Page Loader
ओलंपिक पदक विजेता रवि दहिया कुश्ती ट्रायल में हारे, एशियाई खेलों में जाने का सपना टूटा
रवि दहिया ने टोक्यो ओलंपिक में रजत पदक जीता था (तस्वीर: ट्विटर/@rajnathsingh)

ओलंपिक पदक विजेता रवि दहिया कुश्ती ट्रायल में हारे, एशियाई खेलों में जाने का सपना टूटा

Jul 23, 2023
03:54 pm

क्या है खबर?

ओलंपिक पदक विजेता रवि दहिया एशियाई खेलों के ट्रायल से हारकर बाहर हो गए हैं। महाराष्ट्र के आतिश टोडकर ने 57 किग्रा के मुकाबले में भारतीय पहलवान को हरा दिया। अपने जबरदस्त कौशल और सहनशक्ति के लिए जाने जाने वाले दहिया को टोडकर से इस तरह के प्रतिरोध की उम्मीद नहीं होगी। इसके साथ ही दहिया के एशियाई खेलों में जाने का सपना भी टूट गया है। दहिया ने कुछ दिनों पहले हुए पहलवानों के प्रदर्शन में हिस्सा लिया था।

प्रदर्शन

टोक्यो ओलंपिक में जीता था रजत पदक

जिन लोगों ने दहिया को कुश्ती करते देखा है, वे जानते हैं कि दहिया से 2 अंक लेना भी भारतीय पहलवानों के लिए बहुत बड़ा काम है। दहिया ने अपने दाहिने घुटने में एंटीरियर क्रूसिएट लिगामेंट (ACL) और मेडियल कोलैटरल लिगामेंट (MCL) की चोटों के बाद इस साल प्रतिस्पर्धा नहीं की है। दहिया ने टोक्यो ओलंपिक में रजत पदक जीता था। इसके अलावा उन्होंने 2019 विश्व चैंपियनशिप में कांस्य पदक और 2022 राष्ट्रमंडल खेल में स्वर्ण पर कब्जा जमाया था।