NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / विश्व कप 2023: हेनरिक क्लासेन ने साल 2023 में किया है शानदार प्रदर्शन, जानिए आंकड़े 
    अगली खबर
    विश्व कप 2023: हेनरिक क्लासेन ने साल 2023 में किया है शानदार प्रदर्शन, जानिए आंकड़े 
    हेनरिक क्लासेन दक्षिण अफ्रीका के लिए कमाल की बल्लेबाजी कर रहे हैं (तस्वीर: एक्स/ @SA20_League)

    विश्व कप 2023: हेनरिक क्लासेन ने साल 2023 में किया है शानदार प्रदर्शन, जानिए आंकड़े 

    लेखन आदर्श कुमार
    Oct 23, 2023
    06:20 pm

    क्या है खबर?

    वनडे विश्व कप 2023 में 24 अक्टूबर को दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम का सामना बांग्लादेश क्रिकेट टीम से होगा। इस मुकाबले में एक बार फिर हेनरिक क्लासेन बड़ी पारी खेलना चाहेंगे।

    इंग्लैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ इस खिलाड़ी ने धमाकेदार शतक लगाया था। साल 2023 में क्लासेन का फॉर्म वनडे क्रिकेट में कमाल का रहा है।

    दक्षिण अफ्रीका के लिए मध्यक्रम में यह खिलाड़ी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के लिए जाना जाता है।

    आइए उनके आंकड़ों पर एक नजर डालते हैं।

    आंकड़े

    साल 2023 में कैसा रहा है क्लासेन का प्रदर्शन?

    साल 2023 में क्लासेन ने 15 मुकाबले खेले हैं और इसकी 14 पारियों में इस खिलाड़ी ने 55.76 की औसत से 725 रन बनाए हैं।

    उनकी स्ट्राइक रेट 147.95 की रही है। क्लासेन ने इस साल 32 छक्के जड़े हैं। रोहित शर्मा (53) के बाद टेस्ट खेलने वाले देशों के खिलाड़ियों में यह सबसे ज्यादा है।

    उनके बल्ले से इस साल 3 शतक और 1 अर्धशतक निकले हैं। क्लासेन इस साल वनडे क्रिकेट में 1 बार नाबाद भी रहे हैं।

    शतक

    इंग्लैंड के खिलाफ खेली थी ऐसी धमाकेदार पारी 

    क्लासेन ने इंग्लैंड के खिलाफ पिछले मुकाबले में मैदान पर उतरते ही ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करना शुरू कर दिया था।

    इसी के चलते इंग्लिश गेंदबाजी पटरी से उतर गई थी।

    उन्होंने उस पारी में 162.69 की स्ट्राइक रेट से 67 गेंदों में 109 रन बनाए थे। उनके बल्ले से 12 चौके और 4 छक्के निकले थे।

    क्लासेन ने छठे विकेट के लिए मार्को येन्सन के साथ मिलकर 77 गेंदों में 151 रन की शतकीय साझेदारी निभा दी थी।

    करियर

    क्लासेन का वनडे करियर कैसा रहा है? 

    क्लासेन ने साल 2018 में भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाफ वनडे क्रिकेट में अपना पहला मैच खेला था।

    उन्होंने 45 मैचों की 42 पारियों में 42.25 की औसत के साथ 1,521 रन बनाए हैं। वह 4 शतक के अलावा 5 अर्धशतक भी लगा चुके हैं।

    उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ मैच में तेम्बा बावुमा (1,426) को पीछे छोड़ दिया था। वह इस प्रारूप में दक्षिण अफ्रीका के 23वें सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं।

    प्रदर्शन

    विश्व कप 2023 में कैसा रहा है क्लासेन का प्रदर्शन?

    क्लासेन वनडे क्रिकेट में अभी तक बांग्लादेश क्रिकेट टीम के खिलाफ एक भी मुकाबला नहीं खेल पाए हैं।

    वनडे विश्व कप 2023 में अब तक इस खिलाड़ी ने 4 मैच खेले हैं।

    इस दौरान दक्षिण अफ्रीका के इस बल्लेबाज ने 49.50 की उम्दा औसत के साथ 198 रन बनाए हैं। उनकी स्ट्राइक रेट 139.43 की रही है। क्लासेन ने इस दौरान 1 शतक लगाया है और उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 109 रन रहा है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम
    हेनरिक क्लासेन
    वनडे विश्व कप 2023
    क्रिकेट समाचार

    ताज़ा खबरें

    #NewsBytesExplainer: भारत और तुर्की के कैसे रहे हैं संबंध, दोनों देशों में कितना व्यापार होता है? पाकिस्तान समाचार
    कल्कि कोचलिन ने बताया बॉलीवुड के अंदर का हाल, बोलीं- करोड़ों रुपये फंसे हैं बॉलीवुड समाचार
    अंतरिक्ष का मलबा भविष्य के मिशनों के लिए कैसे बनता जा रहा है बड़ी समस्या? अंतरिक्ष
    'भूल चूक माफ': सुलटा मैडॉक फिल्म्स और PVR का विवाद, निर्माताओं ने किया ये नया ऐलान राजकुमार राव

    दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम

    विश्व कप 2023: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ महंगे साबित हुए मथीशा पथिराना, बनाया यह शर्मनाक रिकॉर्ड वनडे विश्व कप 2023
    विश्व कप में श्रीलंका के खिलाफ लगे हैं सर्वाधिक शतक, जानिए अन्य का हाल वनडे विश्व कप 2023
    वनडे विश्व कप 2023: कुसल मेंडिस ने जमाया वनडे करियर का 26वां अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े  वनडे विश्व कप 2023
    वनडे विश्व कप 2023: दक्षिण अफ्रीका ने श्रीलंका को 102 रन से हराया, बने ये रिकॉर्ड्स  वनडे विश्व कप 2023

    हेनरिक क्लासेन

    दक्षिण अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया: हेनरिक क्लासेन ने खेली 174 रन की पारी, बनाए ये रिकॉर्ड्स   दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम
    वनडे विश्व कप 2023: हेनरिक क्लासेन ने जमाया वनडे करियर का चौथा शतक, जानिए उनके आंकड़े  वनडे विश्व कप 2023
    येन्सन-क्लासेन की जोड़ी ने विश्व कप में सर्वाधिक रन रेट से की 150+ रन की साझेदारी वनडे विश्व कप 2023

    वनडे विश्व कप 2023

    इंग्लैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका: मार्को येन्सन ने लगाया वनडे करियर का पहला अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    भारत बनाम न्यूजीलैंड: भारतीय क्रिकेट टीम नए संयोजन के साथ उतरेगी, राहुल द्रविड ने दिए संकेत भारतीय क्रिकेट टीम
    विश्व कप 2023: इंग्लैंड को दक्षिण अफ्रीका से मिली वनडे इतिहास की अपनी सबसे बड़ी हार  दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम
    इंग्लैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका: गेराल्ड कोएट्जी ने की वनडे करियर की दूसरी सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी, जानिए आंकड़े इंग्लैंड क्रिकेट टीम

    क्रिकेट समाचार

    वनडे विश्व कप 2023, इंग्लैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका: वानखेड़े स्टेडियम की पिच रिपोर्ट और रोचक आंकड़े  इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    वनडे विश्व कप 2023: श्रीलंका के खिलाफ नीदरलैंड ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी, जानिए प्लेइंग इलेवन नीदरलैंड क्रिकेट टीम
    वनडे विश्व कप 2023: भारत बनाम न्यूजीलैंड मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  वनडे विश्व कप 2023
    विराट कोहली का वनडे में न्यूजीलैंड के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए उनके आंकड़े  विराट कोहली
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025