NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    नरेंद्र मोदी
    राहुल गांधी
    एशिया कप क्रिकेट
    #NewsBytesExclusive
    #NewsBytesExplainer
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / आज ही के दिन धोनी ने लगाया था वनडे क्रिकेट में अपना पहला शतक
    आज ही के दिन धोनी ने लगाया था वनडे क्रिकेट में अपना पहला शतक
    खेलकूद

    आज ही के दिन धोनी ने लगाया था वनडे क्रिकेट में अपना पहला शतक

    लेखन Neeraj Pandey
    April 05, 2020 | 11:15 am 1 मिनट में पढ़ें
    आज ही के दिन धोनी ने लगाया था वनडे क्रिकेट में अपना पहला शतक

    पूर्व भारतीय कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी इंटरनेशनल क्रिकेट में 15 साल से ज़्यादा का समय बिता चुके हैं। आज भले ही धोनी विश्व क्रिकेट का एक बड़ा सितारा हैं, लेकिन उनके शुरुआती दिनों में शायद ही किसी ने उम्मीद की थी वह इतना आगे जाएंगे। धोनी के करियर में 05 अप्रैल काफी खास दिन है क्योंकि आज ही के दिन 2005 में उन्होंने वनडे क्रिकेट में अपना पहला शतक लगाया था।

    जब विशाखापट्टनम में आई धोनी की आंधी

    पाकिस्तान के भारत दौरे पर छह वनडे मैचों की सीरीज़ का दूसरा मुकाबला विशाखापट्टनम में खेला जा रहा था। सचिन का विकेट जल्दी गंवाने वाली भारतीय टीम को वीरेन्द्र सहवाग के साथ मिलकर धोनी ने सहारा दिया। धोनी ने 123 गेंदों में 148 रनों की पारी खेली। 15 चौके और चार छक्कों के साथ धोनी ने वनडे क्रिकेट में अपना पहला शतक पूरा किया। भारत ने मुकाबले में 356/9 का विशाल स्कोर खड़ा किया था।

    धोनी ने की थी करियर की बेहतरीन शुरुआत

    दिसंबर 2004 में वनडे पदार्पण करने वाले धोनी पहले तीन वनडे में केवल 19 रन बना सके थे। हालांकि, 2005 उनके लिए शानदार साल रहा और उन्होंने 27 वनडे की 24 पारियों मेें 895 रन बनाए। इस दौरान धोनी ने दो शतक और तीन अर्धशतक लगाए और उनका स्ट्राइक रेट 100 से ज़्यादा का रहा। विकेटकीपिंग में धोनी ने 19 कैच लपकने के साथ तीन स्टंपिंग भी किए थे।

    अपने करियर में सात अलग-अलग पोजीशन पर बल्लेबाजी कर चुके हैं धोनी

    धोनी अपने करियर में ओपनिंग से लेकर नंबर आठ तक बल्लेबाजी कर चुके हैं और करियर के शुरुआती दौर में वह तीन और चार नंबर पर ज़्यादातर खेलते थे। छह नंबर पर सबसे ज़्यादा 129 पारियां खेलने वाले धोनी ने तीन नंबर पर 82 से ज़्यादा और चार नंबर पर 57 की औसत से रन बनाए हैं। धोनी ने अपने करियर के 10 में चार शतक पांच नंबर पर लगाए हैं और छह नंबर पर उन्होंने 30 अर्धशतक लगाए हैं।

    नौ महीनों से टीम से बाहर चल रहे हैं धोनी

    350 वनडे में 50 से ज़्यादा की औसत के साथ 10,773 रन बना चुके धोनी ने भारत के लिए आखिरी मुकाबला विश्व कप 2019 के सेमीफाइनल के रूप में खेला था। 2014 में टेस्ट को अलविदा कहने वाले धोनी ने 90 टेस्ट में 4,876 रन बनाए हैं। उन्होंने 98 टी-20 मैचों में 1,617 रन बनाए हैं। इंटरनेशनल क्रिकेट में धोनी ने 108 अर्धशतक और 16 शतक लगाए हैं।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    पाकिस्तान क्रिकेट टीम
    महेंद्र सिंह धोनी
    भारतीय क्रिकेट टीम

    पाकिस्तान क्रिकेट टीम

    जावेद मियांदाद का बड़ा बयान, फिक्सिंग में शामिल होने वाले खिलाड़ियों को दी जाए फांसी क्रिकेट समाचार
    PCB ने जारी की नई NOC पॉलिशी, केवल चार टी-20 लीग्स में खेल सकेंगे पाकिस्तानी खिलाड़ी BCCI
    1992 विश्व कप फाइनल के दौरान अनोखे वायरस से संक्रमित थे पूर्व पाकिस्तानी खिलाड़ी जावेद मियांदाद क्रिकेट समाचार
    पाकिस्तान के पूर्व महान बल्लेबाज जावेद मियांदाद ने इस खिलाड़ी को बताया पसंदीदा भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली

    महेंद्र सिंह धोनी

    धोनी के दोस्त का खुलासा, संन्यास के नाम पर गुस्सा हो जाते हैं माही क्रिकेट समाचार
    धोनी के छक्के को लेकर भड़के गंभीर, कहा- पूरी टीम ने जिताया था 2011 विश्व कप गौतम गंभीर
    आज ही के दिन भारत ने जीता था 2011 विश्व कप, जानिए कुछ अनसुने किस्से सचिन तेंदुलकर
    गांगुली की तरह धोनी और कोहली से नहीं मिला सपोर्ट- युवराज सिंह विराट कोहली

    भारतीय क्रिकेट टीम

    भारतीय ओपनर बल्लेबाज रोहित शर्मा ने इस खिलाड़ी को बताया अपना फेवरिट कोच इंडियन प्रीमियर लीग
    सचिन ने खुद किया खुलासा, ऐसे मिला था ओपनिंग करने का मौका क्रिकेट समाचार
    शेन वॉर्न ने चुनी अपनी बेस्ट भारतीय प्लेइंग इलेवन, इस खिलाड़ी को मिली कमान क्रिकेट समाचार
    कोरोना वायरस: मदद के लिए आगे आए रोहित शर्मा, दिया इतने लाख रूपये का दान रोहित शर्मा
    अगली खबर

    खेलकूद की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Sports Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023