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    इंडियन प्रीमियर लीग
    विराट कोहली
    क्रिकेट समाचार
    फुटबॉल समाचार
    बैडमिंटन
    राष्ट्रमंडल खेल
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / आज ही के दिन IPL की सबसे सफल टीम बनी थी मुंबई इंडियंस, जानिए रिकार्ड्स
    खेलकूद

    आज ही के दिन IPL की सबसे सफल टीम बनी थी मुंबई इंडियंस, जानिए रिकार्ड्स

    आज ही के दिन IPL की सबसे सफल टीम बनी थी मुंबई इंडियंस, जानिए रिकार्ड्स
    लेखन Neeraj Pandey
    May 12, 2020, 11:43 am 1 मिनट में पढ़ें
    आज ही के दिन IPL की सबसे सफल टीम बनी थी मुंबई इंडियंस, जानिए रिकार्ड्स

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में मुंबई इंडियंस (MI) ऐसी टीम है जिसके पास पहले सीजन से ही दुनिया के दिग्गज क्रिकेटर्स मौजूद रहे हैं। हालांकि, टीम को सफलता सचिन तेंदुलकर या रिकी पोंटिंग जैसे दिग्गजों की बजाय रोहित शर्मा ने दिलाई। रोहित की कप्तानी में टीम का प्रदर्शन अदभुत रहा है। आज का दिन MI के लिए खास है क्योंकि आज ही के दिन पिछले साल उनकी टीम ने अपना चौथा खिताब जीता था।

    ऐसा रहा था MI का पिछला सीजन

    MI ने पिछले सीजन 14 में से नौ मैच जीते थे और 18 प्वाइंट्स के साथ अंक तालिका में पहले स्थान पर रहे थे। पहले क्वालीफायर में उन्होंने चेन्नई सुपरकिंग्स को छह विकेट से हराया और फाइनल में जगह बनाई थी। क्विंटन डि कॉक ने पिछले सीजन मुंबई के लिए 16 मैचों में सबसे ज़्यादा 529 रन बनाए तो वहीं जसप्रीत बुमराह ने सबसे ज़्यादा 19 विकेट हासिल किए थे।

    फाइनल में फिर CSK से हुआ सामना

    2019 IPL के फाइनल में MI के सामनेCSK की टीम थी। पहले बल्लेबाजी करने उतरी MI ने 15वें ओवर तक 101 के स्कोर पर पांच विकेट गंवा दिए थे। केरान पोलार्ड ने 25 गेंदों में तीन चौके और तीन छक्कों की बदौलत नाबाद 41 रन बनाते हुए अपनी टीम को 149/8 के स्कोर तक पहुंचाया। CSK के लिए दीपक चहर ने 26 रन खर्च करते हुए सबसे ज़्यादा तीन विकेट हासिल किए थे।

    मलिंगा ने आखिरी गेंद पर दिलाई MI को जीत

    150 के स्कोर का पीछा करने उतरी CSK के लिए ओपनर शेन वाटसन ने 59 गेंदों में आठ चौकों और चार छक्कों की बदौलत 80 रनों की शानदार पारी खेली। 20वें ओवर की चौथी गेंद पर वाटसन के आउट होने के बाद CSK को दो गेंदों में चार रन चाहिए था। मलिंगा की पांचवीं गेंद पर शार्दुल ठाकुर ने दो रन बनाए, लेकिन अंतिम गेंद पर उन्हें आउट करके मलिंगा ने MI को जीत दिला दी थी।

    मुंबई इंडियंस द्वारा IPL में बनाए गए रिकॉर्ड्स

    पिछले साल खिताब जीतने के साथ ही MI सबसे ज़्यादा चार IPL खिताब जीतने वाली टीम बन गई थी। MI के नाम रनों के अंतर से सबसे बड़ी जीत का रिकॉर्ड है। उन्होंने 2017 में दिल्ली डेयरडेविल्स को 146 रनों से हराया था। इसके अलावा MI ने IPL में सबसे ज़्यादा 187 मैच खेले हैं। मलिंगा 122 मैचों में टूर्नामेंट के सबसे ज़्यादा 170 विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    इंडियन प्रीमियर लीग
    चेन्नई सुपरकिंग्स
    मुंबई इंडियंस
    आईपीएल समाचार

    ताज़ा खबरें

    इंस्टाग्राम भी अपना सकती है ट्विटर की राह, ब्लू टिक के लिए लेगा चार्ज इंस्टाग्राम
    गोवा: स्कूल में बच्चों को डांटना या उचित सजा देना अपराध नहीं- बॉम्बे हाई कोर्ट बॉम्बे हाई कोर्ट
    ऐपल आईफोन की बिक्री में आई कमी, आईपैड की बिक्री 28 प्रतिशत बढ़ी ऐपल
    काजोल की फिल्म 'सलाम वेंकी' इस OTT प्लेटफॉर्म पर आएगी, जानिए कब देखें काजोल

    इंडियन प्रीमियर लीग

    IPL 2023: 4K में होगा डिजिटल प्रसारण, BCCI ने JIO को दी स्वीकृति BCCI
    टॉम कर्रन ने रेड बॉल क्रिकेट से दूर रहने का निर्णय किया, जानिए क्या है कारण  इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    कोहली या रोहित नहीं, क्रिकेट के दिग्गजों ने इस खिलाड़ी को चुना IPL का महानतम बल्लेबाज सुरेश रैना
    कुंबले और गेल समेत इन दिग्गजों ने एमएस धोनी को बताया IPL का सबसे निस्वार्थ खिलाड़ी चेन्नई सुपरकिंग्स

    चेन्नई सुपरकिंग्स

    WIPL: इन IPL फ्रेंचाइजियों ने नहीं जताई महिला टीम खरीदने की इच्छा विमेंस प्रीमियर लीग
    IPL 2023: एमएस धोनी ने शुरू किया अभ्यास, नेट्स पर बहाते दिखे पसीना महेन्द्र सिंह धोनी
    IPL की 5 फ्रेंचाइजी महिला IPL के लिए खरीद सकती हैं टीमें- रिपोर्ट इंडियन प्रीमियर लीग
    रणजी ट्रॉफी: CSK द्वारा खरीदे गए ऑलराउंडर निशांत सिंधू ने हरियाणा के लिए लगाया बेहतरीन शतक रणजी ट्रॉफी

    मुंबई इंडियंस

    दुनिया के टॉप-5 इंस्टाग्राम अकाउंट्स वाली खेल की टीमों में RCB इकलौती भारतीय टीम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर
    मुंबई इंडियंस और ऑस्ट्रेलिया की परेशानी बढ़ा सकते हैं कैमरून ग्रीन, गेंदबाजी करना मुश्किल ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम
    महिला IPL की पांच टीमों का ऐलान, अडानी ग्रुप ने 1,289 करोड़ रुपये में खरीदी टीम महिला क्रिकेट
    राहुल द्रविड़ आज मना रहे अपना 50वां जन्मदिन, जानिए उनके आंकड़े और रिकॉर्ड्स भारतीय क्रिकेट टीम

    आईपीएल समाचार

    #NewsBytesExclusive: 5.50 करोड़ में बिके मुकेश, बोले- पैसे के लिए नहीं पैशन के लिए खेलता हूं #NewsBytesExclusive
    IPL 2023 नीलामी: वेन डेर डुसेन को नहीं मिला कोई खरीददार इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023 नीलामी: शेरफेन रदरफोर्ड को नहीं मिला कोई खरीददार इंडियन प्रीमियर लीग
    कौन हैं वीरेंद्र सहवाग के भांजे मयंक डागर, जिन्हें SRH ने 1.8 करोड़ रुपये में खरीदा? इंडियन प्रीमियर लीग

    खेलकूद की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Sports Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023