NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    इंडियन प्रीमियर लीग
    विराट कोहली
    क्रिकेट समाचार
    फुटबॉल समाचार
    बैडमिंटन
    राष्ट्रमंडल खेल
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / वर्तमान समय में WWE में फाइट कर रही सबसे ज़्यादा उम्र की 5 महिला रेसलर्स
    खेलकूद

    वर्तमान समय में WWE में फाइट कर रही सबसे ज़्यादा उम्र की 5 महिला रेसलर्स

    वर्तमान समय में WWE में फाइट कर रही सबसे ज़्यादा उम्र की 5 महिला रेसलर्स
    लेखन Neeraj Pandey
    Dec 21, 2018, 06:00 pm 1 मिनट में पढ़ें
    वर्तमान समय में WWE में फाइट कर रही सबसे ज़्यादा उम्र की 5 महिला रेसलर्स

    WWE में लंबे समय तक फाइट कर रहे पुरुष रेसलर्स तो बहुत हैं लेकिन जब बात महिलाओं की आती है तो कुछ ही नाम दिखाई देते हैं। हालांकि इन महिला रेसलर्स ने लगभग डेढ़ दशक से रेसलिंग जगत में महिला डिवीजन को संभाल रखा है। कुछ ऐसी महिला रेसलर्स हैं जो बिना अपनी उम्र का ख्याल किए लगातार फाइट कर रही हैं। जानिए वर्तमान समय में WWE में फाइट कर रही सबसे ज़्यादा उम्र की महिला रेसलर्स के बारे में।

    सबसे ज़्यादा उम्र वाली एक्टिव महिला रेसलर

    स्टेफनी मैकमैहन WWE के चेयरमैन विंस मैकमैहन की बेटी हैं तथा महान रेसलर ट्रिपल एच की पत्नी भी हैं। 42 वर्षीय स्टेफनी ने 1998 में अपना रेसलिंग डेब्यू किया था। उनके भाई शेन मैकमैहन भी रेसलर हैं। एक रेसलिंग परिवार में जन्म लेने की वजह से स्टेफनी ने अपनी पूरी जिंदगी इसी में लगा दी है। वह पूर्व विमेंस चैंपियन हैं। फिलहाल वह WWE में महिला रेसलर्स को प्रमोट कर रही हैं लेकिन इसके अलावा वह फाइट भी करती हैं।

    WWE हाल ऑफ फेमर की बेटी

    WWE के हाल ऑफ फेमर जिम्मी स्नूका की बेटी होने की वजह से टमिना स्नूका को शुरू से ही रेसलिंग से लगाव था। 40 वर्षीय स्नूका ने 2009 में अपना रेसलिंग डेब्यू किया और अभी WWE के रॉ ब्रांड पर परफॉर्म कर रही हैं। 2013-14 में उन्होंने एजे ली की बॉडीगार्ड की भूमिका भी निभाई थी और उसी साल उन्होंने एक्सट्रीम रूल्स पर पेज के खिलाफ खिताब गंवाया था। टैग टीम चैंपियन्स द उसोज़ टमिना के कज़न हैं।

    हाल ऑफ फेम में शामिल हो सकती हैं जेम्स

    WWE लेजेंड कर्ट एंगल का मानना है कि पांच बार विमेंस चैंपियन रह चुकी 39 वर्षीय मिकी जेम्स एक दिन WWE के हाल ऑफ फेम में शामिल होंगी। 1999 में रेसलिंग डेब्यू करने वाली मिकी ने 2005 में WWE के मेन रोस्टर पर आने से पहले इम्पैक्ट रेसलिंग पर भी अपना जलवा बिखेरा था। 2010 में बैकस्टेज में काफी तनाव होने की वजह से उन्हें कंपनी ने रिलीज कर दिया था लेकिन वह वापसी करने में सफल रही हैं।

    UFC से आईं WWE पर छाईं

    39 वर्षीय शायना बैज़लर ने पिछले कुछ सालों में NXT पर जमकर राज किया है। वह लगातार दो सालों तक NXT चैंपियन बनी रहने वाली पहली महिला रेसलर भी हैं। 2015 में WWE आने से पहले वह MMA में चैंपियन थीं और मिक्स्ड मार्शल आर्ट में पारंगत हैं। रेसलमेनिया 31 पर उन्होंने अपना रेसलिंग डेब्यू किया था। बास्ज़्लर का प्रभुत्व ऐसा है कि काफी लोगों को लगता है कि आने वाले सालों में वह रोंडा राउज़ी को पीछे छोड़ देंगी।

    ग्राफिक डिजाइनिंग छोड़कर बनीं WWE चैंपियन

    असुका ने 23 साल की उम्र तक अपना रेसलिंग डेब्यू नहीं किया था। वह अपनी पढ़ाई पूरी करके ग्राफिक डिजाइनर की नौकरी कर रही थीं। कुछ महिला रेसलर्स से प्रभावित होकर उन्होंने भी रेसलिंग में करियर बनाने का निर्णय लिया। 2004 में असुका ने अपना प्रोफेशनल रेसलिंग डेब्यू किया। सालों तक दुनियाभर के अलग-अलग प्रमोशन पर काम करने के बाद वह 2015 में WWE आईं। वर्तमान समय में 37 वर्षीय असुका स्मैकडाउन पर परफॉर्म कर रही हैं।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    WWE
    कुश्ती
    WWE समरस्लैम

    ताज़ा खबरें

    स्पेन की यात्रा के दौरान भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, हो सकती है परेशानी स्पेन
    वाशिंगटन सुंदर ने लगाया पहला टी-20 अंतरराष्ट्रीय अर्धशतक, अपने नाम किया ये रिकॉर्ड वाशिंगटन सुंदर
    भारत बनाम न्यूजीलैंड: पहले टी-20 मैच में खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण  भारत बनाम न्यूजीलैंड क्रिकेट
    पहला टी-20: न्यूजीलैंड ने भारत को 21 रन से हराया, मैच में बने ये रिकॉर्ड्स  भारतीय क्रिकेट टीम

    WWE

    WWE: पूर्व रेसलर सारा ली का 30 साल की उम्र में निधन WWE समरस्लैम
    विंस मैकमैहन पर 24 करोड़ रुपये देकर अफेयर छुपाने का आरोप, चल रही जांच विंस मैकमैहन
    राजनीति की रिंग में उतरे रेसलर द ग्रेट खली, दिल्ली में थामा भाजपा का दामन दिल्ली
    WWE स्टार अंडरटेकर ने अक्षय कुमार के साथ असली मैच खेलने की जतायी इच्छा अक्षय कुमार

    कुश्ती

    कुश्ती संघ विवाद: बजरंग पूनिया बोले- समिति के गठन से पहले राय नहीं ली बजरंग पूनिया
    बजरंग पूनिया के पूर्व कोच ने भी किया बृजभूषण का विरोध, इंस्टाग्राम पर लिखा संदेश बजरंग पूनिया
    मैरी कॉम देखेंगी कुश्ती संघ का कामकाज, बनाया गया निगरानी समिति का अध्यक्ष बजरंग पूनिया
    पहलवानों के धरने में पहुंचे विजेंदर सिंह को मंच से उतारा, जानिए क्या है कारण विनेश फोगाट

    WWE समरस्लैम

    पूर्व WWE रेसलर कमाला की 70 साल की उम्र में हुई मौत WWE
    जानिए कौन हैं WWE इतिहास की पांच सबसे लंबी महिला रेसलर्स WWE
    तीन दशक से ज़्यादा लंबे करियर के बाद अंडरटेकर ने रेसलिंग को कहा अलविदा WWE
    WWE और TNA दोनों की हाल ऑफ फेम में शामिल हो चुके हैं ये पांच रेसलर्स WWE

    खेलकूद की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Sports Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023